Wednesday, 9 December 2020
Time Compounding / Leveraging एम्वे मॉडल के साथ
Thursday, 3 December 2020
ENGLISH Reading & Writing Practice ;
Saturday, 28 November 2020
आपका कैलेंडर आपकी सफलता।।
अगर आप अपने दैनिक कैलेंडर को रोज सलाम कर सकते है तो पूरी दुनिया, आने वाले समय में आपको सलाम करती रहेंगी ।
कहाँ कब किससे मिलना है कैलेंडर सेट होना चाहिए। और फिर अगर कोई आप से समय मांगता है तो आप अवश्य ये बताये मेरा कैलेंडर उस दिन का बुक है।
आप को अपना विचार लोगो के सामने सही तरीके से रखना आना चाहिए। किसी ने आप से समय माँगा और वो समय आप के कैलेंडर से टकरा रहा है तो आप उसे अच्छे से समझाये मैं तो चाहता हु आपके साथ जाना पर मेरा कैलेंडर इस समय का बुक है। अगला समय आप अभी से मेरा बुक कर ले।
ध्यान रखे अगर विजेता बनना है तो कैलेंडर का सम्मान अपने टाइम टेबल का सम्मान होना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
अपना कवर डिश, अपनी PASE मीटिंग, अपना बयूटी ब्रेक, अपना हेल्थ प्लान आपका वीकली ओपन, आपका BBS, वन ऑन वन सब कुछ पहले से बुक होना चाहिए।
केवल इधर उधर भागते मत रहिये परन्तु सिस्टम का अच्छा अनुयायी बनिये। और लोगो के अंदर ब्रिट सिस्टम का अच्छा अनुयायी बनने की चेतना चिंगारी जगाते रहिये।
Friday, 20 November 2020
Omega 3.. हार्ट हेल्थ और जॉइंट हेल्थ के लिए
दोस्तों नमस्कार, आप सभी का आज के मीटिंग में स्वागत है।
आज मैं आप लोगो के बीच बहुत ही महत्यपूर्ण विषय पर बात करने जा रहा हु।
आज का मेरा विषय है हार्ट हेल्थ। कौन से पोषक तत्व की कमी से हार्ट की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है...दोस्तो वो है ओमेगा 3। कैसे हम अपनी बढ़ती हुई उम्र में अपने हिर्दय का अच्छे से देखभाल कर सकें...वो है ओमेगा 3।
दोस्तों, जब बात हार्ट की आती है , तो सबसे पहले ध्यान फैट्स पर जाता है।
आज हम बात करेगें गुड फैट ओमेगा 3 पर जो हमारे हिर्दय के लिए बहुत लाभदायक होता है।
Nutrilite OMEGA 3
फैट्स को अक्सर बुरा समझा जाता है। फैट्स बोलने से हार्ट की बीमारी, मोटापा, चर्बी ।
पर फैट्स की कुछ जानकारी आपको अपनी जानकारी में और बढ़ाना है।
दो प्रकार के फैट होते है, गुड फैट्स और बैड फैट्स।
ओमेगा 3 को हम गुड फैट्स कहते है। ओर ओमेगा 6 को bad फैट्स।
ओमेगा 6 भी हमारे शरीर के लिए ज़रूरी है, हमारे स्किन के नीचे जो फैट्स होता है, उसे ओमेगा 6 कहते है। वो कम्बल का काम करता है। वो हमें ठंड , बरसात से बचाता है। पर जब ये फैट्स हमारे धमनियों में आर्टरीज में जमने लगता है, और ब्लॉकेज पैदा करता है तो जानलेवा बन जाता है। हमारा हिर्दय ब्लड पंप करना बंद कर देता है। और इंसान की मौत हो जाती है।
ओमेगा 6 हमे, दूध, मक्ख़न, घी, पनीर, मीट, मुर्गा, अंडा, वैगरह वैगरह से मिलता है।
ओमेगा 6 का काट है ओमेगा 3, ओमेगा 3 ...ओमेगा 6 को आर्टरीज या धमनियों में जमने नही देता है।
पर ये तभी काम करेगा जब आप ओमेगा 3 और ओमेगा 6 को एक निश्चित अनुपात में लेंगे।
वो अनुपात है 1 : 5-10 .
एक हिस्सा अगर ओमेगा 3 आपने भोजन में लिया तो 5 से 10 हिस्सा आप ओमेगा 6 ले रहे है तो ओमेगा 6 कट जायेगा. अगर ये अनुपात गड़बड़ाया तो आपका खून की नली का चोक होना पूरा पूरा सम्भावित है।
भारत में हिर्दय रोग क्यों बढ़ रहा है, इसका मुख्य कारण हमारे भोजन मे असंतुलन। भारत में ओमेगा 3 अगर एक मात्रा में लोग लेते है तो ओमेगा 6....50 से 100 के बीच में ले रहे है।
ओमेगा 6 आपको अपने भोजन में कम करना है, जैसे घी, दूध, मलाई, मक्ख़न, पनीर, मटन, मुर्गा, अंडा
और ....ओमेगा 3 की मात्रा बढ़ाना है जैसे आपको लहसुन, समुंद्री मझली, अखरोट, बादाम का सेवन बढ़ाना है।
या NUTRILITE ओमेगा 3 की 2 कैप्सूल अपने भोजन में शामिल करना है। याद रखे nutrilite salmon ओमेगा 3 अटलांटिक महासागर में salmon मछलियों की फार्मिंग से तैयार किया जाता है।
ये फ़ूड सप्लीमेंट है दवा नही।
दवा लगातार खाने से कई और नई बीमारियां पैदा हो सकती है। हमारे शरीर के इंटरनल ऑर्गन में समस्या पैदा हो सकता है। दवा से आपका किडनी, पैंक्रियास, हार्ट, लिवर प्रभावित हो सकता है। व्यक्ति डर डर के दवा खाता है।
पर फ़ूड सप्लीमेंट का मतलब फल और सब्जियां का जूस से पैदा हुआ अर्क, और फिर तैयार होता है हमारा प्राकृतिक फ़ूड सप्लीमेंट।
आज हमारा भोजन कृतिम हो चूका है।
क्या आप बोल सकते हो दावे के साथ में शुद्ध भोजन कर रहा हु।
नही..
इसलिए हमें स्वस्थ रहने के लिए फ़ूड सप्लीमेंट खाने के नए कल्चर को खुद और अपने परिवार को अपनाने का रास्ता दिखाना है।
ओमेगा 3 के कई और फायदे भी है, पहला फायदा ओमेगा 6 को आर्टरीज में जमने नही देता। दूसरा फायदा घुटने दर्द में, फिर आँखों की रौशनी में मदद करता है, बाल और स्किन के रखरखाव में मदद करता है।
हार्ट का मसल्स 40 साल के बाद एंजाइम की कमी के कारण बढ़ने लगता है, सूजने लगता है।
Co Q 10, जिसे हम को एंजाइम क्यू 10 कहते है। अगर हार्ट का ये एंजाइम वापस पूर्ति होने लगे तो, हमारा हिर्दय का मसल्स में सूजन कम होने लगेगा।
इसलिये हार्ट के मरीज, ओमेगा 3, को क्यू 10, ch बैलेंस को एक साथ ले सकते है।
तीनो एक साथ सेवन करने से आपका हिर्दय की समस्या 90% ठीक होने की संभावना बन जाती है। आप की जीवन शैली तंदुरस्त होगी। आप अच्छे स्वास्थ्य के रोल मॉडल होंगे । आप Nutrilite के ब्रांड एम्बेसडर कहलायेंगे। लोग कहेंगे काश मै भी इतना तन्दरुस्त होता।
Nutrition for Healthy Living...
Omega 3 helps in maintaining the balance of fat inside our body.
Healthy aging of Heart through OMEGA 3.
https://players.brightcove.net/1437117781001/default_default/index.html?videoId=6095486974001
दोस्तों मुझे उम्मीद है, आज का मेरी बातचीत और video अपने हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
और आप समाज में एक अच्छे हेल्थ कंसलटेंट के रूप में आपकी पहचान बनेगी।
मेरी शुभकामनाये।।
अब रुकना नही है।
Wednesday, 11 November 2020
Mind Set
Monday, 7 September 2020
100% पिन और ईगल पिन से स्ट्रक्चर तैयार करे।।
दोस्तों नमस्कार आज के PASE मीटिंग में आप सभी का स्वागत है।
आज मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की आप लोगो के बीच मुझे एक बहुत ही महत्पूर्ण विषय पर बोलने का अवसर मिला है।
आज का मेरा विषय है, 100% पिन, ईगल पिन ... कंपाउंडिंग की शुरुआत। कंपाउंडिंग का मतलब बड़े बड़े नकलची पैदा करना। डुप्लीकेशन की शुरुआत करना। कंपाउंडिंग की शुरुआत मतलब आपके फ्रीडम की शुरुआत।
हमारा एमवे बिज़नस दोहरीकरण सिद्धान्त से तेज़ी से बढ़ना शुरू होता है।
100% पिन और ईगल पिन की कंपाउंडिंग, मतलब हर लेग में नए नए 100% पिन और ईगल पिन की योजना, जब आप ग्रुप में 100% पिन और ईगल पिन की टीचिंग दे रहे है तो कंपाउंडिंग की , डुप्लीकेशन की शुरुआत की संभावना बढ़ती है।
ब्रिट आपका बिज़नस विश्विद्यालय है, और हम इसके प्रोफेसर है, या वाईस चांसलर है , ये है हमारा माइंड सेट। ये आपका आत्म विश्वास है। याद रखे सफलता आत्म विश्वास से पैदा होता है। और आत्म विस्वाश पैदा होता है, आपके संगत से।
जैसा हम ये जानते है कि हम सभी ब्रिट सिस्टम के विद्यार्थी है।
और जीवन में एक अच्छा गुरु वो ही व्यक्ति बन सकता है जो एक अच्छा विद्यार्थी बनने का विश्वास प्राप्त कर सके।
ब्रिट वर्ल्ड वाइड, दुनिया का जाना माना बिज़नस विश्यविद्यालय है। इस विश्विद्यालय में उद्ममी बनाये जाते है। उद्ममी उस व्यक्ति को कहा जाता है जो दुसरो के लिए नौकरी या काम करने का अवसर पैदा कर सके। उद्ममी साहसिक व्यक्ति होता है, निर्णय लेने में नही घबराता,अपनी जानकारी औऱ विषय ज्ञान बढ़ाने में दिन रात मेहनत करता है, दुसरो को रास्ता दिखाने की जिम्मेवारी समझता है।
उद्ममी की ट्रेनिंग का मतलब अपने अंदर विश्वास पैदा करने की ट्रेनिंग।
खुद चलते हुए आगे का मार्ग बताने वाला व्यक्ति उद्ममी कहलाता है।
जब कोई व्यक्ति एमवे बिज़नस ज्वाइन करता है, तो उसे एक मेंटर की ज़रूरत होती है। नए व्यक्ति को एक अच्छा मेंटर की तलाश होती है, क्योंकि एक अच्छा मेंटर वो होता है, जो उस रास्ते पर आगे चल रहा होता है, और अपने पीछे कइयों लोगो को उस रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद कर रहा होता है। एक अच्छा उद्ममी ही एक अच्छा मेंटर हो सकता है।
इसलिए एमवे बिज़नस की सफलता के लिए, आपको ब्रिट के पैरामीटर का खुद अनुकरण करना है और दूसरे का मार्ग दर्शन उसी पैरामीटर पर करना होता है। एमवे बिज़नस की सफलता ब्रिट सिस्टम का पूरा पूरा ज्ञान प्राप्त लेने के बाद ही शुरू कर सकते है। एक अच्छा एमवे बिज़नस का उद्ममी ब्रिट सिस्टम की समझ अपने अंदर पैदा करेगा और इस ज्ञान को अपने टीम के हर पार्टनर को समझने में मदद करेगा।
ब्रिट का सबसे महत्यपूर्ण पैरामीटर
100% पिन बनो। इसमें 5 काम आपको आदतन करना है।
100 पर्सनल pv हर माह आपकी ज़िम्मेवारी है।
Socd ( स्टैंडिंग आर्डर सीडी ) में रेजिस्टर्ड होना।
BOM (बुक ऑफ द मंथ ) में रेजिस्टर्ड होना।
ब्रिट के प्रत्यक सेमिनार को अटेंड करना।
ब्रिट कार्ड अपना बनवा लेना।
नेक्स्ट इम्पोर्टेन्ट पैरामीटर है ईगल पिन।
ईगल पिन को ब्रिट ने पुनः डिजाईन किया है। अब् आप 6 लेग में 100% पिन करते है तो आपका ईगल पिन क्वालिफिकेशन हो जाता है।
अच्छे मेंटर को अपने टीम के हर लोगो को इसी दिशा में गाइड करना जरूरी है।
ब्रिट गाइड लाइन को फॉलो करने से हमारे business में लीडरशीप की आधार शिला तैयार हो जाती है।
स्टेबिल्टी और स्थिरता हमारे सफलता में बनी रहती है।
अगर आप केवल पिन फोकस करते रहेंगे, तो हर महीने सालो साल कथक चलता रहेगा।
पिन हमेशा लीडरशीप के पीछे चलता है।
आपकी इनकम आपके स्किल और आपके सेल्फ इमेज पर निर्भर करता है।
स्किल और सेल्फ इमेज आपके संगत पर निर्भर करता है।
क्योंकि हम बात करते है, लिगेसी इनकम की, हम बात करते है पैसिव इनकम की, हम बात करते है जेनरेशन बिज़नस की, तो हमे अपने 100% पिन और ईगल पिन का हर माह गोल बना कर काम करना चाहिए।
9 लेग में 100% पिन करने से, आप ईगल प्लस कहलायेंगे।
12 लेग में 100% पिन करने से , आप डबल ईगल कहलायेंगे।
दोस्तों, मुझे उम्मीद है आपको 100% पिन, ईगल प्लस, और डबल ईगल की जानकारी हो गयी है।
बहुत ही सिंपल हो गया है, ईगल क्वालिफिकेशन।
अब हमें इसे अपने अपने टीम में टीच कर के आगे बढ़ना है। हर कोई जो एमवे बिज़नस ज्वाइन करता है, उसका लक्ष्य ब्रिट सिस्टम का एक अच्छा विद्यार्थी होने का होना चाहिए।
जब वो एक अच्छा विद्यार्थी हो जाता है, तो वो ही विद्यार्थी आगे चल के एक अच्छा मेंटर बनता है।
आप सभी ने मुझे बहुत ध्यान से सुना, आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।
आप सभी का बहुत बड़ा बड़ा एमवे बिज़नस हो।
मेरी शुभकामनाये।।
अब रुकना नही है।।