Tuesday, 1 September 2026

Goal : 2026–27 में Goal Setting को अपनी दैनिक आदत बनाऊँगा और अपने साथ-साथ अपनी टीम में भी Goal Setters विकसित करूँगा।

नए वित्तीय वर्ष (Fiscal Year ) 2026–27 का स्वागत करता हूँ :

 

Goal Setting की आदत—सफलता की नई संरचना

नया वित्तीय वर्ष मेरे लिए केवल कैलेंडर बदलने का अवसर नहीं है, बल्कि अपने सपनों, लक्ष्य और कार्यशैली को नई ऊर्जा देने का समय है। मैं संकल्प लेता हूँ कि 2026–27 में Goal Setting को अपनी दैनिक आदत बनाऊँगा और अपने साथ-साथ अपनी टीम में भी Goal Setters विकसित करूँगा।

4 Legs × 5 Structures = 20 + 4 = 24 Goal Setting point. 

मेरी स्पष्ट रणनीति है कि मैं अपनी 4 Legs को मजबूत करूँगा और प्रत्येक Leg में कम से कम 5 मजबूत Structures विकसित करने पर ध्यान दूँगा।

4 Legs × 5 Structures = 20 Structures
और प्रत्येक Leg के साथ एक मजबूत Leader/Goal Setter जोड़कर मेरा लक्ष्य होगा—24 Goal Setters की एक सक्रिय और नेतृत्व-प्रधान टीम।

मेरा उद्देश्य केवल लोगों को जोड़ना नहीं, बल्कि ऐसे लोगों को विकसित करना है जो - Goal Set करें, Goal को लिखें, Action लें, Follow-up करें और दूसरों को भी Goal Setter बनाएं।

मेरा Self-Talk—मेरी नई पहचान

मैं प्रतिदिन स्वयं से कहूँगा:

“मैं 4 team se Founder Platinum हूँ। मैं हर वर्ष ₹20 लाख की आय के लक्ष्य पर केंद्रित हूँ। मैं हर वर्ष Amway Leadership Seminar (ALS) के लिए qualify करने की क्षमता और अनुशासन विकसित कर रहा हूँ। 
मैं एक Goal Setter हूँ और Goal Setters का निर्माता हूँ।”

“ईश्वर मुझे ऐसी productive habits प्रदान करें, जो मेरे समय, ऊर्जा और प्रतिभा का सही उपयोग करने में मेरी सहायता करें। मुझे प्रतिदिन नए लोगों से मिलने, नए संबंध बनाने और लोगों के जीवन में मूल्य जोड़ने की शक्ति दें।”

मैं अपनी List और Referral List से प्रतिदिन नए लोगों से संपर्क करूँगा। मैं लोगों को केवल business opportunity नहीं दिखाऊँगा, बल्कि उनके स्वास्थ्य, आर्थिक स्वतंत्रता, व्यक्तिगत विकास और बेहतर भविष्य के सपनों को समझने का प्रयास करूँगा।

मैं जानता हूँ कि बड़ी उपलब्धियाँ एक दिन में नहीं बनतीं। वे छोटी-छोटी productive habits के निरंतर अभ्यास से बनती हैं। इसलिए मेरा ध्यान केवल परिणाम पर नहीं, बल्कि रोज़ के Activity, Consistency, Learning, Follow-up और Leadership Development पर रहेगा।

मेरा 2026–27 संकल्प

Goal लिखना → Plan बनाना → Daily Action → Follow-up → Team में Goal Setter बनाना → Leadership विकसित करना।

इस वर्ष मैं स्वयं को केवल एक सफल Amway Business Owner के रूप में नहीं, बल्कि 24 Goal Setters और भविष्य के Leaders का निर्माता बनाने पर ध्यान दूँगा।

ईश्वर मुझे सही सोच, सही आदत, सही लोगों और सही कार्य करने की शक्ति दें।
2026–27 मेरा Goal Setting, Leadership और Growth का वर्ष हो।
मैं तैयार हूँ—मैं विश्वास करता हूँ—मैं कार्य करता हूँ—और मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करता हूँ।

God Bless Me. God Bless My Team. God Bless Everyone I Meet. 🙏

Regards, 

No comments:

Post a Comment