टीम मीटिंग - होस्टिंग स्क्रिप्ट
नमस्कार फ्रेडंस ! Good Evening friends ,
आज के इस शानदार, ऊर्जावान और प्रेरणादायक टीम मीटिंग एवं रिकग्निशन मीट में आप सभी का मैं हृदय से स्वागत करता/करती हूँ।
सबसे पहले मैं हमारे सभी सिनियर लीडर्स, सम्मानित गेस्टस, टीम के प्रत्येक सदस्य और विशेष रूप से आज पहली बार हमारे बीच आए सभी फ़र्स्ट-टाइम गेस्ट्स का तहे दिल से स्वागत करता/करती हूँ।
जो मित्र आज पहली बार इस वातावरण का हिस्सा बने हैं, हम आपका विशेष अभिनंदन करते हैं। हमें विश्वास है कि आज आपको ऐसी सकारात्मक जानकारी, प्रेरणा और अवसर मिलेगा जो आपके जीवन की दिशा बदल सकता है .
आज का यह मंच केवल जानकारी का नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का मंच है।
अब वह क्षण आ गया है जिसका हम सभी इंतज़ार कर रहे थे।
Promote the Leader - आइए, ज़ोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हम अपने आज के वक्तl का हार्दिक स्वागत करें और उनसे निवेदन करें कि वे डिजिटल मंच पर आएँ तथा अपने प्रेरणादायक विचारों से हम सभी का मार्गदर्शन करें।
एक बार ज़ोरदार तालियाँ...!! …Welcome Sir.
…..After Presentation - ( मुख्य वक्ता के प्रति आभार )…..
बहुत-बहुत धन्यवाद …Leader name…… sir/madam.
आज आपने हमें नवीनतम जानकारी, स्पष्ट दिशा और प्रेरणादायक बिज़नेस इनसाइट्स प्रदान किए।
आपके अनुभव, सरल प्रस्तुति और दूरदर्शी विचार निश्चित रूप से हम सभी को अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा दी है ।
पूरी टीम की ओर से आपका हृदय से धन्यवाद एवं आभार। हम आपके अच्छे स्वास्थ और निरंतर सफलता की कामना करते है …दोस्तों, आज का कार्यक्रम केवल एक मीटिंग नहीं था, बल्कि सीखने, प्रेरणा लेने, स्वयं को बेहतर बनाने और बड़े सपनों की ओर एक मजबूत कदम था …
दोस्तों, याद रखिए—
बड़े सपने देखने वाले ही बड़ा इतिहास बनाते हैं।
लगातार सीखिए, लगातार बढ़िए, लगातार कार्य कीजिए।
आज की मीटिगं यहां समाप्त होती हैं , आप सभी का बहुत बहुत धन्यावाद ।
मैं आप सभी को unmute कर देता हुं, ताकि हम सभी Narang sir aur Bindu Madam और अपने सभी लीडर्स को Thank you कह सकें !
Bye Bye Everybody -
Bye Bye Everybody -
No comments:
Post a Comment