Saturday 28 November 2020

आपका कैलेंडर आपकी सफलता।।

हर व्यक्ति के पास अपना कैलेंडर या ट्रैकर शीट  होना ज़रूरी है। अगर आप अपनी रोज की एक्टिवीटी , महिने की एक्टिवीटी
अपने कैलेंडर या  ट्रैकर शीट में बुक कर रहे है तो आप अपने टाइम मैनेजमेंट कर रहे है। 

 वर्ना अगर आप काम तो बहुत कर रहे है पर मन के राजा बन कर और अपनी दैनिक काम का  कोई कैलेंडर नहीं हैं,  कभी किया कभी नहीं तो आपको अपने जीवन पर अपनी सफ़लता पर कभी नियन्त्रण नहीं बन पायेगा। 
अपने लीडर के कैलेंडर के हिस्सा हमेशा बने पर साथ ही साथ अपना कैलेंडर भरना और प्रमोट करना सीखते और अभ्यास करते रहे  अपने लीडर के कैलेंडर पर काम जरूर करे , पारंगत धीरे धीरे ही प्राप्त होता हैं ।
अगर आप अपने दैनिक कैलेंडर को रोज सलाम कर सकते है तो पूरी दुनिया, आने वाले समय में आपको सलाम करती रहेंगी ।

कहाँ कब किससे मिलना है कैलेंडर सेट होना चाहिए। और फिर अगर कोई आप से समय मांगता है तो आप अवश्य ये बताये मेरा कैलेंडर उस दिन का बुक है। 
उनको नेक्स्ट डेट अपने ट्रैकर शीट देख कर बुक कर दे।
आप सब को खुश करने के चक्कर में न पड़े रहे। आप को एक अच्छा मेंटर बनना है इसलिए कैलेंडर के अनुरूप काम करे,   बस अपना  फ़ोकस अपने कैलेंडर पर बनाये रखे।

आप को अपना विचार लोगो के सामने सही तरीके से रखना आना चाहिए। किसी ने आप से समय माँगा और वो समय आप के कैलेंडर से टकरा रहा है तो आप उसे अच्छे से समझाये मैं तो चाहता हु आपके साथ जाना पर मेरा कैलेंडर इस समय का बुक है। अगला समय आप अभी से मेरा बुक कर ले।

ध्यान रखे अगर विजेता बनना है तो कैलेंडर का सम्मान अपने टाइम टेबल का सम्मान होना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
अपना कवर डिश, अपनी PASE मीटिंग, अपना बयूटी ब्रेक, अपना हेल्थ प्लान आपका वीकली ओपन, आपका BBS, वन ऑन वन सब कुछ पहले से बुक होना चाहिए।
केवल इधर उधर भागते मत रहिये परन्तु सिस्टम का अच्छा अनुयायी बनिये। और लोगो के अंदर ब्रिट सिस्टम का अच्छा अनुयायी बनने की चेतना चिंगारी जगाते रहिये।

Friday 20 November 2020

Omega 3.. हार्ट हेल्थ और जॉइंट हेल्थ के लिए

दोस्तों नमस्कार, आप सभी का आज के मीटिंग में स्वागत है।
आज मैं आप लोगो के बीच बहुत ही महत्यपूर्ण विषय पर बात करने जा रहा हु।
आज का मेरा विषय है हार्ट हेल्थ। कौन से पोषक तत्व की कमी से हार्ट की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है...दोस्तो वो है ओमेगा 3। कैसे हम अपनी बढ़ती हुई उम्र में अपने हिर्दय का अच्छे से देखभाल कर सकें...वो है ओमेगा 3।

दोस्तों, जब बात हार्ट की आती है , तो सबसे पहले ध्यान फैट्स पर जाता है।

आज हम बात करेगें गुड फैट ओमेगा 3 पर जो हमारे हिर्दय के लिए बहुत लाभदायक होता है।

Nutrilite OMEGA 3

फैट्स को अक्सर बुरा समझा जाता है। फैट्स बोलने से हार्ट की बीमारी, मोटापा, चर्बी ।
पर फैट्स की कुछ जानकारी आपको अपनी जानकारी में और बढ़ाना है।
दो प्रकार के फैट होते है, गुड फैट्स और बैड फैट्स
ओमेगा 3 को हम गुड फैट्स कहते है। ओर ओमेगा 6 को bad फैट्स।

ओमेगा 6 भी हमारे शरीर के लिए ज़रूरी है,  हमारे स्किन के नीचे जो फैट्स होता है, उसे ओमेगा 6 कहते है। वो कम्बल का काम करता है। वो हमें ठंड , बरसात से बचाता है। पर जब ये फैट्स हमारे धमनियों में आर्टरीज में जमने लगता है, और ब्लॉकेज पैदा करता है तो जानलेवा बन जाता है। हमारा हिर्दय ब्लड पंप करना बंद कर देता है। और इंसान की मौत हो जाती है।
ओमेगा 6 हमे, दूध, मक्ख़न, घी, पनीर, मीट, मुर्गा, अंडा, वैगरह वैगरह से मिलता है।

ओमेगा 6 का काट है ओमेगा 3, ओमेगा 3 ...ओमेगा 6 को आर्टरीज या धमनियों में जमने नही देता है।
पर ये तभी काम करेगा जब आप ओमेगा 3 और ओमेगा 6 को एक निश्चित अनुपात में लेंगे।
वो अनुपात है  1 : 5-10 .
एक हिस्सा अगर ओमेगा 3 आपने भोजन में लिया तो 5 से 10 हिस्सा आप ओमेगा 6 ले रहे है तो ओमेगा 6 कट जायेगा.  अगर ये अनुपात गड़बड़ाया तो आपका खून की नली का चोक होना पूरा पूरा सम्भावित है।
भारत में हिर्दय रोग क्यों बढ़ रहा है, इसका मुख्य कारण हमारे भोजन मे असंतुलन। भारत में ओमेगा 3 अगर एक मात्रा में लोग लेते है तो ओमेगा 6....50 से 100 के बीच में ले रहे है।
ओमेगा 6 आपको अपने भोजन में कम करना है, जैसे घी, दूध, मलाई, मक्ख़न, पनीर, मटन, मुर्गा, अंडा
और ....ओमेगा 3 की मात्रा बढ़ाना है जैसे आपको लहसुन, समुंद्री मझली, अखरोट, बादाम का सेवन बढ़ाना है।
या NUTRILITE ओमेगा 3 की 2 कैप्सूल अपने भोजन में शामिल करना है। याद रखे nutrilite salmon  ओमेगा 3 अटलांटिक महासागर में salmon मछलियों की फार्मिंग से तैयार किया जाता है।

ये फ़ूड सप्लीमेंट है दवा नही।
दवा लगातार खाने से कई और नई बीमारियां पैदा हो सकती है। हमारे शरीर के इंटरनल ऑर्गन में समस्या पैदा हो सकता है। दवा से आपका किडनी, पैंक्रियास, हार्ट, लिवर प्रभावित हो सकता है। व्यक्ति डर डर के दवा खाता है।
पर फ़ूड सप्लीमेंट का मतलब फल और सब्जियां का जूस से पैदा हुआ अर्क, और फिर तैयार होता है हमारा प्राकृतिक फ़ूड सप्लीमेंट।
आज हमारा भोजन कृतिम हो चूका है।
क्या आप बोल सकते हो दावे के साथ में शुद्ध भोजन कर रहा हु।
नही..
इसलिए हमें स्वस्थ रहने के लिए फ़ूड सप्लीमेंट खाने के नए कल्चर को  खुद और अपने परिवार को अपनाने का रास्ता दिखाना है।

ओमेगा 3 के कई और फायदे भी है, पहला फायदा ओमेगा 6 को आर्टरीज में जमने नही देता। दूसरा फायदा घुटने दर्द में, फिर आँखों की रौशनी में मदद करता है, बाल और स्किन के रखरखाव में मदद करता है।
हार्ट का मसल्स 40 साल के बाद एंजाइम की कमी के कारण बढ़ने लगता है, सूजने लगता है।
Co Q 10, जिसे हम को एंजाइम क्यू 10 कहते है। अगर हार्ट का ये एंजाइम वापस पूर्ति होने लगे तो, हमारा हिर्दय का मसल्स में सूजन कम होने लगेगा।
इसलिये हार्ट के मरीज, ओमेगा 3, को क्यू 10, ch बैलेंस को एक साथ ले सकते है।

तीनो एक साथ सेवन करने से आपका हिर्दय की समस्या 90% ठीक होने की संभावना बन जाती है।  आप की जीवन शैली तंदुरस्त होगी। आप अच्छे स्वास्थ्य के  रोल मॉडल होंगे । आप Nutrilite के ब्रांड एम्बेसडर कहलायेंगे। लोग कहेंगे काश मै भी इतना तन्दरुस्त होता।

Nutrition for Healthy Living...

Omega 3 helps in maintaining the balance of fat inside our body.


Healthy aging of Heart through OMEGA 3.


https://players.brightcove.net/1437117781001/default_default/index.html?videoId=6095486974001

दोस्तों मुझे उम्मीद है, आज का मेरी बातचीत और video  अपने हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
और आप समाज में एक अच्छे हेल्थ कंसलटेंट के रूप में आपकी पहचान बनेगी।

मेरी शुभकामनाये।।

अब रुकना नही है।

Wednesday 11 November 2020

Mind Set

जब हम नए लोगो से मिलते है, तो वो अपने कोई न कोई पुराने काम मे व्यस्त रहते है। जब हम अपने बिज़नेस अवसर को ले कर उनसे संवाद करते है, तो वो रुचि नही दिखाते । इसका मुख्य कारण है, की उन्हें  नए काम की शुरुआत करने में, अपना नुकसान नज़र आता है। 
दूसरा कारण हम उनसे ठीक तरीके से कनेक्ट नहीं हो पाए है।

जब हम कभी किसी के फायदे की बात करते है, और दूसरों को कुछ आपसे मिलने की उम्मीद नज़र आती है तो वो आपसे कनेक्ट हो जाता है।
और ये एक स्किल है।
लोगो मे निवेश करने की आदत बना ले। कुछ खिलाते पिलाते रहे। 
उनकी छवि को ऊंचा बनाने में मदद करे।
आपसे मिलने के बाद बेहतर महसूस करे, अच्छा महसूस करें।

उनके पुराने काम या पुरानी जीवन को सम्भावित नई जिंदगी से तुलना कर के दिखाए। जो वर्तमान काम मे वो है, उससे अगले 5 साल की क्या सम्भावना है, इस बिज़नेस की क्या सम्भावना है, इसकी तुलना कर के दिखाना, बेहद ज़रूरी है। इसी तरह हम नए लोगो का विज़न को बड़ा कर सकते है।

सवाल पूछना और सुनना, एक  लीडर की आदत होती है।
इसलिए हमें उनके जीवन से सम्बंधित सवाल पूछने की आदत  बना लेने का अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।
शुरू में थोड़ा दिक्कत हो, पर सवाल पूछ कर लोगो को अपनी विचार धारा से जोड़ने की कला आपको एक बड़े लीडर की तरफ अग्रसित करेगा।