Sunday 4 July 2021

List Building Hindi and Contacting (Hindi)

हमारे बिज़नेस का सबसे महत्वपूर्ण एक्टिविटी क्या है।

लिस्ट बिल्डिंग और उनसे कॉन्टैक्ट करना या संपर्क करना हमारे बिज़नेस का सबसे महत्पूर्ण एक्टिविटी है। ये एक स्किल है और इसे सीखा जा सकता है। हमें लोगो से सम्पर्क करने में किसी प्रकार का झिझक नही होना चाहिए। प्रैक्टिस करते करते ही हमारा झिझक , हमारा डर , हमारे विश्वास में बदल जाता है।

लिस्ट का हमारे बिज़नेस में क्या महत्व है।

लिस्ट हमारे बिज़नेस का रॉ मटेरियल होता है। रॉ मटेरियल के अभाव में बड़े बड़े इंडस्ट्री बंद हो जाती है। इसलिए एम्वे बिज़नेस की सफलता, आपके टीम की साइज पर और उसमें कितना वॉल्यूम पैदा हो रहा है, उस पर निर्भर होता है। टीम बनाने की शुरुआत हमारे लिस्ट से होती है ।

हमे लोगो से सम्पर्क करने के लिए किस चीज़ का ध्यान रखना चाहिए। हम प्रोफेशनल किंस तरह बन सकते है।

हमें लोगो से सम्पर्क करने के लिए स्क्रिप्ट साथ मे रखना चाहिए। उनके बारे में पहले कुुुछ जानकारी प्राप्त कर ले अगर वो बिलकुल नए व्यक्ति है। उनके अंदर की अच्छाई देखना और सवाल पूूूछना आपको बात चीत में सहज कर देता है। प्रैक्टिस, प्रैक्टिस और प्रैक्टिस, इसी तरह हम एक अच्छे प्रोफेशनल बन जाते है।  
इस फॉरमेट में लिस्ट बनाये।
S.no। Name। Ph no.। Personal detail।Feed Back
        

लोगो को फ़ोन कॉल करते समय हम अपने सेल्फ इमेज को ऊंचा किस तरह कर सकते है।

फोन कॉल करते समय, हमे हमेशा सोचना है कि हम देने वालो में से है। 
सामने वाला, भले ये बात शुरू में न समझ सके, पर बाद में वो दुआ देगा। 
दुनिया मे बड़ा धन कमाने के लिए जो बिज़नेस मॉडल है, उसे हम फ्रेंचाइजी बिज़नेस मॉडल कहते है। 
हमारा बिज़नेस एक प्राइवेट फ्रेंचाइजी बिज़नेस मॉडल है, जिसमे हम असीमित कस्टमर को स्पांसर कर सकते है, साथ ही साथ हम असीमित डिस्ट्रीब्यूटर भी स्पांसर कर सकते है।  आपके परिवार में  एक स्थाई इनकम की शुरुआत होगी और यही इनकम इनके पीढ़ियों का इनकम बन जायेगा। 
इसी सेल्फ इमेज से आप लोगो से सम्पर्क करे, या फ़ोन कॉल करे।

लिस्ट कितने प्रकार का होता है। A लिस्ट का क्या मतलब होता है।

हमारे बिज़नेस में 3 प्रकार का लिस्ट होता है। A, B और C लिस्ट।
 A लिस्ट हम उसे कहते है, जिससे हमारा परिचय होता है। 
वे हमारे नज़दीकी लोग होते है। वे हमारे बारे में जानते है और हम उनके बारे में जानते है। इसलिए हमारी क्षमता पर संदेह भी हमारे नज़दीकी लोग ही करते है। हमे तकलीफ में देखना नहीं चाहते , वे सोचते है कि नया काम शुरू कर के हम भविष्य में तकलीफ में आ सकते है, इसलिए वे आपको कोई रिस्क लेने से रोकते है।  इसलिए आपके विचार के विरुद्ध खड़े दिखते है।

B लिस्ट  से आप क्या समझते है । 

B लिस्ट प्रोफेशनल्स की लिस्ट होती है ।  

डॉक्टर , इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, वकील, इत्यादि , वे अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहते है। इनके पास अपने काम से बाहर सोचने की फुरसत नहीं होती। इनके पास समय की किल्लत होती है। इनके पास अपने परिवार के लिए समय नहीं होता है। आप जब इनसे अपने प्रोजेक्ट के ऊपर बात शुरू करते है तो पैसे के बारे में ज्यादा बात न करे। परिवार के लिए समय ही समय होगा। पार्ट टाइम में भी इसे किया जा सकता है। ऑनलाइन खरीदी करनी है और यही विचार दुसरो को डिजिटल प्लेटफॉर्म से रखनी है।

एम्वे बिज़नेस को बड़े बड़े प्रोफेशनल क्यो करते है।

एम्वे बिज़नेस को बड़े बड़े  डॉक्टर्स, वकील, IAS अफसर क्यो करते है। सबसे बड़ी प्राथमिकता उनके लिए समय होता है। समय की आज़ादी एक दिन उन्हें मिल जाएगी, वे अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। तनाव के जीवन पर अंत लग सकता है। 
पीढ़ियों के लिए एक स्थायी इनकम तैयार हो सकती है। आने वाली पीढ़ी, को पैसे के लिए काम नही करना पड़ेगा। 
जब किसी व्यक्ति के पास पैसा और समय दोनों एक साथ होता है, तो वो केवल अपने परिवार का ही नही, पूरे समाज का नेतृत्व कर सकता है। 
और ऐसी सफलता हम आने वाली पीढ़ियों के लिए कर दे, अविश्वसनीय और अविस्मरणीय हो जाता है।
बड़े बड़े प्रोफेशनल्स को ये बहुत तेजी से आकर्षित कर रहा है।

C लिस्ट से आप क्या समझते है।  

दुनिया के जितने अपरिचित लोग होते है, वे आपके C लिस्ट होते है।  पूरी दुनिया हमारे C लिस्ट में होती है। बड़ी सफलता हमे C लिस्ट में ही मिलती है। पर ये सच्चाई से दुनिया का बहुत बड़ा वर्ग अपरिचित होता है। वो ये मान लेता है, मेरा परिचय तो बहुत छोटा है, वे भी नाराज हो जायेगे तो मेरा उठना, बैठना किसके साथ होगा। A लिस्ट से ज्यादा अच्छे लोग , बड़े सपने देखने वाले लोग, लग्न से काम करने वाले लोग C लिस्ट में होते है और बड़ी सफलता, हमारे हिम्मत और सही विश्वास पर निर्भर होता है। तभी हम उनको ढूंढ कर निकाल लेंगे और अपना अच्छा मित्र बना पाएंगे। पहले मित्र बनाने का लक्ष्य होना चाहिए फिर पार्टनर बनाने का।

C लिस्ट हम किस तरह प्राप्त कर सकते है, इनसे सम्बन्ध किंस तरह बनाया जाए।

C लिस्ट को अपने A लिस्ट ( जो हमारे परिचित लोग होते है ) , उनसे  प्राप्त की जा सकती है । अपने A लिस्ट से बहुत सारे C लिस्ट प्राप्त कर सकते है। मेरे A लिस्ट के A लिस्ट मेरे C लिस्ट होती है। A लिस्ट C लिस्ट का दरवाज़ा है।  प्लीज ओपन द डोर । और आपका A लिस्ट आपके लिए अपना दरवाज़ा खोल देता है, और आप उसके लिस्ट में रिलेशनशिप बना कर अपना A लिस्ट बना सकते है।

दूसरा माध्यम है, प्रोस्पेक्टिंग कर के।  अजनबी व्यक्ति से बात पहल कर के भी हम नए मित्र बना सकते है, ट्रैन में, मॉर्निंग वॉक में, गार्डन में, स्कूल, कॉलेज में, हॉस्पिटल में, होटल में, किसी भी स्थान पर, नए, नए लोग आपको दुनिया के हर मोड़ में मिलते है, हमारी दोस्ती करने की चाह हमे उनको अपना बना लेती है।
 और इस तरह नए नए लोगों को लिस्ट में लाना हमारा C लिस्ट कहलाता है।

काँटेक्टिंग और सम्पर्क से आप क्या समझते है।

लिस्ट बनाना और सम्पर्क करना ये हमारे बिज़नेस की रोज की क्रिया है। बिना सम्पर्क किये आप उन्हें अपना मित्र नही बना पाएंगे। एक दूसरे के प्रोफाइल के बारे में जानना, उनके जीवन के विज़न और मिशन को जानना, हमे लोगो के नज़दीक लाता है, मित्र बनने में सहयोग करता है। अपने A लिस्ट हो या C लिस्ट, स्क्रिप्ट को देख कर बात करना, स्मार्ट वर्क है। स्क्रिप्ट को फॉलो करने से हम अपने टीम में अच्छे से सीखा सकते है, तेजी से डुप्लीकेट हो सकता है।

क्या आप मुझे इनविटेशन के कुछ स्क्रिप्ट दे सकते है। 

यहाँ उदहारण के तौर पे कुछ स्क्रिप्ट दिया हुआ है , आप इसी स्क्रिप्ट के आधार पर लोगो से सम्पर्क करे। 
पहले से स्क्रिप्ट तैयार कर लेना,  लोगो से सम्पर्क करने का एक प्रोफेशनल तरीका है।

A लिस्ट का स्क्रिप्ट। 

A लिस्ट में ऑनलाइन वीकली ओपन का इनविटेशन स्क्रिप्ट :

नमस्ते राजू भाई .... क्या चल रहा है। परिवार में सब कुशल मंगल तो है।
शानिवार की शाम क्या कर रहे है।
क्या आप 1 घण्टे के लिए समय निकाल सकते है।  ...बताइए।
कोई ज़रूरी बात।
हाँ, बहुत ज़रूरी है।

ठीक है बताएं....मैं एक साइड इनकम के लिए एक प्रोजेक्ट को शुरू किया हूँ।
मैं इसके ऊपर आपकी राय जानना चाहता हूं।
क्या मैं आपको एक लिंक भेज सकता हूँ। 
क्या आपके मोबाइल मैं ज़ूम एप्प है। ....जी ।

( ZOOM CLOUD MEETING  एक ऑनलाइन मीटिंग ऐप्प है, उसे आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर ले )

मैं चाहता हुँ, आप भी एक बार देख ले। मैं कोई वादा तो नही कर पाऊंगा पर हो सकता है, हम लोग दोनों मिल कर  साथ में कुछ बड़ा कर सकें।

कुछ और बताओगे इसके बारे में ।

क्योंकि, मैं भी अभी नया हुँ, मैं चाहता हुँ की इस अवसर को आप पूरा देख  ले , अगर कुछ कोई प्रश्न होगा , तो हम इसकी चर्चा मीटिंग के बाद कर लेंगे।  ठीक है न।

घर से काम करना एक सामान्य बात हो गयी गई। WORK FROM HOME IS A NEW NORMAL. इसलिए इसे समझना जरूरी है।

मैं आपका इंतज़ार करूंगा। 

..................

A लिस्ट में अपॉइंटमेंट ..जीरो आयल कुकिंग के लिए।

हेलो मित्र, कैसे हो। सब कुशल मंगल तो | क्या हम लोगो की अभी बात हो सकती है। .....जी ज़रूर।

आज शाम सात बजे आप क्या कर रहे है। ....बताइये कोई खास बात।
  
बिलकुल खास बात।  

क्या आप 1 घण्टा मेरे लिए निकाल सकते है। ... घर में रहते हुए ही आपका मुझे एक घंटा समय चाहिए। ...ठीक है।

जीरो आयल कुकिंग के बारे में आपको जानकारी है। ...बतााए कोई खास नही । 

जीरो आयल फ़ूड मे स्वाद और  स्वास्थ दोनों होता है। इसका  पूरा डेमो के साथ जानकारी दी जाएगी। पुरे फॅमिली हेल्थ के लिए ये बहुत ज़रूरी है। 

क्या मैं आप दोनों का इंतज़ार करूं ।
...............

C लिस्ट में अपॉइंटमेंट लेने का स्क्रिप्ट ...

हेलो राजेश भाई नमस्कार, क्या आप मुझे पहचान रहे है। ...........नहीं , मैं आपको नहीं पहचान रहा हूँ। 

मेरा नाम ........ है, और मैं गीतांजलि सिटी, बिलासपुर में रहता हूं।

 क्या आप सुरेश जी को पहचानते है ...हाँ , सुरेश जी मेरे अच्छे मित्र है। 

दरअसल , सुरेश भाई हम दोनों के साझा मित्र है।

सुरेश भाई और मैंने पार्ट टाइम में एक बिज़नेस शुरू की है। और हम लोग कुछ काबिल पार्टनर्स  को ढूंढ रहे है।

सुरेश भाई से आपके बारे में चर्चाहो रही थी।   ...मैने सोचा क्यों न मैं सीधे आप से बात कर ली जाये। ।

जी सुरेश भाई,शनिवार शाम को आप क्या कर रहे है।  

क्या आप एक घंटे के लिए समय निकाल सकते है। .....ज़रूर बताईये।     

आपको घर में हो एक घंटा समय निकालना है।  मैं आपको शाम 7 बजे का ऑनलाइन मीटिंग का लिंक भेजूंगा।  
आप  ZOOM CLOUD MEETING ऐप्प को प्ले स्टोर से डाउन लोड कर लीजियेगा।  और लिंक को दबाने से आप ऑनलाइन मीटिंग में सीधा आ जायेंगे।


बाकि मैं आपको गाइड कर दूंगा। 

ठीक  है आदरणीय।  मैं आपका इंतज़ार करूंगा। 


मेरी शुभकामनाये।।

अब रुकना नही है।

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. हमारे बिज़नेस का सबसे महत्वपूर्ण एक्टिविटी क्या है।
2. लिस्ट का हमारे बिज़नेस में क्या महत्व है।
3. हमे लोगो से सम्पर्क करने के लिए किस चीज़ का       ध्यान रखना चाहिए। हम प्रोफेशनल किंस तरह बन     सकते है।
4. लोगो को फ़ोन कॉल करते समय हम अपने सेल्फ इमेज को ऊंचा किस तरह कर सकते है।
5. लिस्ट कितने प्रकार का होता है। A लिस्ट का क्या मतलब होता है।
6. B लिस्ट  से आप क्या समझते है । 
7. एम्वे बिज़नेस को बड़े बड़े प्रोफेशनल क्यो करते है।
8. C लिस्ट से आप क्या समझते है।  
9. काँटेक्टिंग और सम्पर्क से आप क्या समझते है।
10. स्क्रिप्ट से आप क्या समझते है। इसको फॉलो करने से क्या लाभ मिलता है।
11. A लिस्ट का दो इनविटेशन स्क्रिप्ट लिखें । 
12. C लिस्ट का दो इनविटेशन स्क्रिप्ट लिखें। 





No comments:

Post a Comment