Monday 9 January 2017

GOALS..21% BUSINESS का नक्शा बनाये।

21% बिज़नेस बनाने से पहले अपने नोट बुक में नक्शा ( स्ट्रक्चर ) बना  ले। 

स्ट्रक्चर बनाना और टीम में स्ट्रक्चर खीचना सिखाना। हर जगह गोला बनाना और चार लाइन खीचना और सम्भावित नाम को निकालना। अपने चार लेग के हर डेप्थ में स्ट्रक्चर तैयार करें। और नए लोगो को टेक्नो पैक भेजने की रोज की योजना पर काम करना, फिर नए नए लोगो से मिलने की रोज की योजना बनाना। 
आप जब स्ट्रक्चर बनाने की मुहिम पर काम शुरू कर देते है, और चार लेग में 5-5 स्ट्रक्चर तैयार कर लेते है, तो 21% का रोड मैप आपका तैयार। उसके बाद सब लीडर का हर लेग में फर्स्ट वीक गोल और फिर मंथ एन्ड गोल।

10 लाख  बिज़नेस पहुंचने के लिए स्ट्रक्चर बनाये इसी तरह हम अपने बिज़नेस का  रोड मैप तैयार करते है । जब आप मकान बनाते है, तो पहले मकान का नक्शा ( स्ट्रक्चर ) तैयार किया जाता है, फिर उस नक्शे ( स्ट्रक्चर ) पर काम कर के हम लोग पूरा मकान तैयार करते है। 

हर ABO चाहता है कि वो एमवे बिज़नस में जल्दी से जल्दी 21% पहुचे।
बड़े गोल पहुंचने के लिए हमे हमेशा छोटे छोटे  गोल पर फोकस बनाये रखे। हमेशा याद रखे सफलता एक यात्रा है मंजिल नहीं। आप अपने टीम का स्ट्रक्चर नोटबुक में बनाये।
उसके बाद हर टीम के लीडर्स का नाम लिख कर उनकी 3% वॉल्यूम की प्लानिंग करे। 3 % के ऊपर BFI कौन कौन जा सकता है, या जा रहा है, उसके ऊपर कौन लीडर BBI जा रहा है , ये सब आपको अपने नोटबुक में लिखना होगा।
आप अपने टीम के लीडर्स को आगे बढ़ाने की प्लानिंग करते रहे और आप खुद ब खुद , ऑटो मोड में आगे बढ़ते रहेंगे। 21 % बिज़नेस फसल है, सही बीज लगाते रहे लोगो के दिमाग में , २१ % बिज़नेस यानि १० लाख का वॉल्यूम ऑटो मोड में शुरू हो जायेगा।

फर्स्ट वीक गोल 21% की प्लानिंग में क्यों ज़रूरी है।

पहली वॉल्यूम की प्लानिंग फर्स्ट वीक की होनी चाहिए।क्योंकि हमारे पास महीने के 30 दिनों में  बिज़नेस वॉल्यूम की प्लानिंग करनी होती है। इसलिए खुद को अनुसाशित करे और टीम में भी अनुसाशन सिखाये। अच्छी और मज़बूत टीम का आधार टीम के लोगो का अनुसाशन ही होता है।
दूसरी महत्पूर्ण चीज़, बिल ब्रिट हमे ये सीखा के गए है, की अगर आपको बड़ा बिज़नेस करना है तो सबसे पहले आप अपना फर्स्ट वीक में केवल वॉल्यूम की प्लानिंग करे , बाकि सभी योजना  बाद में।  इसलिए फर्स्ट वीक गोल पर फोकस करने से छोटी छोटी लापरवाही को हम दूर कर सकते है और बड़े लक्ष्य पर केंद्रित करने में मदद होता  है। 
21 % मंथ एन्ड तक पहुंचने के लिए आपको अपना वॉल्यूम फर्स्ट वीक में 2500 से 3000 पॉइंट्स का हो जाना चाहिए। 
इसके लिए पहले आपको फर्स्ट वीक गोल पर फोकस होना है।  

गोल्डन रूल क्या होता है।

गोल्डन रूल ये कहता है जो काम पहले आप खुद करते है , उसी काम को दुसरो को   सिखाते है तो आपका प्रभाव दिखेगा।  दुसरो पर असर होगा। 
फर्स्ट वीक वॉल्यूम प्लानिंग में आप अपना पर्सनल  आर्डर पहले खुद करे फिर दूसरे की योजना बनाये।अगर आपने अपना पर्सनल  वॉल्यूम फर्स्ट वीक में  नहीं किया और अपने टीम को फर्स्ट वीक वॉल्यूम के लिए प्रेरित कर रहे है तो ये गोल्डन रूल के विरोध में है। 

जो  काम आप पहले खुद करे, तभी आप दूसरे को कहे , इसे ही गोल्डन रूल कहते है। जीवन में बड़ी सफलता वही व्यक्ति प्राप्त कर पाता है, जो अपने टीम में गोल्डन रूल टीच कर रहा होता है।

एप्लीकशन की प्लानिंग क्यों ज़रूरी है।

एमवे बिज़नेस में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए हमे न्यू एप्लीकेशन की प्लानिंग ज़रूरी है। न्यू एप्लीकेशन हमारे बिज़नेस संगठन का खून है। अगर खून की कमी शरीर में हो जाएगी तो इंसान चक्कर खा के गिर जायेगा। इसलिए एमवे बिज़नेस में नए लोगो का एडमिशन, नए लोगो का रिक्रूटमेंट बहुत ज़रूरी है।


लिस्ट हमारे बिज़नेस का रॉ मटेरियल है।  हमे हर दिन नए नए साथियो को इस बिज़नेस में स्पांसर करना चाहिए , क्योंकि इसी तरह हम अपनी कंस्यूमर टीम या सेल्स टीम को बढ़ा सकते है। नए लोगो को बिज़नेस में लाने के लिए हमारे पास टेक्नो पैक का सिस्टम बना हुआ है। टेक्नो पैक में सफल लोगो का तजुर्बा उपलब्ध होता है।  टेक्नो पैक गोल बना कर हमे काम करना चाहिए।  हर दिन 5 लोगो को वीडियो लिंक भेजने की आदत बना ले।  टेक्नो पैक में एमवे बिज़नेस के सफल लीडर की कहानी उपलब्ध होता है। समाज में ड्रीमर और नॉन ड्रीमर  की पहचान हम टेक्नो पैक के माध्यम से लड़ लेते है।  हम फिर उनका फॉलो अप करते है, उनसे कनेक्ट होते है और नए एप्लीकेशन के रूप में बिज़नेस में लेट है। 

पैसिव इनकम क्यों ज़रूरी है। 

मैं नहीं भी हूँ पर मेरी इनकम तैयार हो रहा है। इसे हम पैसिव इनकम कहते है। जैसे मकान का किराया, पैसे से पैसा बनाना, संगठन से पैसा बनाना। 
एमवे बिज़नेस में एक बार लीडर्स की टीम बन जाती है तो आपकी लेवेरजिंग इनकम शुरू हो जाती है। PASSIVE INCOME की शुरुआत हो जाती है।  

बड़ी टीम मैं किस तरह संभाल सकता हूँ।

आप थैंक्स बोलने की आदत बना ले, आपको बहुत बहुत बधाई , आप सभी का मैं आज के मीटिंग में वेलकम करता हूँ, अगर आप थैंक्स, बधाई हो, बहुत बहुत स्वागत जैसे शब्दों का उपयोग मीटिंग में, अधिक से अधिक लोगो के बीच अपने संवाद में ला रहे है, तो लोग आपसे आकर्षित होते रहेंगे और टीम बड़ी बनती चली जाएगी। 

दूसरी बात बड़ी टीम हो या छोटी टीम हो, सब को सिस्टम कण्ट्रोल करता है। हम लोग तो BWW सिस्टम के छोटे से पार्ट है। हमे ज़्यादातर समय सिस्टम की बात ही करनी है। अनुसाशन से ही सिस्टम पैदा होता है। और इसी तरह हम बड़ी टीम का निर्माण कर सकते है।  

मंथ एन्ड गोल को किस तरह फोकस करना चाहिए। 
मंथ एन्ड गोल को फोकस करने के लिए हमे अपना लॉस निकाल लेना चाहिए , फिर उसमे कौन कौन अपना गोल मिस कर रहा है, उनका फॉलो अप कर के उनके गोल तक पहुंचने में मदद करे। 
बुलेट ट्रैन को ट्रैक चाहिए। 
ध्यान रखे हम किसी से कुछ ले नही रहे हे, उन्हें दे रहे है, उन्हें कम्पनी का ऑफर का लाभ दे रहे है। एमवे बिज़नस का भारत सरकार के साथ पार्टनरशिप हो रही है, देश में उदममियो की संख्या तेज़ी से बढ़ाने के लिए।

डायरेक्ट सेल्लिंग इंडस्ट्री, अब भारत सरकार के एक मंत्रालय के अंतर्गत काम करेगा।हमे दुसरो को मंज़िल पहुंचने में मदद करनी है और हम इस तरह बहुत बड़ी टीम का निर्माण कर सकते है। भारत सरकार स्किल इंडिया के तहत एमवे के एड्स को ट्रेनिंग उपलब्ध करा रही है। ताकि वो अच्छे से बिज़नेस कर सके और दुसरो को भी आगे बढ़ने में मदद करे।
आप निर्भीक हो कर काम करे।
आप के अंदर बेहतरीन लीडर सोया हुआ छुपा हुआ है।

आप है बुलेट ट्रैन और ट्रैक है एमवे बिज़नेस।

आप बुलेट ट्रैन हो, जिस ट्रैक पर आप चल रहे हो ,वो आपका ट्रैक नहीं है। अपने अंदर की शक्ति को महसूस करे और इस प्लेटफार्म को अपने भविष्य के निर्माण में पूरा पूरा लगा दे।  आपके पास बिज़नस का इससे अच्छा प्लेटफार्म नही हो सकता।
समझदारी से काम ले, हर जानकारी अपने हर एक ABO या PC तक पहुचाये।

दुनिया में हर चीज़ दो बार बनी है, पहली बार कागज़ में, दूसरी बार हकीकत मे।  याद रखे, मकान बाद में बनता है, मकान का नक्शा पहले।
आपको पता ही है कि अब PC को भी दोनों FPO मिलना जनवरी से शुरू हो गया है।
ये सब खुसखबरी आपके क्वालिफिकेशन के लिए एमवे इंडिया ने तैयारी कर रखी है।

मेरी  शुभकामनाएं ।।

अब रुकना नही है।।

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. 21% बिज़नेस के नक्शे से आप क्या समझते है। 
2. 21% बिज़नेस ऑटो मोड में किस तरह शुरू हो जायेगा। 
3. फर्स्ट वीक गोल की प्लानिंग क्यों ज़रूरी है।  
4. 21% मंथली  बिज़नेस वॉल्यूम के लिए,फर्स्ट वीक में कितना वॉल्यूम होना चाहिए।
5. गोल्डन रूल से आप क्या समझते है। 
6. न्यू एप्लीकेशन हमारे बिज़नेस में क्यों ज़रूरी है। 
7. हमारे संगठन का खून किसे कहा गया है। 
8. हमारे बिज़नेस का रॉ मटेरियल किसे कहा गया है। 
9. टेक्नो पैक क्या है। ये हमारे बिज़नेस में क्यों ज़रूरी है।10. पैसिव इनकम से आप  क्या समझते है। 
11. बड़ी टीम आप किस तरह संभाल सकते है। 
12. मंथ एन्ड गोल हमे किस तरह फोकस करना चाहिए। 
13. अगर आप बुलेट ट्रैन है तो आपका सही ट्रैक कहा है। 

No comments:

Post a Comment