Wednesday 28 December 2016

MONTH END CLOSING मंथ ऐंड क्लोज कैसे करे।

दोस्तों नमस्कार, आज के PASE मीटिंग में आपका स्वागत है।
आज में आपसे एक बहुत ही महत्यपूर्ण विषय पर बात करने जा रहा हु। ये विषय हम सभी के लिए बहुत ही महत्यपूर्ण है।

मंथ एंड क्लोज कैसे करे।

हमारा बिज़नेस में एक महीने की प्लानिंग करना होता है। हम अपने महीने के गोल को वीकली गोल में बाट लेना चाहिए। इसमें हमारा फर्स्ट वीक और मंथ एन्ड गोल , हमारा मुख्य फोकस होता है। मंथ एन्ड गोल पर हर एक लीडर को अपने ध्यान को फोकस करना चाहिए , क्योंकि इससे हम अपने टीम के हर एक लोगो को उनके गोल में पहुंचने में मदद कर सकते है। 

मंथ ऐंड का समय  सबसे महत्यपूर्ण  समय  होता है हम सब के लिए। सबसे अधिक हम पुरे महीने में मंथ एन्ड में ही सीखते है।  अगर हम जीतते भी है , तो भी हमे सिखने को मिलता है , सम्मान मिलता है।  
अगर हम गोल  मिस भी करते है तो हमे ज्यादा सीख मिलती है। 

हम किस तरह मंथ एन्ड गोल की प्लानिंग करे। 


LOS चार्ट , लाइन ऑफ़ स्पॉन्सरशिप  रिपोर्ट निकाल कर चेक करें की कौन कौन अपने गोल के नज़दीक हैं ।

WHO'S CLOSE रिपोर्ट , के अनर्गत आप अपने टीम में हर उस लीडर का मिसिंग पीवी पता लगा सकते है , जिससे वो अपना गोल चूक रहा है।  
उसमे आपको कौन 3%, कौन  6% कौन  अपना  9% कौन  12% के करीब है, या ... 21% के करीब है उसकी जानकारी मिल जाएगी।     
उन्हें उनके गोल पहुचने में मदद करे।  उनको सपोर्ट करने के लिए उनके टीम में फ़ोन कॉल कर के याद दिला दे ।  मंथ एन्ड में अपने टीम के लोगो को गोल पूरा करने के लिए नीचे, डेप्थ में फ़ोन करे ।  ये मास्टर स्ट्रेटेजी है मंथ एन्ड गोल पूरा करने का । 

जब आप लोगो को इस तरह गोल पूरा करने में मदद करते है तो आपके अंदर एक अच्छी फीलिंग पैदा होती है।


बहुत  सारे  लोग अपने एमवे बिज़नेस को पार्ट टाइम में कर रहे होते है, इसलिए अपने गोल पर इतने सीरियस नहीं होते , अपने गोल चेक करने की आदत नहीं होती है।  इसलिए वो लापरवाही से गोल मिस कर जाते है। 

अगर हम उनके बिज़नेस को चेक कर के उन्हें मंथ  एन्ड में जानकारी देते है और आप उनके साथ मिल कर उन्हें गोल पहुंचने में मदद करते है , तो उन्हें सम्मान दिलाते है, और इस तरह आप के प्रति उनका विश्वाश  और बढ़ जाता है और आपके डाउन लाइन के साथ प्रगाढ़ संबंध हो जाते है।

मंथ ऐंड गोल का संघर्ष से  हम अपने बिज़नेस  को बड़ा करने और नियंत्रण बनाने में मदद करता है।  


 मंथ एन्ड गोल अभ्यास का लाभ

आगे आप मंथ एन्ड गोल का अभ्यास कर रहे है तो आप अपने डाउन लाइन को गोल पहुंचाने में मदद करता है। और जब आप बहुत सारे लोगो को उनके गोल पहुंचने में मदद करते है तो आप अपने गोल को खुद ब खुद पहुंच जाते है। अपने बिज़नेस में १० से २० % बिज़नेस वॉल्यूम का लाभ मिल सकता है।

जब टीम में बहुत सारे लोग LOS निकाल कर मंथ एन्ड पर काम कर रहे है, इस ग्रोथ को हम डुप्लीकेशन ग्रोथ कहते है।  जब मंथ एन्ड गोल को क्लोज करने का स्किल जब टीम में बहुत सारे लोग सीख जाते है , आप फ्रीडम की तरफ आगे बढ़ रहे है।  

अपलाइन के साथ तालमेल बना कर मंथ एन्ड गोल पर फोकस करे। 

हर व्यक्ति इस बिज़नस में  किसी न किसी का अपलाइन होता है और किसी का डाउन लाइन। सब एक दूसरे के गोल से जुडे होते है। ये हमारे बिज़नस का स्वाभाव होता है।  
अगर आपका अप लाइन आपसे आपके गोल की जानकारी  ले रहा हैै, आप बहुत लकी है, आप इस बिज़नस में ग्रो कर रहे है। अपलाइन का फ़ोन आना मतलब आप दोनों का  तालमेल बहुत बेहतरीन है। 

र ABO अपना मंथ एंड गोल अपने अपलाइन, के साथ तालमेल बना कर काम करे , इस तरह टीम में कोई भी अपना गोल को मिस नही करेगा। टीम में एकता रहेगी, यूनिटी रहेगी, और इसी एटीट्यूड से पूरा होगा हर व्यक्ति का छोटा से छोटा गोल।
UPLINE को लूप ( साथ में ले कर ) अपना गोल पूरा करे। 
मतलब, आप किस गोल का पीछा कर रहे है, UPLINE को पता होना चाहिए। आपके टीम में कोन कोन किस गोल के लिए लगा है,जैसा 3% ,6%, 9%,  CSI, BFI   आपके ब्रोंज लीडर  आपके सिल्वर लीडर , आपके गोल्ड,आपके प्लैटिनम को पता होना चाहिए।

आप ये मत बोलिये में तो UPLINE को सरप्राइज देने जा रहा हु। सरप्राइज देने का ये बिज़नस नही है, अपने अप लाइन को लूप में ले कर काम करे। अपलाइन को साथ में लेकर चलने का बिज़नेस है। जब आप अपने अप लाइन को साथ ले कर काम करते है, तो डाउन लाइन धीरे धीरे साथ में हो जाते है।  अगर आप अपने अपलाइन को  साथ लेकर काम नहीं करेंगे तो डाउन लाइन आपको परेशान कर देंगे । अप लाइन से तालमेल बना कर काम करना , इस बिज़नेस में बड़ी सफलता के लिए सबसे ज़रूरी काम है। 

टीम के हर व्यक्ति का गोल पूरा हो सके, ऐसा माहौल बनाने  की जिम्मेवारी हम सब की है। अपलाइन के साथ तालमेल बना कर काम करने से ही ऐसा सम्भव है। 

अगर आप ऐसा कर रहे है, तो आप अच्छे टीम प्लेयर है।

सबसे ज्यादा बिज़नस मंथ एंड में सीखने को मिलता है।

महीने के शुरुआती सप्ताह में  लापरवाही करने की आदत होती है, बाद में हो जायेगा और  अंत में समय कम होता है और हर किसी को अपना अपना बिज़नस गोल पूरा करना होता है।

किसी को 9% किसी को 12%  किसी को 15% किसी को 18% और किसी को 21%.
हम सभी की ये जिम्मेवारी होती है, की हम ऐसा माहौल बनाने में मदद करे ताकि टीम के हर ADS अपना गोल पूरा कर सके। 
झिझकने से काम और बिगड़ेगा, कैसे बात करूं, क्या सोचेगा , इसी तरह का नेगेटिव विचार मन में आता है ! ये सोच आपके लिए परेशानी का सबब बन जायेगा !
हम एमवे बिज़नेस में सफलता के लिए एक दूसरे पर परस्पर निर्भर होते है। आपके TEAM  के लोग आपका  परिवार  है। परिवार में खुल के बात होना चाहिए  UPLINE की बात को हमेशा पॉजिटिव लेने में ही फायदा है  UPLINE का फोनकॉल एक ब्लेसिंग है  हमेशा अपने UPLINE के फ़ोन के लिए कृतज्ञ रहे ! 

गोल किस तरह पूरा हो सके उस पर अपना दिमाग लगाना है।
जिसका गोल नही होता है, जिसे गोल लिख कर काम करने की आदत नहीं होती है, वो अंतर्मुखी  होता है। वो हारने से , अपनी असफलता से घबराता है ।

जो लीडर होता है, उसे पता होता है कि गोल के रास्ते पर चलना, मतलब ..पथरीले रास्ते पर चलना , संघर्ष के लिए मानसिक रूप से तैयार होता है 
दबाव तो गोल के रास्ते में आता ही आता है, हम गोल के दबाव को किस तरह अपनी योजना से, अपनी प्लानिंग से हल्का कर सके , उसे ही लीडर कहते है ! कुछ लीडर दबाव में काम करने को नेगेटिव समझते है, ये उनकी भूल होती है ! दबाव को हम किस तरह  मुक्त कर ले , यही लीडरशिप है और आपकी काबलियत है 

सच्ची लीडरशिप अपने गोल को पूरा करने में है।

कभी भी अपने गोल को मत छोड़िये,  ( QUIT )  न करे, अपने गोल को छोड़े नही,अपने गोल पूरा करने के लिए आपको अपने डाउन लाइन के गोल को पूरा करने में लगना चाहिए 
 

मान ले आप अपना गोल नही पहुच पा रहे है, पर टीम में आपकी वजह से कोई अपना गोल प्राप्त करता है, तो आपको ख़ुशी होती है या नही।  
दुसरो की छोटी छोटी खुशी में आपको ख़ुशी मिलनी चाहिए। यही ख़ुशी आपको प्लैटिनम  तक ले कर जायेगा। यही माइंडसेट आपको बड़ी सफलता तक आपको लेकर जायेगा। 

प्लैटिनम आने वाले समय में वही होगा, जो दूसरों के जीवन में छोटी छोटी ख़ुशी डालने में खुशी महसूस करता है। 
मंथ एंड में आपके वजह से, आपके फ़ोन कॉल से,  किसी न किसी डाउन लाइन  का गोल पूरा हो। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।

मंथ एन्ड में इसलिए LOS रिपोर्ट निकालना सबसे ज़रूरी काम है , ताकि हम टीम में बहुत सारे लोगो को गोल पहुंचने में मदद कर सके। 
मंथ ऐंड प्रेशर को हल्का करने के लिए आपको अपने टीम में लोगो के  छोटे छोटे गोल पर फोकस बनानी होगी। सबसे बड़ी लीडरशिप अपने टीम में लोगो को उनके गोल तक पहुंचने में मदद करनी  है। 

आप जब बहुत सारे लोगो को मंथ एंड में उनके गोल पहुचने में मदद करते है तो आप अपना गोल खुद ब खुद प्राप्त कर लेते है।
इन्ही विचारो के साथ मैं अपनी बाते यहाँ खत्म करता हु। आप सभी को मुझे ध्यान से सुनने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।।

आपका मंथ एन्ड बहुत अच्छा हो। 

मेरी शुभकामनाये ।

अब रुकना...नही है।


सवाल :
 ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. मंथ एन्ड से हम क्या समझते है। 
2. मंथ एन्ड गोल क्यों ज़रूरी होता है। 
3. मंथ एन्ड गोल हमे किस तरह करना चाहिए। 
4. उस रिपोर्ट का नाम बताये जिसमे आप अपने टीम में कौन कितने पीवी से चूक रहा है , उसे पता लगा सकते है।  
5. मंथ एन्ड से हमे भविष्य में क्या लाभ मिल सकता है। 
6. अपलाइन  के साथ मिलकर मंथ एन्ड गोल पर काम क्यों करना चाहिए। 
7. अपलाइन  को मैं सरप्राइज देने जा रहा हु , इसका क्या तातपर्य। 
8. अच्छे टीम प्लेयर का यहाँ क्या तातपर्य। 
9. आपकी टीम एक परिवार है, इसका क्या तातपर्य। 
10. गोल का रास्ता कैसा होता है। 
11. दुसरो की छोटी छोटी ख़ुशी में आपको ख़ुशी  मिलनी चाहिए , इसका क्या तातपर्य। 
12. मंथ एन्ड में LOS चार्ट क्यों चेक करना चाहिए। 
13. मंथ एन्ड गोल का प्रेशर हम किस तरह हल्का कर सकते है। 
14. सबसे बड़ी लीडरशिप से क्या तातपर्य यहाँ पर है। 

No comments:

Post a Comment