Sunday, 12 July 2020

Hosting in PASE meeting

आज के इस PASE मीटिंग में आप सभी का स्वागत है। वेलकम, वेलकम और वेलकम.

मुझे बहुत खुशी हो रही है, की मेरे मेंटर ने मुझे आज होस्टिंग का अवसर दिया है। 
PASE मीटिंग का अर्थ होता है, प्रोडक्ट एंड सिस्टम एजुकेशन मीटिंग। यानी पेस मीटिंग के माध्यम से टीम में नए नए लीडर पैदा होते है।
इस मीटिंग के माध्यम से लोगो का डर धीरे धीरे विश्वाश में बदलने लगता है। एम्वे बिज़नेस में जो बड़ी बड़ी सफलता आज हम लोग जो देख रहे है, दरअसल सब इस पेस मीटिंग से ही पैदा हुए है।

मैं आपको विश्वाश के साथ कह रहा हूँ , हम लोग भी एक दिन एम्वे की दुनिया मे बहुत बड़ा नाम कमाएंगे और अपने मेंटर, और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।

आइये , आज के पहले वक्ता की तरफ चलते है, वे बहुत ही अच्छे लीडर है, बहुत ही काबिल व्यक्ति है, और ये एम्वे बिज़नेस के बहुत ही अच्छे विद्यार्थी है, ....
तैयार है आप लोग ...
आइये हम आज के पहले वक्ता का जोरदार डिजिटल तालियों से स्वागत करते है। आप है श्री .....
.
.
धन्यवाद सर, जबरदस्त, मज़ा आ गया । बेहतरीन, ईश्वर ने आपको बहुत ही स्पेशल टैलेंट दिया है। बहुत आगे जाएगे  आप एम्वे बिज़नेस में।
बहुत ही अच्छे तरीके से आपने अपनी बात रखी, मुझे उम्मीद है, आप सभी को इनके अनुभव से लाभ मिला होगा।
आपका पुनः बहुत बहुत धन्यवाद सर।

अब हम अगले वक्ता की ओर चलते है, आप ...............       ( बिलासपुर के पास कुकदा गांव में रहते है ) । 
आप उभरते हुए सितारे है, एम्वे की दुनिया मे। 
इनका स्वभाव बहुत अच्छा है, बहुत ही मिलनसार है, मेहनती है, और आप एम्वे बिज़नेस के बहुत अच्छे विद्यार्थी है।

तैयार है आप लोग ... (यस )

आइये सर का स्वागत हम ज़ोरदार डिजिटल तालियों से स्वागत करें।

आप है श्री ......

. इसी तरह प्रंशसा कर के हर लीडर का हिम्मत और सेल्फ इमेज बढ़ाना है ।
.
.
अब हम अपने मेंटर मैसेज की तरफ चलते है।
जब किसी काम मे गुरु उपलब्ध होता है, तो घबराने की कोई आवश्यकता नही होती । 
हमारी सफलता 100% सुनिश्चित हो जाती है।
आइये हम अपने मेंटर को आमंत्रित करने से पहले, उनका स्वागत डिजिटल तालियों से करें। आप है श्री .......
वेलकम सर, वेलकम।

धन्यावाद सर, आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
बहुत ही पावरफुल मैसेज हम सभी को आज मिला है।
उम्मीद है, सर के बताए हुई बातों पर हम सब पूरा पूरा पालन करेंगे और सफलता की नई उच्चाइयाँ प्राप्त करेंगे।

आप सभी बहुत ही अच्छे श्रोता थे। 
आप सभी को आज के PASE मीटिंग का पार्ट बनने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। 
 आप सभी इसी तरह हर PASE मीटिंग का हिस्सा बनते रहे और नए नए लोगो को लाते रहे, ताकि हम बहुत सारे लोगो की जिंदगी बदलने में मदद कर सकें।

आज की मीटिंग यहाँ समाप्त होती है। 

आप सभी को मेरी शुभकामनाये। 


Friday, 10 July 2020

AMWAY BUSINESS OPPORTUNITY ( ENGLISH)

AMWAY BUSINESS OPPORTUNITY

Amway Business opportunity is a business that is available for ordinary people who can transform their Lives and help many other people transform their Lives..

We are a social being. We have friends, we have a society and we all have our basics needs. Amway has different baskets of products to fulfill our basics and specific needs.
We all have the opportunity to become a regular customer of Amway products and help other people to become regular consumer of Amway products.

We all have our social circle. And they have their daily needs and some specific health needs. 
And we have the opportunity to fill the gap.

Promote Amway Products in your social circle.
Amway products are hygienic products and have no side effects on our bodies and in our environment.

What is the Benefit of using Amway product ?

Amway products are hygienic product. They give us good hygiene or good health.

We have an opportunity to share profits with the company's total turnover. 
So we have to work smartly. Building Amway business is everybody's choice. 
Some build it and some don't. It is your choice. 

But let us understand how company's share it's 60% opportunity behind every product.

Direct Discount 10%
Trade Discount 8% 
CSI 5%
Performance incentive 3 to 21%
Leadership commission 6 to 9%
Ruby commission 2%
Depth commission 1%

Monthly incentive 
PGGI 10 - 40%
FGI 10 - 45%
TTCI - TWO TIMES CASH INCENTIVE. ( CHECK THE TABLE) 

Commissions are earned through sales of Amway products. No sales, No commission, this is the thumb rule of every business and Amway business too.

Unlimited Expansion opportunity :

YOU can sponsor people as a Distributor known as ADSP, ( Amway Direct Seller Partner) and PC ( Preferred customer )
Your Business volume is the total business volume of every individual ( ADSP and PC ) in your team. 
Sales criteria for your monthly income, we must have minimum 3 PC ( Preferred customers) order for monthly income. 
All ADSP must have Rs 10000 volume through their PCs in a Fiscal year. If u miss this goal, your status of ADSP will be converted to PCs.

Income calculation 
You make commissions in two ways :
First  on your personal volume, your PC volume ( 8% trade discount & 5 % CSI)
And SECOND on the volume of entire  ADSP in your team. ( Differential Income ). For calculation visit other Blog.

WHAT IS SPECIAL ABOUT AMWAY BUSINESS?

Amway business leadership is supported by a unique company GURUCOOL . Everything is online. The video and audio tools are available  for products and Leadership.

Amway Business opportunity has many unique features. It is a business model without a BOSS but with a Mentor and mentorship program.
You can start this business absolutely without money. You can learn people behaviour and how  people make decisions. There is experienced team to guide our behaviour to create a team and guide them to success. 
This business can be performed in our flexible time. It can be done part-time. There is unlimited income growth opportunity. There is unlimited Expansion opportunity, there is no boundary, no limitation.  You can create unlimited growth with your Dream and People.

NO specific education needed to build this business. Whatever education you have or u are without school and college education. You can be the part of this Business opportunity for building your career or building your Future. No government formalities needed to start this business. Everything is approved. 

It is a family business. Husband wife children, everybody is excited to build this business TOGETHER. We can have FOREIGN TRIPS every year. We have the opportunity to become national and international speakers, influencing and impacting the lives of thousands and thousands of PEOPLE outside.

Amway business can be performed through VIRTUAL platform. 
Meeting available online through links on your mobile, tablet, computer is called Virtual Meetings. These meetings are very very powerful and effective. These meeting are the mega trend of modern business and economies. 
Virtual meetings are very very cost-effective and productive.
This business is specially designed for Ladies. 
LADIES are especially very very strong with their mind and are great visionaries. They can build this business from home, without much investment. This business is home based business.
They can use their skills and invite them to virtual meetings and introduce them to various training programs conducted by AMWAY CORPORATION and their LOS Leaders.

Amway business has become a DIGITAL PLATFORM business.
ALL THE PROCESS OF AMWAY BUSINESS CAN BE PERFORMED THROUGH MOBILE ONLINE. Joining, Ordering, through OTP,  Online product training and Monitoring your  Business team and helping your team by monitoring LOS ( LINE OF SPONSORSHIP) and many more things available online. 
  
REGARDS, 

QUESTIONS: (ANSWER THESE QUESTIONS AND PREPARE YOUR NOTES )

1. What is Amway Business opportunity?  
2. What is special about Amway Business?
3. Why should we promote the Amway product in our Social Circle?
4. How do we generate income from Amway Business?
5. How can we expand our Amway business?
6. What is the difference between PC and ADSP?
7. What are the sales criteria of an ADSP?
8. What are the different commissions in Amway?
9. What is special about Amway Business?
10. What do you understand about the Mentorship program and a mentor in AMWAY Business?
11. What do you understand by Virtual Meetings?
12. What do you understand when we say Amway business is a digital platform?

Monday, 29 June 2020

FIRST WEEK GOAL 1

FIRST WEEK GOAL  ( गोल प्राप्त करने के लिए हमे प्लेयर मानसिकता में आना होगा )

गोल पूरा करने के लिए हमे अपनी सोच एक प्लेयर के रूप में रखना होगा। 

प्लेयर और दर्शको में क्या अंतर् है।  

अक्सर लोग एमवे बिज़नेस दर्शक बन कर कर रहे होते है। लोगो में दोष निकालना एक दर्शक का काम होता है। कुछ लोग नए लोगो में कमिया बताने में व्यस्त रहते है। आप को कहानी किस्सा नहीं पर गोल मारना है। 
मैं आपको फुटबॉल , हॉकी या क्रिकेट या खो खो या कोई भी खेल आप उदहारण के लिए समझ ले। कम लोग खिलाडी होते है, पर बहुत सारे लोग दर्शक होते है। प्लेयर का ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित होता है। प्लेयर दर्शको की बात का बिलकुल परवाह नहीं करते। मैदान में उतरने से पहले उनके दिमाग में ये बैठा दिया जाता है, आप दर्शक की बातो से बिलकुल विचलित नहीं होंगे, और पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित होगा।

अगर कोई प्लेयर दर्शको से विचलित होता है, तो  उसे कोच  के द्वारा वापस  पवेलियन रूम में बुला लिया जाता है और थोड़ा रेस्ट दिया जाता है। 

अब आप अपने को देखिये एमवे बिज़नेस में आप दर्शक के रूप में उपस्थित है या प्लेयर। 

प्लेयर और दर्शको के बीच का मूल अंतर , प्लेयर समाधान ढूंढने में अपना दिमाग लगाता है और दर्शक केवल मौज मस्ती को ध्यान में रखता है। 
प्लेयर दर्शको  की बातो को नज़रअंदाज़ करते हुए अपनी मंज़िल तक पहुँचता हैं।
  
फर्स्ट वीक गोल से हम क्या समझते है।
 
फर्स्ट वीक गोल हमारे अंदर सेंस ऑफ़ अर्जेन्सी पैदा करता है।  हमे बड़ी जिम्मेवारी का एहसास कराता है। गोल हमारे बिज़नेस का फ्यूल है। जितना अधिक गाड़ी में फ्यूल होगा, गाड़ी उतनी लम्बी दूरी की यात्रा कर पाएगी।

0 से 21% वॉल्यूम की यात्रा हम टीम में  गोल सेट कर के ही पूरा कर पाएंगे। हम जितने लीडर्स का गोल सेट करते है, हम अपने बिज़नेस व्हीकल में उतना फ्यूल डाल रहे है।अगर हमने प्रयाप्त लीडर ( 20 से अधिक लीडर ) का गोल सेट कर के काम करते है तो 21% का महीने का वॉल्यूम मामूली लगने लगेगा।

बड़े बिज़नेस करने के लिए हमे फर्स्ट वीक गोल पर फोकस होना पड़ता है। 
मंथली गोल और वीकली गोल में गहरा  संबंध है। अगर आप महीने में 9 से 12% का गोल प्राप्त करना चाहते है तो आप फर्स्ट वीक में 600 पीवी का गोल सेट कर के काम करना होगा। 
उसी प्रकार मंथली गोल 15% का है तो फर्स्ट वीक  गोल 12OO पीवी पर काम करना होगा। 
उसी प्रकार मंथली  गोल 21% का है तो फर्स्ट वीक गोल 3000 पीवी पर काम करना होगा। 

किस तरह हम फर्स्ट वीक गोल की प्लानिंग करे।

एमवे बिज़नेस में हमे महीने के तीस दिनों के अंदर ही हमे गोल पूरा करना होता है।  इसी तीस दिनों के अंदर कोई 3% का कोई 6% का .....या कोई 21% की तैयारी कर रहा होता है , इसलिए हम फर्स्ट वीक प्लानिंग करने से हमे मंथ एन्ड में अतिरिक्त दबाव नही पड़ता। दूसरा बड़ा फायदा बड़े वॉल्यूम पर कंट्रोल , फर्स्ट वीक गोल के प्लानिंग से ही बनता है।

बिल ब्रिट ने फर्स्ट वीक गोल के बारे में क्या कहा था ।

सबसे बड़ी बात है, हम सब के लीडरों के लीडर, बिल ब्रिट हमेशा ये कहते थे, की महीने की शरूआत फर्स्ट वीक  वॉल्यूम प्लानिंग से करो, और इसी आदत से आप एक बड़ा वॉल्यूम करना सीख जाते हो।

आपके टीम में मैजिक होना किस तरह शुरू होगा। 

फर्स्ट वीक गोल की प्लानिंग हम किस तरह करे, ये जानना हर लीडर को जानना ज़रूरी है। 
सबसे पहले हम फर्स्ट वीक गोल सेट करने के लिए  अपना स्ट्रक्चर बना ले। और अपने टीम के हर लीडर का चार लेग का स्ट्रक्चर तैयार करने में मदद करे। और फिर उनके नीचे स्ट्रक्चर बना कर फिर उनकर नीचे , आप डेप्थ में नीचे उतरते जाये और स्ट्रक्चर बना कर गोल सेट करते रहे, आपके बिज़नेस में मैजिक होना शुरू हो जायेगा। 

लोगो को किस तरह फर्स्ट वीक गोल के लिए तैयार करे।

कैसे हम अपने लीडर को फर्स्ट वीक गोल के लिए तैयार करे। मानव शरीर को ईश्वर ने इस तरह बनाया है, की उसकी क्षमता सपने और गोल के बातचीत से बढ़ती है। हर व्यक्ति का मूल ऊर्जा प्राप्त करने का श्रोत उसका ड्रीम और गोल होता है। लीडर के रूप में आप बातचीत की शरुआत ड्रीम्स एंड गोल्स से करे , इस प्रिक्रिया से आपके लीडर के अंदर ऊर्जा का प्रवाह शुरू हो जायेगा और फिर वो आपके मेंटरशिप में काम करना शुरू कर देगा, आपकी बात और आपकी सलाह की इज़्ज़त करेगा।

स्ट्रक्चर बना कर काम हमे क्यों करना चाहिए |

दूसरी महत्पूर्ण चीज़ स्ट्रक्चर बना कर गोल सेट करने से उसको आगे की सफलता नज़र आने लगती है। स्ट्रक्चर  आपकी नई सेल्स टीम तैयार करने में मदद करता है। जब आप 4 सेल्स टीम का स्ट्रक्चर बनाते है, सम्भावित नाम लिखते है, तो वो टोर्च समान काम करता  है , आगे की सफलता नज़र आने लगती है। इसलिए एम्वे ने हम सभी को स्ट्रक्चर गोल BFI का दे दिया है।

3% का गोल : 

सबसे छोटा गोल 3% का गोल। आज आप पहले लीडर 3% पिन के होते है फिर  डुप्लीकेशन सिद्धान्त  से आपके टीम में दूसरा, तीसरा ...3% की संख्या बढ़ती रहती है। 
जब आपके टीम में 3% की संख्या 50 हो जाती है। आपका 21% प्लैटिनम क्वालिफिकेशन शुरू हो जाता है।
स्ट्रक्चर बना कर हम जब 3% कि योजना बनाते है, तो बहुत स्पीड से 3% लीडर की संख्या टीम में बनना शुरू हो जाती है।

जब कोई लीडर 3 % में है और आप उसका 4 लेग का स्ट्रक्चर बना के सवाल करते है, की ये 4 लेग में 3% कैसे होगा, तो उस लीडर की दिमाग की बत्ती जल जाती है , और वो अपने लिस्ट में टेक्नो पैक भेजने की और फिर अपने अपलाइन से मिलवाने की प्लानिंग में लग जाता है।
इसी तरह एक लीडर अपने फर्स्ट वीक गोल अपने अलग अलग टीम में स्ट्रक्चर बना कर गोल सेट कर के मोमेन्टम पैदा कर सकता है।

जब आपके टीम में कोई चार लेग का स्ट्रक्चर तैयार कर  लेता है, तो उसकी मीटिंग आप अपने प्लैटिनम के साथ कराए ।

फर्स्ट वीक में वॉल्यूम  की प्लानिंग करने से क्या लाभ मिलता है। 

फर्स्ट वीक में ही तेजी से वॉल्यूम क्रिएट कर लेने से हमे ३० दिनों के अंदर बड़ा वॉल्यूम करने में मदद मिलता है। लापरवाही पर नियंत्रण बनाने में मदद मिलता ह। फर्स्ट वीक गोल पर प्लानिंग करने से हम अपने टीम की क्षमता को बढ़ाने में सहयोग करते है। समय प्रबंधन में हम अपने टीम को शिक्षित करते है।  बहुत सारे नई नई  सफलता लाने में हम सफल होते है। बहुत सारी जिंदगी को बदलने में हम सफल होते है। फर्स्ट वीक गोल पर केंद्रित करने पर हमारी पहचान के अच्छे मेंटर की होती है। 

फर्स्ट वीक गोल हमारे अंदर सेंस ऑफ़ अर्जेन्सी पैदा करता है।

मेरी शुभकामनाये। 

अब रुकना नहीं है।

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. गोल प्राप्त करने के लिए हमे किस मानसिकता में आना होगा। 
2. प्लेयर और दर्शको में क्या अंतर होता है। 
3. अगर कोई प्लेयर दर्शको से विचलित होता है, तो उसे कोच क्या करता है।
4. फर्स्ट वीक गोल से हम क्या समझते है। 
5. फ्यूल और गोल में क्या सम्बन्ध है ।
6. बड़े बिज़नेस के लिए हमे किस चीज़ पर केंद्रित होना चाहिए।
7. 0 से 21% वॉल्यूम की यात्रा हम किस प्रकार पूरा कर सकते है।
8. मंथली  गोल  और  वीकली  गोल में क्या  संबंध होता है।  
9. फर्स्ट वीक गोल पर हमे क्यों फोकस होना चाहिए। 
10. बिल ब्रिट ने फर्स्ट वीक गोल के बारे में क्या कहा था ।
11. किस तरह हम फर्स्ट वीक गोल की प्लानिंग करे।
12.आपके टीम में मैजिक होना किस तरह शुरू होगा। 
13. लोगो को किस तरह फर्स्ट वीक गोल के लिए तैयार करे। 
14. स्ट्रक्चर बना कर काम हमे क्यों करना चाहिए। 
15. फर्स्ट वीक में वॉल्यूम  की प्लानिंग करने से क्या लाभ मिलता है। 

Thursday, 25 June 2020

PERSONAL VOLUME कैसे बढ़ाएं


PERSONAL VOLUME पर्सनल वॉल्यूम अपना कैसे बढ़ाये

100 % यूजर बने 

पहला नियम आप एमवे प्रोडक्ट को घर पर यूज़ करें । 

जब हम एमवे प्रोडक्ट खुद घर में उपयोग करना शुरू कर देते है तो १०० पीवी की सोच हमारे अंदर पैदा हो जाती है।  
पर्सनल वॉल्यूम बढ़ाना हमारी सोच होती है। एक निर्णय होता है।  एमवे बिज़नेस में अगर हमको अपने पर्सनल वॉल्यूम को बढ़ाना है तो सबसे पहले  खुद एमवे प्रोडक्ट का 100 % यूजर बनना होगा। । प्रोडक्ट की जानकारी के साथ उसके फायदे को महसूस करना सबसे महत्पूर्ण काम है।   
प्रोडक्ट को नाम से जानना होगा।  उसे याद करना होगा।  एमवे के पुरे कैटेगरीज  और ब्रांड्स का नाम याद रखना होगा।  इन सभी कैटेगरीज और ब्रांड्स में कौन कौन सा प्रोडक्ट है उसके नाम को याद रखना होगा। 

अपना टेस्टीमोनियल ( अनुभव ) को तैयार कर ले।  

जब हम प्रोडक्ट को यूज़ करते है तो उसके नाम और फायदे खुद ब खुद दिल में उतर जाते  है। आप अपनी कहानी को याद करे, पहली बार आप SA 8 किस तरह यूज़ किये थे। पहली बार आप चेरी आयरन , या काल मैग डी , डेली, प्रोटीन या फेस वाश या फिर कोई अन्य प्रोडक्ट, उस  याद कीजिये वो ही  आपका टेस्टीमोनियल है। कहानी को याद कीजिये कैसे आपका अपलाइन आपको प्रोडक्ट समझा रहा था और आपके दिमाग में प्रोडक्ट को  ले कर कोई उल्टा विचार आया  था , फिर ट्रेनिंग के बाद प्रोडक्ट की अंदर की बात समझ में आई फिर मैं इस प्रोडक्ट से हमेशा हमेशा के लिए आप जुड़ गए, ये हुआ आपका टेस्टीमोनियल। 


अपना पहला आर्डर  फर्स्ट वीक में करने की आदत बनाये। 

आपका पर्सनल वॉल्यूम की शुरुआत फर्स्ट वीक आर्डर से शुरू होनी चाहिए। अपने वेरिफाइड कस्टमर को भी आप फर्स्ट वीक का माइंड सेट करे, आगे वो अपना फर्स्ट वीक में आर्डर करते है तो उन्हें फर्स्ट वीक आर्डर के लिए रिकॉगनाइज किया जायेगा।
फर्स्ट वीक गोल के फोकस से ही हम बड़ा बिज़नेस कर सकते है। 
जब टीम में बहुत सारे लोग लगभग आपके अलग अलग टीम में 20 लोग फर्स्ट वीक गोल पर फोकस हो जाते है तो आपका बिज़नेस फर्स्ट वीक में 2500 से 3000 पीवी हो जाता है और मंथ एन्ड तक 21% यानि 10 लाख महीने का शुरू हो जाता है।
अगर आप फर्स्ट वीक पर फोकस नहीं हो रहे है, यानि आप अपनी सफलता को विलम्ब कर रहे है।
100 पर्सनल PV यानी 11000 का आर्डर फर्स्ट वीक में हो जाना चाहिए। फर्स्ट वीक में 100PV अगर दबाव लग रहा है, इस दबाव को हम अपने कस्टमर से हल्का कर सकते है। 
दुनिया के बड़े बड़े बिज़नेस का दबाव को कस्टमर से ही हल्का किया जाता है। 100 करोड़  हो या 1000 करोड़ का बिज़नेस हो, सभी को कस्टमर हल्का कर देता है। तो आपके 20 हज़ार का वॉल्यूम की क्या बात है।  हम सभी को अपने 200PV पर फोकस महीने में बना कर रखना होगा।  
आपका पर्सनल PV आपकी सैलरी के डेट पर निर्भर नही होना चाहिए बल्कि कस्टमर से संबंध  पर होनी चाहिए। कस्टमर से आपके सम्बन्ध कैसे है। क्या आपने अपने कस्टमर की लिस्ट तैयार कर ली है। क्या आप अपने कस्टमर के यहाँ विजिट करते है।  


दूसरा नियम अपने संभावित कस्टमर का लिस्ट बनाये 

अपने संभावित कस्टमर का लिस्ट तैयार कर ले।  डेमो किसको दिखाना है उसकी तैयारी पहले करने में ही समझदारी है।  ये और बात है , कुछ कस्टमर आपको यहाँ वहाँ मिल जाते है। अपने कस्टमर का एक ब्रॉड कास्ट ग्रुप तैयार कर ले। उन्हें प्रोडक्ट सम्बन्धित जानकारी देते रहे। मैसेज के साथ साथ उनसे बीच बीच में बात भी करे।  कस्टमर से आपके सम्बन्ध अच्छे होने चाहिए।  

कस्टमर से उनकी कहानी सुने।

कहानी सुनना यानी लोगो में अपनी लीडरशिप के प्रति विश्वास पैदा करना। 
हर व्यक्ति की अपनी छोटी से कहानी होती है। अगर आप कुछ समान लेते है, तो उसके पीछे कोई कहानी हो। 
और खास कर जब कोई अच्छी चीज़ आप लेते है, तो उसकी कहानी तो बराबर कुछ न कुछ होगी। 

अपने कस्टमर को पहले जाने। उनकी कहानी सुने।अपनी कहानी सुनाने में न लग जाये।  दुनिया मे हर आदमी अपनी कहानी दूसरे को सुनाना चाहता है। 
माँ बाप आपने बच्चो की कहानी सुनते है , गुरु आपने शिष्य का कहानी सुनने में आनंद लेता है , आपको भी अपने डाउन लाइन की कहानी सुनने में आनंद लेना चाहिए। 

दूसरे की कहानी सुनने का किसी के पास समय नही होता है।  जो कहानी सुनता है, उसे लोग प्यार करते है। उस पर विश्वास करते है। उसकी बात मानते है। 

लोगो की कहानी सुनने की आदत बनाये। आप के कस्टमर की संख्या तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगी। 
उनसे बातचीत के दौरान ही आप अपने कस्टमर और अपने ADS को ढूंढ पाएंगे। 

10 सॉलिड कस्टमर ढूंढे ।

अगर आपके पास 10 कस्टमर नही है, तो पहले 10 कस्टमर का लक्ष्य तय करें। आपके दोस्त, आपके पड़ोसी, आपके रिश्तेदार, उनको अपने प्रोडक्ट का पहले डेमो दे। डेमो के साथ 10 कस्टमर बनाना आसान होता है। 
किस किस क्षेत्र में एमवे के प्रोडक्ट उपलब्ध है, इसे जानिए। पर्सनल केअर, होम केअर, स्किन केअर, हेल्थ एंड वेलनेस , एग्रो केअर, एयर प्यूरीफायर, एमवे क्वीन। हर कैटेगोरीज़ के हमारे कस्टमर होना चाहिए। आप डेमो करते रहे , फ़ोन कॉल करते रहे, आपका कस्टमर बेस मज़बूत होता रहेगा। किसी भी कम्पनी का बेस , उसका आधार, उसके कस्टमर ही होते है।

तीसरा नियम, क्या आप अपने कस्टमर को को डेमो दिखा रहे है। 

डेमो दिखा कर हम लॉयल कस्टमर तैयार करें जब आप अपने कस्टमर को डेमो दिखाते है, तो उनकी लॉयल्टी एमवे प्रोडक्ट आ जाती है। उन्हें भी एमवे प्रोडक्ट उपयोग करने के करने का एक कारण मिल जाता है। ।

क्या आपके पास डेमो किट है। अगर नही है, तो अपने अप लाइन के साथ बैठ कर सलाह लेले।

याद रखे सेल्स की दुनिया  अगर किसी को ट्रेक्टर गांव में बेचना होता है, तो पहले वो गांव में उसका डेमो देता है।
आपको कोट लेना होता है तो आप पहले कोट पहन कर आईना के सामने डेमो लेते है।
आपको लैपटॉप का डेमो दिया जाता है, मोबाइल का डेमो ।
प्रोडक्ट का टच एंड फील जब आप कर लेते है तो उस समान को खरीदने का निर्णय आसान हो जाता है।
कार  हो या मोटरसाइकिल हर जगह पहले डेमो फिर खरीदी।

महीने की पहले 3 दिन गोल सेटिंग और कस्टमर से फ़ोन कॉल से होना चाहिए।

एमवे में पिछले 60 सालों से डिस्ट्रीब्यूटर अपने कस्टमर डेमो से ही तैयार करते है। 
जब आपके कस्टमर सेट हो गए तो उन्हें हर माह पहले 2 या 3 दिन में फ़ोन लगाए। ये रिलेशनशिप कॉल, सर्विस कॉल, है। फोन करने वाला इंसान दूसरे को VIP फीलिंग देता है। 
अगर वो आपके कस्टमर है  तो उनका प्रोडक्ट उपयोग का अनुभव ले। 
ज़रूरत के हिसाब से डोज़ में बदलाव करना है।

महीने का क्या क्या प्रोमो है, बताये। अपने ADS और PC का एक  ब्रॉडकास्ट ग्रुप बना ले। प्रोडक्ट प्रोमो से कस्टमर को किस प्रकार का लाभ , उनके निवेश पर  प्राप्त होगा, बताये । कस्टमर अपनी खरीदी में आफर और बचत चाहता, दोनों चाहता है .. और हमें ये बताना जरूरी है । हमारा लक्ष्य कस्टमर सर्विस है। सन्तुष्ट कस्टमर हर बिज़नेस की जान है।

आप अपनी फर्स्ट वीक को कस्टमर के फ़ोन कॉल्स से ही कंट्रोल कर सकते है। जब आप 10 कस्टमर को 100 PV प्रोडक्ट की सर्विस देना सीख जाते है , तो आपका सफलता के प्रति विश्वास बढ़ जाता है। 
फिर कस्टमर से आपका महीने में 200 पर्सनल पॉइंट होता है या 500 सब कुछ आपके फोकस और आपके कस्टमर से रिलेशनशिप पर निर्भर होता है।

कहानी सुनने का डुप्लीकेशन 

दूसरी ज़रूरी बात है डुप्लीकेशन, जो काम आप कर रहे है, वो आपके टीम में लोग करना शुरू कर दे। 
बिना टीम में डुप्लीकेशन का विचार डाले आप बड़ा बिज़नेस नही कर सकते है। डुप्लीकेशन की शक्ति से आप सुपर हीरो लोगो को नज़र आने लगते है। 
टीम में हर एक व्यक्ति दूसरों की कहानी सुने। जब आप लोगो की कहानी सुनते है तो आप उनसे कनेक्ट हो जाते है। उनकी नौकरी की कहानी, उनकी शादी की कहानी, उनके बच्चो के सपने की कहानी। कहानी सुनने से आप एक दूसरे के नज़दीक आते है। आप एक दूसरे को अपने लगने लगते है।
10 कस्टमर बना कर काम करना शुरू करें।
 इसी वर्क एथिक को और इस वर्क कल्चर को हमारे टीम में डुप्लीकेशन होना ज़रूरी है। 
डुप्लीकेशन या कंपाउंडिंग एक एक व्यक्ति के निर्णय से शुरू हो जाता है। 
डुप्लीकेशन समूह में कभी भी पैदा नही होता है। 
इसलिए सबसे पहले ये निर्णय आपको लेनी है, ये संकल्प आपको लेनी है, की महीने के पहले 2 दिनों में मैं अपने 10 कस्टमर को फ़ोन लगाऊँगा। और अपने बिज़नेस में सन्तुष्ट कस्टमर बनाऊँगा।

100 पर्सनल pv फर्स्ट वीक में हमारे सामने एक छोटा सा चैलेंज है, और मैं इसे ओवरकम करूँगा।

मेरी शुभकामनाएं।।

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. 100 पीवी की सोच हमारे अंदर किस तरह पैदा होगी। 
2. 100 PV हम फर्स्ट वीक में किस तरह कर सकते है। 
3. एमवे प्रोडक्ट को नाम से जानना क्यों ज़रूरी है।
4. कस्टमर बनाने का क्या नियम है। 
5. फर्स्ट वीक गोल पर फोकस होना क्यों ज़रूरी है।
6. टेस्टीमोनियल से आप क्या समझते है। 
7. लोगो की कहानी सुनना क्यों ज़रूरी है। 
8. 21% बिज़नेस के लिए लगभग टीम में कितने लोगो को फर्स्ट वीक गोल 
    पर फोकस होने की ज़रूरत होती है। 
9. पहले डेमो फिर खरीदी इसका क्या तातपर्य है। 
10. महीने के पहले 3 दिन क्या काम करना चाहिए।
11. टच एंड फील से क्या तातपर्य है। 
12. टीम में डुप्लीकेशन की बात समझानी क्यों ज़रूरी है।  







Monday, 22 June 2020

NUTRILITE BRAND

NUTRILITE BRAND      ( हर घर की कहानी )  

NUTRILITE ब्रांड 1934 में कार्ल ऍफ़ रहेंबॉर्ग के द्वारा स्थापित किया गया था। 

कार्ल ऍफ़ रहेंबॉर्ग ने दुनिया को लगभग नब्बे साल पहले बताया की नुट्रिशन की कमी की वजह से भविष्य में समाज बीमारियों से ग्रसित होगा, और इसके समाधान के लिए , स्वस्थ रहने के लिए लोग नुट्रिशन की तरफ आएंगे और आज दुनिया वहाँ पर आ कर खड़ी है। 

NUTRILITE ब्रांड पोषक तत्व बनाने वाली अग्रिम ब्रांड है।  पुरे दुनिया में सबसे अधिक विटामिन्स , मिनरल्स , प्रोटीन और फाइटो नुट्रिएंट बनाने वाली कंपनी बन चुकी है। 
अगर कोई कस्टमर पोषक तत्व के बारे में सोचता है तो सबसे पहले उसे नूट्रीलाइट ब्रांड ही याद आता है।


 Nutrilite ही क्यो ?

होल प्लांट कांसेप्ट पर तैयार होता है नुट्रिलाइट प्रोडक्ट, इसके जड़, इसकी पत्तिया , इसका फल इत्यादि इत्यादि। पौधे का सम्पूर्ण पोषक तत्व हमे नुट्रिलाइट  सप्लीमेंट में  मिलता है। 
आपको अपने सेहत को बनाये रखने के लिए , पुरे पौधे का पोषक तत्व उपलब्ध होता है। पौधे में अलग अलग रंग होता है और उन रंगो में अलग अलग पोषक तत्व होता है , जिसे हम फाईटो नुट्रिएंट कहते है। हमे हर दिन कम से कम 5 अलग अलग रंग वाले फल और सब्जिया खाना चाहिए अगर मज़बूरी वश नहीं खा पा रहे है हम सभी को  NUTRILTE  के पोषक तत्व लेना शुरू करना चाहिए।  
नुट्रिलाइट प्रोडक्ट पूर्ण रूप से प्राकृतिक सोर्स से त्यार होता है , । 
नुट्रिलाइट के पौधे जैविक खेती से तैयार किया जाता है ।
इसमे कोई केमिकल का उपयोग नही होता, पेस्टिसाइड की जगह लेडी बग का उपयोग किया जाता है। 
सीड्स से लेकर सप्लीमेंट तक सब एक ही छत में उपलब्ध होता है।  
6400 acre नुट्रिलाइट का अपना सर्टिफाइड फार्म है। 
1000 प्लस पेटेंट्स, 1000 प्लस वैज्ञानिक तीनो शिफ्ट में नुट्रिशन तैयार करने के लिए काम कर है। 
विश्व की एकलौती कम्पनी है जो अपनी फार्मिंग खुद करती है , रॉ मटेरियल भी अपना होता है।  
कटिंग एज टेक्नॉलजी के साथ रॉ मटेरियल को प्रोसेस किया जाता है , फिर उसी छत में प्रोडक्ट तैयार होता है, फिर पैकेजिंग , फिर डिस्ट्रीब्यूशन, ये दुनिया की वाहिद कम्पनी है , जो ये सब काम एक ही छत में कर रही है। 
कम्पनी का प्रोग्राम डिस्कवरी चैनल में भी प्रसारित किया गया था , दुनिया के सबसे बेहतरीन चीज़ को डिस्कवरी अपने चैनल से प्रसारित करता है। 

 नुट्रिशन गैप और सप्लीमेंट का महत्व :

हमे रोज का जितना नुट्रिशन लेना चाहिए और हम नहीं ले पा रहे है इसकी वजह से हमारे शरीर में नुट्रिशन की कमी पैदा हो जाती है , इस कमी को हम नुट्रिशन गैप कहते  है। 

ये गैप जब बहुत लम्बे समय तक बना रहता है तो हमारे शरीर में कोई कोई बीमारी जन्म ले लेता है।  फ़ूड सप्लीमेंट लेने से हमारे नुट्रिशन गैप पर नियंत्रण बनता है। इस तरह हम बहुत गंभीर बीमारी से अपना बचाव करते है। 

नुट्रिशन प्रिवेंटिव विज्ञानं है।  जिस तरह छाता होता है, वो हमे बारिश से बचाव करता है , उसी तरह नुट्रिशन हमे भविष्य की कई गंभीर बीमारी से बचाव करती है। जिस तरह आज हम अच्छे स्वास्थ के लिए सुबह का व्यायाम करते है , उसी प्रकार हमे हर दिन ज़रूरी पोषक तत्व रोज लेने की आदत बना लेनी चाहिए। 

NUTRILITE कम्पनी ने पोषक तत्व के महत्व को विश्व को समझाया है। 

पोषक तत्व की कमी से हमारे शरीर में बीमारी आती है। जैसे जैसे पोषक तत्व हम लेते है, पोषक तत्व की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ती जाती है वैसे ही बीमारी रिवर्स गियर में लग जाता है।  
NUTRILITE के प्रोडक्ट स्वस्थ लोग  और बीमार लोग  दोनों के लिए होता है।  पहली प्राथमिकता हमारे स्वस्थ लोग होते है, जो आज तो स्वस्थ है पर कल भी स्वस्थ बने रहना चाहते है। पर अगर कोई बीमार पड़ गया है तो उसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी होगी , और दवाइया लेनी होगी।  आपको तत्काल आराम डॉक्टर की दवाइया ही पहुंचा सकती है।  पर आप साथ में नुट्रिशन ले सकते है, जिससे आपको सिंथेटिक दवाइया का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है।
 नुट्रिशन हमारे सेल के फंक्शन को ठीक करने में मदद करता है, जो की आपके और हमारे हेल्थ का स्थाई समाधान देता है।  
 अगर आप को नुट्रिशन के महत्व को समझने में देर हो रही है वो इसलिए की अभी तक हम हेल्थ के लिए दवाइया को ही ध्यान में रखते आये है , पर अब धीरे धीरे महौल और जागरूकता पोषक तत्व की तरफ आ गयी है। 

लोग स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्व को वैल्यू करने लगे है , अगर कोई व्यक्ति नहीं समझ रहा है, तो आपको अपने ज्ञान पर  संदेह नहीं करना चाहिए बल्कि कुछ लोगो का स्वाभाव ही ऐसा होता है की वो सबके समझने के बाद समझेंगे।

यूरो मॉनिटर विश्व की एक स्वतंत्र सर्वे एजेंसी है।   
उसके अनुसार विटामिन्स एंड मिनरल्स बनाने में विश्व की नंबर वन ब्रांड नुट्रिलाइट है। 

रीडर डाइजेस्ट एक मंथली पत्रिका है, जिसके पाठक पुरे विश्व में है, उसने भी अपने स्वंतंत्र  तौर पर पुरे एशिया और भारत का सर्वे कराया है। 
पिछले छह सालो से पुरे एशिया और भारत में सबसे ज्यादा विटामिन्स और मिनरल्स सेल करने वाली कम्पनी NUTRILITE  बनी हुई है। 

EURO MONITOR ...No 1 Trusted Brands in the world.
No 1 selling Brand of vitamins & minerals.
READER DIGEST...Most trusted brand in India & Asia.

हम बहुत भाग्यशाली है की इतने बड़े इंटरनेशनल ब्रांड से हम सभी को जुड़ने का अवसर मिला। हम इस ब्रांड्स के साथ समाज में अच्छे स्वास्थ के प्रति जागरूकता किस तरह  ला सकते है, हमारे लिए ये बहुत बड़ा अवसर है। 

मेरी शुभकामनाए। 

अब रुकना नहीं है।

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. NUTRILITE ब्रांड की शुरआत कब हुई थी। 
2. NUTRILITE कम्पनी के फाउंडर का नाम क्या है । 
3.  NUTRILITE कम्पनी किस क्षेत्र में प्रोडक्ट बनाती है |
4. होल प्लांट कांसेप्ट से आप क्या समझते है। 
5. NUTRILITE ब्रांड की 10 विशेषता बताये।
6. नुट्रिशन गैप से आप क्या समझते है। 
7. फ़ूड सप्लीमेंट का हमारे अच्छे सेहत में क्या रोल है। 
8. बीमारी को हम रिवर्स गियर में किस तरह ला सकते है। 9. यूरो मॉनिटर का क्या काम है और उसने नुट्रिलाइट के बारे में क्या बताया है। 
10. रीडर डाइजेस्ट ने नुट्रिलाइट ब्रांड के बारे में क्या बताया है। 
11. नुट्रिलाइट का विशेष प्रोग्राम किस चैनल में टेलीकास्ट हुआ था। 



Sunday, 21 June 2020

NEW APPLICATION PC ADR ADS

न्यू एप्लीकेशन का अर्थ,  नए कस्टमर्स, नए ADR,  को बिज़नेस में एडमिशन कराना । न्यू एप्लीकेशन से हम  नए  कस्टमर्स, नए 3%, नए 6% नया BFI ....अपने टीम में ला सकते है। 
हर बिज़नेस, को नए कस्टमर्स की ज़रूरत होती है। नए आउट लेट की ज़रूरत होती है।
हमारा PC नया लॉयल कस्टमर है, और हमारा ADS, हमारे बिज़नेस का नया आउट लेट है।

एप्लीकेशन को हम अपने बिज़नेस संगठन का खून भी कहते है। खून की कमी से, शरीर को चक्कर चक्कर महसूस होने लगता है। कमज़ोरी महसूस होने लगता है। इसलिए हर लीडर को हर हफ्ते अपने टीम में न्यू एप्लीकेशन की योजना बना कर काम करना चाहिए।

न्यू एप्पलीकेशन का साईकल क्या है , यानी 4 बेसिक्स ,... यानी न्यू एप्लीकेशन निकालने का प्रोसेस क्या है।
1.लक्ष्य : लक्ष्य तय करे कितने न्यू एप्लीकेशन इस सप्ताह आपको चाहिए।
2. लिस्ट : अपना और अपने टीम के हर ADS से लिस्ट इकटठा करें।
3. टीम फ़ोन सेशन : वर्चुअल मीटिंग से हम हर दिन अपना टीम फ़ोन सेशन कर सकते है। और नए नए कस्टमर्स और नए नए ADR/ADS यानी,  नया बिज़नेस आउट लेट तैयार कर सकते है।
4. STP ( शेयर द प्रोडक्ट एंड शो द प्लान )
आप नए लोगो को लिंक भेज कर प्लान दिखाए।
5. फॉलो अप : 
48 घण्टे में उनका फॉलो अप ज़रूर कर ले।
ये है न्यू एप्लीकेशन का साईकल या न्यू एप्पलीकेशन निकालने का प्रोसेस।

अगर आपके टीम में 5 न्यू एप्लीकेशन की लीडरशीप है, तो आपका बिज़नेस 9% का अवश्य होगा।
अगर आपके टीम में 15 एप्लीकेशन की लीडरशीप है, तो आपका बिज़नेस BBI लेवल पर अवश्य होगा।
अगर आपके टीम में 25 एप्लिकेशन की लीडरशीप है, तो आपका बिज़नेस 21% का अवश्य होगा।

न्यू एप्लीकेशन के इस पैरामीटर को दिमाग मे रख कर एक लीडर अपने बिज़नेस में प्लानिंग करता है, तो उसके बिज़नेस में मोमेन्टम यानी स्पीड पैदा हो जाएगी।

PC/ADR/ADS

एक जुलाई 2020 से एक नई शुरुआत हो रही है। एमवे बिज़नेस ज्वाइन करने के तरीके  में एक सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
अब किसी भी व्यक्ति की ADS में जोइनिंग नहीं  होगी
एमवे ज्वाइन करने के लिए या तो आप पहले PC बन कर ज्वाइन करेंगे या ADR बन कर ज्वाइन करेंगे। 

सेल्स क्राइटेरिया और छोटी सी ट्रेनिंग KMPG द्वारा ऑनलाइन ली जाएगी, उसके बाद जब आप एम्वे बिज़नेस करेंगे तो बहुत प्रभावी होंगे।

PC PREFERRED CUSTOMER : 

ऐसे कस्टमर जो OTP के साथ ज्वाइन करते है उसे हम VERIFIED CUSTOMER या PREFERRED CUSTOMER कहते है। वेरी फाईड कस्टमर ही प्रिफर्ड कस्टमर कहलाता है, तो इन दो शब्दों में कोई अंतर् नहीं होता है।  वे रेजिस्टर्ड हो कर ऑनलाइन आर्डर कर सकते है , 500 से ऊपर की आर्डर का कोई डिलीवरी चार्ज नहीं होता है।  अगर कोई PC 500 से कम का आर्डर करता है तो उसे 50 रुपए डिलीवरी चार्ज के रूप में देना होगा।  PC को डिस्काउंट में समान  मिलता है और अपने खरीदी पर लॉयल्टी पॉइंट भी मिलता है।

PC अगर ADR बनना चाहता है तो वो ऑनलाइन महीने की 25 तारीख तक बन सकता है। 25 तारीख के बाद PC से ADR का कन्वर्शन नहीं होता है। 

ADR ( AMWAY DIRECT RETAILER) 

दूसरा तरीका एमवे ज्वाइन करने का ADR के रूप में है। ADR को डिस्काउंट में समान मिलेगा और पूरा पूरा कमिशन उसे मिलेगा। वो केवल PC को स्पांसर कर सकता है, ADS को  नहीं ।

ADR का ANNUAL SALES CRITERIA क्या होता है।  : 

जोइनिंग के 12 महीने में सालाना सेल्स कम से कम 10000 रुपए का होना चाहिए , इसमें 5000 रूपये आपके 3 PC से होना चाहिए। जब वो इस शर्त को पूरा करते है तो वो अगले 12 महीने ले लिए ADR पुनः बने रहते है। 
अगर ADR इस सेल्स क्राइटेरिया को पूरा नहीं करते है, तो वे PC में बदल जाते है और उनका PC ऊपर ADS से जुड़ जाता है। 
वे PC के हैसियत से प्रोडक्ट खरीद सकते है, और उपयोग कर सकते है। 

ADR से ADS कैसे बन सकते है। 
एक ADR अपने जोइनिंग के 7 दिनों के बाद जब भी 3 PC से अपना  5000 का आर्डर करता है , वो KMPG से टेस्ट के लिए पात्रता प्राप्त कर लेगा और उसी समय से वो ADS में परिवर्तित हो जाएगा ।  फिर वो ADS और PC दोनों को स्पांसर कर सकते है। 

ADS (AMWAY DIRECT SELLER)

ADS (एमवे डायरेक्ट सेलर),  पीसी और ADS दोनों को स्पांसर करने का अधिकार रखता है और उसे हर तरह का कमीशन मिल सकता है , जैसे TRADE डिस्काउंट , डिफरेंशियल इनकम ( जो आप अपने टीम के वॉल्यूम से EARN  करते है ) , कोर प्लस इंसेंटिव, लीडरशिप कमीशन, इत्यादि। 

ADS को बने रहने के लिए सालाना सेल्स क्राइटेरिया जो 10000 रुपए का है , उसे पूरा करना होगा। यानि 12 महीने में कुल 10000 का आर्डर, जिसमे 3 PC से कम से कम 5000 रुपए का होना चाहिए। 

ये छोटी सी जानकारी है, पर एक मेंटर के हैसियत से आपको चेक करना है, की आपके टीम में क्या ये नया जोइनिंग प्रोसेस सबको पता हो गया है। 

मेरी शुभकामनाये। 

अब रुकना नहीं है।

सवाल : ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )
1. न्यू एप्लीकेशन का क्या अर्थ है।
2. न्यू एप्लीकेशन की प्लानिंग हमे क्यो करना चाहिए।
3. न्यू एप्लीकेशन को किस चीज़ से तुलना किया गया है।
4. न्यू एप्लीकेशन का साईकल क्या है।
5. न्यू एप्लीकेशन का एम्वे पिन से क्या सम्बन्ध है।
6. एक जुलाई 2020 से एम्वे बिज़नेस में हम किस किस तरह से जॉइन कर सकते है।
7. VERIFIED कस्टमर से आप क्या समझते है।
8. VERIFIED कस्टमर और PC में क्या अंतर है।
9. PC के 500 से कम और 500 या 500 से अधिक में क्या डिलीवरी चार्ज होगा।
10. PC से ADR बनने की महीने की अंतिम तारीख कौन सी होती हैं।
11. ADR का सालाना सेल्स क्राइटेरिया क्या है।
12. ADR को अगर ADS बनना है, तो कम से कम कितना समय लगेगा और उसका सेल्स क्राइटेरिया क्या होगा।
13. ADR के पास बिज़नेस का कोन कौन सा अधिकार होता है।
14. ADS के पास बिज़नेस का कौन कौन सा अधिकार होता है।
15. ADS बने रहने के लिए , annual sales क्राइटेरिया क्या है।

Tuesday, 26 May 2020

6 CARDINAL RULES

6 CARDINAL RULES

 टीम बनाना  एक नया काम है हम सभी के लिए , टीम को एक बार बनाना थोड़ा आसान होता है पर टीम को सालो साल बनाये रखना कठिन होता है। टीम को सालो साल  बचा कर रखना चुनौती भरा  काम  होता है , इसलिए टीम को सुरक्षित कर के रखना बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। 
6 कार्डिनल रूल्स टीम को सालो साल बनाए रखने मे मदद करता है.
हमारे रोज के व्यवहार में 6 CR होना ज़रूरी है। 

टीम मे यूनिटी बनाये रखने का सिद्धांत. टीम मे एकता बनाये रखने का सिद्धांत
बड़ी बड़ी टीम की सफ़लता को बनाए रखने का सिद्धान्त है 6 CR
टीम को सुरक्षित रखने मे मदद करता है हमारा 6 CR सिद्धान्त . 
मन मुटाव के कारण को जन्म नहीं लेने देता है हमारा 6 कार्डिनल रूल्स का सिद्धान्त.

6 cardinal Rules :    6 महत्पूर्ण नियम जिसे हमे हमेशा याद रखना है ।

1. NEVER TALK NEGATIVE ( कभी निगेटिव बातें न करें )

कभी भी किसी से निगेटिव बात न करे।  ये तनाव पैदा करता है। आपस में मतभेद को बढ़ाता है। हर चीज़ का दो पक्ष होता है।  आप अपने टीम में लोगों का पॉजिटिव पक्ष को देखे।  अपनी सोच को सकारात्मक रखे।  सकारात्मक सोच से उम्मीद पैदा होता है। सकारात्मक सोच से आप समाज में परिवर्तन ला सकते है।  स्वयं का विकास और दूसरों में विकास भी आप इसी नियम से ला सकते हैं .
गिलास आधा भरा हुआ है, या आधा खाली है, ये निर्भर करता है आपके ऐटिटूड पर। 
इसलिए जीवन में कुछ बड़ा करना है और अच्छा करना हैं ,तो आप पॉजिटिव ऐटिटूड रखे।  पॉजिटिव ऐटिटूड वाले लोग ही  लोगों में परिवर्तन ला सकते हैं और दूसरे के व्यक्तित्व का निर्माण करते है। 

2. NEVER DO ANYTHING FIRST TIME WITHOUT CHECKING YOUR UPLINE. ( किसी भी चीज़ को पहली बार करने से पहले  UPLINE से सलाह ले ले ) । 

एमवे बिज़नेस एक  प्रमाणित बिज़नेस मॉडल है।  इसके रास्ते पहले से तय है , हमे उसे समझना है और उस रास्ते पर चलना है। 
 अगर  आपके मन में कोई नई सोच पैदा होती है , जो आपको लगता है की बहुत अच्छा विचार है और आप उस विचार को अपनाने से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते है , तो आप अपने UPLINE से एक बार सलाह अवश्य  ले ले।  हो सकता है उस विचार को लेकर उनके पास कोई  अनुभव पहले से हो।  और इस तरह आपका समय, आपका मेहनत , आपका पैसा उनके सलाह से  बच सकता है। 

3. NEVER MESS WITH ANYBODY's EGO. ( किसी के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ न करें )। 

किसी के आत्मसम्मान से खिलवाड़ न करे।  हर व्यक्ति का अपना विश्वास बचपन से या उनके अपने परिवार से पहले से ही बना होता है , हर लीडर को इसकी समझ होनी चाहिए...
कभी भी किसी का मज़ाक में भी मज़ाक न करे, खास के धर्म और  राजनितिक विषयो पर संवाद में न उलझे। इससे दिलो में दरार पैदा हो सकता है।  
हमारा एक ही लक्ष्य होता है सबको साथ ले कर चलना। किसी भी जाती का हो, किसी भी धर्म का हो , कोई भी राजनैतिक विचार से उसका जुड़ाव हो, हमे बहस में नहीं उलझना चाहिए । 

इन छोटी छोटी बाते पर बहुत विशेष ध्यान रखे  रहे।  रिश्ता में दरार पड़ने के बाद , उनके साथ टीम बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपको बड़ी टीम बनाना है, तो इन चीज़ो को अनदेखा करे।  लोगो में अच्छाई देखने की आदत बना ले, बहुत बड़ी टीम का निर्माण आप कर लेंगे। 


4. NEVER MESS WITH ANYBODY's MONEY (किसी के पैसे के साथ खिलवाड़ न करें )। 

हम जब बिज़नेस करते है तो पैसे का लेनदेन होता है। पैसे के हिसाब किताब में थोड़ा भी लापरवाही नहीं होना चाहिए। 
UPLINE का पैसा हो या DOWNLINE का, हिसाब बराबर होना चाहिए।  ये नहीं सोचना चाहिए , मेरा लीडर बहुत पैसे वाला है , वापस नहीं भी करूंगा तो क्या फर्क होगा ।  
वास्तव में उसके जीवन में कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा , पर आपका ऐटिटूड उसके पास हमेशा हमेशा एक याद के रूप में रहेगा। लेनदेन ऐसी चीज़ है, आदमी सबकुछ भूल सकता है , पर किसी के ऊपर कुछ हिसाब बचा हुआ है तो उसे याद रहता है । एक अच्छे और दीर्घ  रिलेशनशिप में , लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में ये एक रुकावट होता है। एक रुपया ही क्यों न हो उस हिसाब को भी बराबर कर दे । किसी के उपर, भी एक रुपए का बोझ नहीं होना चाहिए। 
ये नियम आपको बड़ी टीम बनाने में बहुत मदद करेगा और उसे बनाए रखने में सहयोग करेगा । 


5. NEVER MESS WITH ANYBODYS SPOUSE किसी के स्पाउस( पति या पत्नि) के साथ खिलवाड़ न करें । 

एमवे बिज़नेस एक  फॅमिली बिज़नेस है , इसलिए लेडीज , जेंट्स में मिलना जुलना  एक बहुत ही सामन्य बात है। ध्यान रखे हम एक दूसरे के स्पाउस का सम्मान करे।  किसी जेंट्स को किसी और की पत्नी या किसी महिला को किसी और के पति से दायरे में रह कर बातचीत करना चाहिए । 
अगर आपको किसी लेडीज से मिलने जाना है तो अपनी पत्नी को साथ में ले ले।  इसी तरह के अंडरस्टैंडिंग से आप विवाद को जन्म होने से रोकते है। और एक बड़े बिज़नेस के निर्माण के तरफ अग्रसर हो जाते है । 

बड़े बड़े बिज़नेस इन कार्डिनल रूल के उलंघन से गायब हो जाते है। छोटी चीज प्रतीत होती हैं, पर सफ़लता के लिए इस नियम को ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

6. NEVER EMBARRASS YOUR UPLINE (अपने  UPLINE को परेशान न करें )

अपने अपलाइन से अच्छे संबंध बना रखे। एमवे बिज़नेस का ये बहुत ज़रूरी सिद्धांत है। गुरु  या अच्छे दोस्त, या एक गार्डियन जैसा सम्बंध आपके अपलाइन के साथ होना चाहिए .

आपको टीम बनाने के लिए नई नई जोड़ी बनानी है, फिर उसमे तालमेल  बनानी हैं और इस तरह एक सशक्त बिजनेस परिवार तैयार करत  है । 

नए लोगों के आपके UPLINE से संबंध कैसे है, इस पर बहुत नज़दीकी नज़र रखते है।  अगर आप अपने UPLINE से स्पर्धा , कम्पटीशन कर रहे है, तो ये आपके विकास का रुकावट बन जायेगा। UPLINE आपके इस रवैये से परेशान रहता है , वो आपको कुछ बोल नहीं पाता, क्योंकि आपने उसे बोलने का अधिकार ही नहीं दिया है।  UPLINE को इस तरह के व्यवहार से तंग न करे।  हो सकता है , आपका UPLINE आप से कम पढ़ा लिखा हो, कम पैसे वाला हो, हो सकता है कम उम्र वाला हो , पर आपको ये मालूम होना चाहिए टीम बनाने का स्किल बहुत ही अलग होता है। 
आपको लोगो को साथ ले कर चलना है। 

मेरी शुभकामनाये। 

अब रुकना नहीं है। 

   सवाल :
1. 6 कार्डिनल रूल्स का हमारे बिज़नेस में क्या रोल है। 
2. कभी निगेटिव बात न करे, इसका क्या तातपर्य है। 
3. पहली बार किसी चीज़ को करने के लिए क्यों सलाह लेने के लिए कहा गया है।
4. किसी के आत्म सम्मान से खिलवाड़ करने के लिए क्यों मना किया गया है। 
5. आत्म सम्मान चोटिल न हो उसके लिए किन किन चीज़ो  से सावधानी बरतनी चाहिए।
6. किसी के पैसे के साथ खिलवाड़ न करे, इसका क्या तातपर्य है 
7. किसी के स्पाउस से खिलवाड़ न करे , इसका क्या तातपर्य है।