Tuesday 26 May 2020

6 CARDINAL RULES

6 CARDINAL RULES

 टीम बनाना  एक नया काम है हम सभी के लिए , किसी चीज़ को एक बार बनाना थोड़ा आसान होता है पर टीम को सालो साल बनाये रखना टीम बनाने की तुलना में कठिन होता है। टीम को सालो साल  बचा कर रखना मुश्किल  काम  होता है , इसलिए टीम को PROTECT कर के रखना बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। 6 कार्डिनल रूल्स हमारे रोज के व्यवहार में होना ज़रूरी है। 

6 कार्डिनल रूल्स BWW द्वारा बनाया हुआ महत्पूर्ण नियम है , जो  टीम को PROTECT कर के रखता है, सुरक्षा प्रदान करता है। टीम में मतभेद , मनमुटाव को बढ़ने नहीं देता है।  टीम को सालो साल बनाये रखने में मदद करता है। 
जब टीम छोटी होती है तो ज्यादा समस्या नहीं होता है , पर जैसे जैसे टीम हमारी बड़ी होती है वैसे वैसे लोगो से सीधा सम्पर्क कम हो जाता है , इसलिए टीम को बचा कर रखना बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है।
6 कार्डिनल रूल्स  टीम के हर फर्द के जीवन में उतर जाता है और टीम में प्यार, लगाओ, उम्मीद सभी को नज़र आता है।  
इन 6 महत्पूर्ण नियम से हमारे टीम  को बिखरने नहीं देता । टीम को एक बने रहने मदद करता है।  टीम में एकता बनाये रखता है। 
एक साझा उदेश्य के लिए टीम में जबरदस्त एकता पैदा करता है । सफलता को प्राप्त करना एक बहुत बड़ी सफलता है पर  उस सफलता की चोटी पर बने रहना उससे भी बड़ी सफलता है। 

ये 6 महत्पूर्ण सिद्धांत।    

NEVER TALK NEGATIVE ( कभी निगेटिव बातें न करें )

कभी भी किसी से निगेटिव बात न करे।  ये तनाव पैदा करता है। आपस में मतभेद को बढ़ाता है। हर चीज़ का दो पक्ष होता है।  आप उसका पॉजिटिव पक्ष को देखे।  अपनी सोच को सकारात्मक रखे।  सकारात्मक सोच से उम्मीद पैदा होता है। सकारात्मक सोच से आप समाज में परिवर्तन ला सकते है।  
गिलास आधा भरा हुआ है, या आधा खाली है, ये निर्भर करता है आपके ऐटिटूड पर। इसलिए जीवन में कुछ बड़ा करना है तो आप पॉजिटिव ऐटिटूड रखे।  पॉजिटिव ऐटिटूड वाले लोग का निर्माण करते है। 

NEVER DO ANYTHING FIRST TIME WITHOUT CHECKING YOUR UPLINE. ( किसी भी चीज़ को पहली बार करने से पहले  UPLINE से सलाह ले ले ) । 

एमवे बिज़नेस एक  प्रमाणित बिज़नेस मॉडल है।  इसके रास्ते पहले से तय है , हमे उसे समझना है और उस रास्ते पर चलना है। 
 अगर  आपके मन में कोई नई सोच पैदा होती है , जो आपको लगता है की बहुत अच्छा विचार है और आप उस विचार को अपनाने से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते है , तो आप अपने UPLINE से एक बार सलाह अवश्य  ले ले।  हो सकता है उस विचार को लेकर उनके पास लोई अनुभव पहले से हो।  और इस तरह आपका समय, आपका मेहनत , आपका पैसा सबकी बचत हो सकती है। 
इसलिए नए विचार को अपने बिज़नेस में अपनाने से पहले आप अपने UPLINE से सलाह ले ले।  

NEVER MESS WITH ANYBODY's EGO. ( किसी के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ न करें )। 

किसी के आत्मसम्मान से खिलवाड़ न करे।  हर व्यक्ति का अपना विश्वास बचपन से या परिवार से बना होता है , और हम उस मुद्दे पर अपने आपको सही साबित करने की जिद्द करते है तो आपको नुकसान होगा। 
कभी भी किसी का मज़ाक में भी मज़ाक न करे, खास के धर्म और  राजनितिक विषयो पर संवाद में न उलझे। इससे दिलो में दरार पैदा हो सकता है।  
हमारा एक ही लक्ष्य होता है सबको साथ ले कर चलना। किसी भी जाती का हो, किसी भी धर्म का हो , कोई भी राजनैतिक विचार से उसका जुड़ाव हो, हमे बहस नहीं करना। 

इन छोटी छोटी बाते पर बहुत  गंभीर रहे।  रिश्ता में दरार पड़ने के बाद , उनके साथ टीम बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपको बड़ी टीम बनाना है, तो इन चीज़ो को अनदेखा करे।  लोगो में अच्छाई देखने की आदत बना ले, बहुत बड़ी टीम का निर्माण आप कर लेंगे। 


NEVER MESS WITH ANYBODY's MONEY (किसी के पैसे के साथ खिलवाड़ न करें )। 

हम जब बिज़नेस करते है तो पैसे का लेनदेन होता है। पैसे के हिसाब किताब में थोड़ा भी लापरवाही नहीं होना चाहिए। UPLINE का पैसा हो या DOWNLINE  का, हिसाब बराबर होना चाहिए।  ये नहीं सोचना है , अरे ये तो बहुत पैसे वाला है , नहीं भी वापस करूंगा तो क्या होगा।  वास्तव में उसके जीवन में कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा , पर आपका ऐटिटूड उसके पास हमेशा हमेशा एक याद के रूप में रहेगा। लेनदेन ऐसी चीज़ है, आदमी सबकुछ भूल सकता है , पर किसी के ऊपर कुछ हिसाब बचा हुआ है तो उसे याद रहता है । और अच्छे  रिलेशनशिप में , लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में ये एक रुकावट होता है। एक रुपया ही क्यों न हो उस हिसाब को भी बराबर कर दे । ये नियम आपको बड़ी टीम बनाने में मदद करेगा। 


NEVER MESS WITH ANYBODYS SPOUSE (किसी के स्पाउस के साथ खिलवाड़ न करें )। 

एमवे बिज़नेस एक  फॅमिली बिज़नेस है , इसलिए लेडीज , जेंट्स में मिलना जुलना  एक बहुत ही सामन्य बात है। ध्यान रखे हम एक दूसरे के स्पाउस का सम्मान करे।  किसी जेंट्स को किसी और की पत्नी या किसी महिला को किसी और के स्पाउस से दायरे में रह कर बातचीत करे। 
अगर आपको किसी लेडीज से मिलने जाना है तो अपनी पत्नी को साथ में ले ले।  इसी तरह के अंडरस्टैंडिंग से आप विवाद को जन्म होने से रोकते है। और एक बड़े बिज़नेस के निर्माण के तरफ अग्रसर हो जाते है। 
बड़े बड़े बिज़नेस इस कार्डिनल रूल के उलंघन से गायब हो जाते है। 

NEVER EMBARRASS YOUR UPLINE (अपने  UPLINE को परेशान न करें )

अपने UPLINE से अच्छे संबंध बना रखे। एमवे बिज़नेस का ये बहुत ज़रूरी सिद्धांत है। 
UPLINE के साथ जय वीरू की जोड़ी बना रखे। 
चाचा भतीजे की जोड़ी, मामा भांजा की जोड़ी , पति पत्नी की जोड़ी , ये सब उदहारण तालमेल और एकता का प्रतीक है।  एक साथ मिलकर  काम करने का बेहतरीन उदहारण है।  
आपको टीम बनाने के लिए नई नई जोड़ी बनानी है और टीम बनाने में सफल होना है। 
नए लोग आपके UPLINE से संबंध कैसे है, इस पर बहुत नज़दीकी नज़र रखते है।  अगर आप अपने UPLINE से स्पर्धा , कम्पटीशन कर रहे है, तो ये आपके विकास का रुकावट बन जायेगा। UPLINE आपके इस रवैये से परेशान रहता है , वो आपको कुछ बोल नहीं पाता, क्योंकि आपने उसे बोलने का अधिकार ही नहीं दिया है।  UPLINE को इस तरह के व्यवहार से तंग न करे।  हो सकता है , आपका UPLINE आप से कम पढ़ा लिखा हो, कम पैसे वाला हो, हो सकता है कम उम्र वाला हो , पर आपको ये मालूम होना चाहिए टीम बनाने का स्किल बहुत ही अलग होता है। 
आपको लोगो को साथ ले कर चलना है। 

मेरी शुभकामनाये। 

अब रुकना नहीं है। 

   सवाल :
1. 6 कार्डिनल रूल्स का हमारे बिज़नेस में क्या रोल है। 
2. कभी निगेटिव बात न करे, इसका क्या तातपर्य है। 
3. पहली बार किसी चीज़ को करने के लिए क्यों सलाह लेने के लिए कहा गया है।
4. किसी के आत्म सम्मान से खिलवाड़ करने के लिए क्यों मना किया गया है। 
5. आत्म सम्मान चोटिल न हो उसके लिए किन किन चीज़ो  से सावधानी बरतनी चाहिए।
6. किसी के पैसे के साथ खिलवाड़ न करे, इसका क्या तातपर्य है 
7. किसी के स्पाउस से खिलवाड़ न करे , इसका क्या तातपर्य है। 

No comments:

Post a Comment