Thursday, 25 June 2020

PERSONAL VOLUME कैसे बढ़ाएं


PERSONAL VOLUME पर्सनल वॉल्यूम अपना कैसे बढ़ाये

100 % यूजर बने 

पहला नियम आप एमवे प्रोडक्ट को घर पर यूज़ करें । 

जब हम एमवे प्रोडक्ट खुद घर में उपयोग करना शुरू कर देते है तो १०० पीवी की सोच हमारे अंदर पैदा हो जाती है।  
पर्सनल वॉल्यूम बढ़ाना हमारी सोच होती है। एक निर्णय होता है।  एमवे बिज़नेस में अगर हमको अपने पर्सनल वॉल्यूम को बढ़ाना है तो सबसे पहले  खुद एमवे प्रोडक्ट का 100 % यूजर बनना होगा। । प्रोडक्ट की जानकारी के साथ उसके फायदे को महसूस करना सबसे महत्पूर्ण काम है।   
प्रोडक्ट को नाम से जानना होगा।  उसे याद करना होगा।  एमवे के पुरे कैटेगरीज  और ब्रांड्स का नाम याद रखना होगा।  इन सभी कैटेगरीज और ब्रांड्स में कौन कौन सा प्रोडक्ट है उसके नाम को याद रखना होगा। 

अपना टेस्टीमोनियल ( अनुभव ) को तैयार कर ले।  

जब हम प्रोडक्ट को यूज़ करते है तो उसके नाम और फायदे खुद ब खुद दिल में उतर जाते  है। आप अपनी कहानी को याद करे, पहली बार आप SA 8 किस तरह यूज़ किये थे। पहली बार आप चेरी आयरन , या काल मैग डी , डेली, प्रोटीन या फेस वाश या फिर कोई अन्य प्रोडक्ट, उस  याद कीजिये वो ही  आपका टेस्टीमोनियल है। कहानी को याद कीजिये कैसे आपका अपलाइन आपको प्रोडक्ट समझा रहा था और आपके दिमाग में प्रोडक्ट को  ले कर कोई उल्टा विचार आया  था , फिर ट्रेनिंग के बाद प्रोडक्ट की अंदर की बात समझ में आई फिर मैं इस प्रोडक्ट से हमेशा हमेशा के लिए आप जुड़ गए, ये हुआ आपका टेस्टीमोनियल। 


अपना पहला आर्डर  फर्स्ट वीक में करने की आदत बनाये। 

आपका पर्सनल वॉल्यूम की शुरुआत फर्स्ट वीक आर्डर से शुरू होनी चाहिए। अपने वेरिफाइड कस्टमर को भी आप फर्स्ट वीक का माइंड सेट करे, आगे वो अपना फर्स्ट वीक में आर्डर करते है तो उन्हें फर्स्ट वीक आर्डर के लिए रिकॉगनाइज किया जायेगा।
फर्स्ट वीक गोल के फोकस से ही हम बड़ा बिज़नेस कर सकते है। 
जब टीम में बहुत सारे लोग लगभग आपके अलग अलग टीम में 20 लोग फर्स्ट वीक गोल पर फोकस हो जाते है तो आपका बिज़नेस फर्स्ट वीक में 2500 से 3000 पीवी हो जाता है और मंथ एन्ड तक 21% यानि 10 लाख महीने का शुरू हो जाता है।
अगर आप फर्स्ट वीक पर फोकस नहीं हो रहे है, यानि आप अपनी सफलता को विलम्ब कर रहे है।
100 पर्सनल PV यानी 11000 का आर्डर फर्स्ट वीक में हो जाना चाहिए। फर्स्ट वीक में 100PV अगर दबाव लग रहा है, इस दबाव को हम अपने कस्टमर से हल्का कर सकते है। 
दुनिया के बड़े बड़े बिज़नेस का दबाव को कस्टमर से ही हल्का किया जाता है। 100 करोड़  हो या 1000 करोड़ का बिज़नेस हो, सभी को कस्टमर हल्का कर देता है। तो आपके 20 हज़ार का वॉल्यूम की क्या बात है।  हम सभी को अपने 200PV पर फोकस महीने में बना कर रखना होगा।  
आपका पर्सनल PV आपकी सैलरी के डेट पर निर्भर नही होना चाहिए बल्कि कस्टमर से संबंध  पर होनी चाहिए। कस्टमर से आपके सम्बन्ध कैसे है। क्या आपने अपने कस्टमर की लिस्ट तैयार कर ली है। क्या आप अपने कस्टमर के यहाँ विजिट करते है।  


दूसरा नियम अपने संभावित कस्टमर का लिस्ट बनाये 

अपने संभावित कस्टमर का लिस्ट तैयार कर ले।  डेमो किसको दिखाना है उसकी तैयारी पहले करने में ही समझदारी है।  ये और बात है , कुछ कस्टमर आपको यहाँ वहाँ मिल जाते है। अपने कस्टमर का एक ब्रॉड कास्ट ग्रुप तैयार कर ले। उन्हें प्रोडक्ट सम्बन्धित जानकारी देते रहे। मैसेज के साथ साथ उनसे बीच बीच में बात भी करे।  कस्टमर से आपके सम्बन्ध अच्छे होने चाहिए।  

कस्टमर से उनकी कहानी सुने।

कहानी सुनना यानी लोगो में अपनी लीडरशिप के प्रति विश्वास पैदा करना। 
हर व्यक्ति की अपनी छोटी से कहानी होती है। अगर आप कुछ समान लेते है, तो उसके पीछे कोई कहानी हो। 
और खास कर जब कोई अच्छी चीज़ आप लेते है, तो उसकी कहानी तो बराबर कुछ न कुछ होगी। 

अपने कस्टमर को पहले जाने। उनकी कहानी सुने।अपनी कहानी सुनाने में न लग जाये।  दुनिया मे हर आदमी अपनी कहानी दूसरे को सुनाना चाहता है। 
माँ बाप आपने बच्चो की कहानी सुनते है , गुरु आपने शिष्य का कहानी सुनने में आनंद लेता है , आपको भी अपने डाउन लाइन की कहानी सुनने में आनंद लेना चाहिए। 

दूसरे की कहानी सुनने का किसी के पास समय नही होता है।  जो कहानी सुनता है, उसे लोग प्यार करते है। उस पर विश्वास करते है। उसकी बात मानते है। 

लोगो की कहानी सुनने की आदत बनाये। आप के कस्टमर की संख्या तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगी। 
उनसे बातचीत के दौरान ही आप अपने कस्टमर और अपने ADS को ढूंढ पाएंगे। 

10 सॉलिड कस्टमर ढूंढे ।

अगर आपके पास 10 कस्टमर नही है, तो पहले 10 कस्टमर का लक्ष्य तय करें। आपके दोस्त, आपके पड़ोसी, आपके रिश्तेदार, उनको अपने प्रोडक्ट का पहले डेमो दे। डेमो के साथ 10 कस्टमर बनाना आसान होता है। 
किस किस क्षेत्र में एमवे के प्रोडक्ट उपलब्ध है, इसे जानिए। पर्सनल केअर, होम केअर, स्किन केअर, हेल्थ एंड वेलनेस , एग्रो केअर, एयर प्यूरीफायर, एमवे क्वीन। हर कैटेगोरीज़ के हमारे कस्टमर होना चाहिए। आप डेमो करते रहे , फ़ोन कॉल करते रहे, आपका कस्टमर बेस मज़बूत होता रहेगा। किसी भी कम्पनी का बेस , उसका आधार, उसके कस्टमर ही होते है।

तीसरा नियम, क्या आप अपने कस्टमर को को डेमो दिखा रहे है। 

डेमो दिखा कर हम लॉयल कस्टमर तैयार करें जब आप अपने कस्टमर को डेमो दिखाते है, तो उनकी लॉयल्टी एमवे प्रोडक्ट आ जाती है। उन्हें भी एमवे प्रोडक्ट उपयोग करने के करने का एक कारण मिल जाता है। ।

क्या आपके पास डेमो किट है। अगर नही है, तो अपने अप लाइन के साथ बैठ कर सलाह लेले।

याद रखे सेल्स की दुनिया  अगर किसी को ट्रेक्टर गांव में बेचना होता है, तो पहले वो गांव में उसका डेमो देता है।
आपको कोट लेना होता है तो आप पहले कोट पहन कर आईना के सामने डेमो लेते है।
आपको लैपटॉप का डेमो दिया जाता है, मोबाइल का डेमो ।
प्रोडक्ट का टच एंड फील जब आप कर लेते है तो उस समान को खरीदने का निर्णय आसान हो जाता है।
कार  हो या मोटरसाइकिल हर जगह पहले डेमो फिर खरीदी।

महीने की पहले 3 दिन गोल सेटिंग और कस्टमर से फ़ोन कॉल से होना चाहिए।

एमवे में पिछले 60 सालों से डिस्ट्रीब्यूटर अपने कस्टमर डेमो से ही तैयार करते है। 
जब आपके कस्टमर सेट हो गए तो उन्हें हर माह पहले 2 या 3 दिन में फ़ोन लगाए। ये रिलेशनशिप कॉल, सर्विस कॉल, है। फोन करने वाला इंसान दूसरे को VIP फीलिंग देता है। 
अगर वो आपके कस्टमर है  तो उनका प्रोडक्ट उपयोग का अनुभव ले। 
ज़रूरत के हिसाब से डोज़ में बदलाव करना है।

महीने का क्या क्या प्रोमो है, बताये। अपने ADS और PC का एक  ब्रॉडकास्ट ग्रुप बना ले। प्रोडक्ट प्रोमो से कस्टमर को किस प्रकार का लाभ , उनके निवेश पर  प्राप्त होगा, बताये । कस्टमर अपनी खरीदी में आफर और बचत चाहता, दोनों चाहता है .. और हमें ये बताना जरूरी है । हमारा लक्ष्य कस्टमर सर्विस है। सन्तुष्ट कस्टमर हर बिज़नेस की जान है।

आप अपनी फर्स्ट वीक को कस्टमर के फ़ोन कॉल्स से ही कंट्रोल कर सकते है। जब आप 10 कस्टमर को 100 PV प्रोडक्ट की सर्विस देना सीख जाते है , तो आपका सफलता के प्रति विश्वास बढ़ जाता है। 
फिर कस्टमर से आपका महीने में 200 पर्सनल पॉइंट होता है या 500 सब कुछ आपके फोकस और आपके कस्टमर से रिलेशनशिप पर निर्भर होता है।

कहानी सुनने का डुप्लीकेशन 

दूसरी ज़रूरी बात है डुप्लीकेशन, जो काम आप कर रहे है, वो आपके टीम में लोग करना शुरू कर दे। 
बिना टीम में डुप्लीकेशन का विचार डाले आप बड़ा बिज़नेस नही कर सकते है। डुप्लीकेशन की शक्ति से आप सुपर हीरो लोगो को नज़र आने लगते है। 
टीम में हर एक व्यक्ति दूसरों की कहानी सुने। जब आप लोगो की कहानी सुनते है तो आप उनसे कनेक्ट हो जाते है। उनकी नौकरी की कहानी, उनकी शादी की कहानी, उनके बच्चो के सपने की कहानी। कहानी सुनने से आप एक दूसरे के नज़दीक आते है। आप एक दूसरे को अपने लगने लगते है।
10 कस्टमर बना कर काम करना शुरू करें।
 इसी वर्क एथिक को और इस वर्क कल्चर को हमारे टीम में डुप्लीकेशन होना ज़रूरी है। 
डुप्लीकेशन या कंपाउंडिंग एक एक व्यक्ति के निर्णय से शुरू हो जाता है। 
डुप्लीकेशन समूह में कभी भी पैदा नही होता है। 
इसलिए सबसे पहले ये निर्णय आपको लेनी है, ये संकल्प आपको लेनी है, की महीने के पहले 2 दिनों में मैं अपने 10 कस्टमर को फ़ोन लगाऊँगा। और अपने बिज़नेस में सन्तुष्ट कस्टमर बनाऊँगा।

100 पर्सनल pv फर्स्ट वीक में हमारे सामने एक छोटा सा चैलेंज है, और मैं इसे ओवरकम करूँगा।

मेरी शुभकामनाएं।।

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. 100 पीवी की सोच हमारे अंदर किस तरह पैदा होगी। 
2. 100 PV हम फर्स्ट वीक में किस तरह कर सकते है। 
3. एमवे प्रोडक्ट को नाम से जानना क्यों ज़रूरी है।
4. कस्टमर बनाने का क्या नियम है। 
5. फर्स्ट वीक गोल पर फोकस होना क्यों ज़रूरी है।
6. टेस्टीमोनियल से आप क्या समझते है। 
7. लोगो की कहानी सुनना क्यों ज़रूरी है। 
8. 21% बिज़नेस के लिए लगभग टीम में कितने लोगो को फर्स्ट वीक गोल 
    पर फोकस होने की ज़रूरत होती है। 
9. पहले डेमो फिर खरीदी इसका क्या तातपर्य है। 
10. महीने के पहले 3 दिन क्या काम करना चाहिए।
11. टच एंड फील से क्या तातपर्य है। 
12. टीम में डुप्लीकेशन की बात समझानी क्यों ज़रूरी है।  







Monday, 22 June 2020

NUTRILITE BRAND

NUTRILITE BRAND      ( हर घर की कहानी )  

NUTRILITE ब्रांड 1934 में कार्ल ऍफ़ रहेंबॉर्ग के द्वारा स्थापित किया गया था। 

कार्ल ऍफ़ रहेंबॉर्ग ने दुनिया को लगभग नब्बे साल पहले बताया की नुट्रिशन की कमी की वजह से भविष्य में समाज बीमारियों से ग्रसित होगा, और इसके समाधान के लिए , स्वस्थ रहने के लिए लोग नुट्रिशन की तरफ आएंगे और आज दुनिया वहाँ पर आ कर खड़ी है। 

NUTRILITE ब्रांड पोषक तत्व बनाने वाली अग्रिम ब्रांड है।  पुरे दुनिया में सबसे अधिक विटामिन्स , मिनरल्स , प्रोटीन और फाइटो नुट्रिएंट बनाने वाली कंपनी बन चुकी है। 
अगर कोई कस्टमर पोषक तत्व के बारे में सोचता है तो सबसे पहले उसे नूट्रीलाइट ब्रांड ही याद आता है।


 Nutrilite ही क्यो ?

होल प्लांट कांसेप्ट पर तैयार होता है नुट्रिलाइट प्रोडक्ट, इसके जड़, इसकी पत्तिया , इसका फल इत्यादि इत्यादि। पौधे का सम्पूर्ण पोषक तत्व हमे नुट्रिलाइट  सप्लीमेंट में  मिलता है। 
आपको अपने सेहत को बनाये रखने के लिए , पुरे पौधे का पोषक तत्व उपलब्ध होता है। पौधे में अलग अलग रंग होता है और उन रंगो में अलग अलग पोषक तत्व होता है , जिसे हम फाईटो नुट्रिएंट कहते है। हमे हर दिन कम से कम 5 अलग अलग रंग वाले फल और सब्जिया खाना चाहिए अगर मज़बूरी वश नहीं खा पा रहे है हम सभी को  NUTRILTE  के पोषक तत्व लेना शुरू करना चाहिए।  
नुट्रिलाइट प्रोडक्ट पूर्ण रूप से प्राकृतिक सोर्स से त्यार होता है , । 
नुट्रिलाइट के पौधे जैविक खेती से तैयार किया जाता है ।
इसमे कोई केमिकल का उपयोग नही होता, पेस्टिसाइड की जगह लेडी बग का उपयोग किया जाता है। 
सीड्स से लेकर सप्लीमेंट तक सब एक ही छत में उपलब्ध होता है।  
6400 acre नुट्रिलाइट का अपना सर्टिफाइड फार्म है। 
1000 प्लस पेटेंट्स, 1000 प्लस वैज्ञानिक तीनो शिफ्ट में नुट्रिशन तैयार करने के लिए काम कर है। 
विश्व की एकलौती कम्पनी है जो अपनी फार्मिंग खुद करती है , रॉ मटेरियल भी अपना होता है।  
कटिंग एज टेक्नॉलजी के साथ रॉ मटेरियल को प्रोसेस किया जाता है , फिर उसी छत में प्रोडक्ट तैयार होता है, फिर पैकेजिंग , फिर डिस्ट्रीब्यूशन, ये दुनिया की वाहिद कम्पनी है , जो ये सब काम एक ही छत में कर रही है। 
कम्पनी का प्रोग्राम डिस्कवरी चैनल में भी प्रसारित किया गया था , दुनिया के सबसे बेहतरीन चीज़ को डिस्कवरी अपने चैनल से प्रसारित करता है। 

 नुट्रिशन गैप और सप्लीमेंट का महत्व :

हमे रोज का जितना नुट्रिशन लेना चाहिए और हम नहीं ले पा रहे है इसकी वजह से हमारे शरीर में नुट्रिशन की कमी पैदा हो जाती है , इस कमी को हम नुट्रिशन गैप कहते  है। 

ये गैप जब बहुत लम्बे समय तक बना रहता है तो हमारे शरीर में कोई कोई बीमारी जन्म ले लेता है।  फ़ूड सप्लीमेंट लेने से हमारे नुट्रिशन गैप पर नियंत्रण बनता है। इस तरह हम बहुत गंभीर बीमारी से अपना बचाव करते है। 

नुट्रिशन प्रिवेंटिव विज्ञानं है।  जिस तरह छाता होता है, वो हमे बारिश से बचाव करता है , उसी तरह नुट्रिशन हमे भविष्य की कई गंभीर बीमारी से बचाव करती है। जिस तरह आज हम अच्छे स्वास्थ के लिए सुबह का व्यायाम करते है , उसी प्रकार हमे हर दिन ज़रूरी पोषक तत्व रोज लेने की आदत बना लेनी चाहिए। 

NUTRILITE कम्पनी ने पोषक तत्व के महत्व को विश्व को समझाया है। 

पोषक तत्व की कमी से हमारे शरीर में बीमारी आती है। जैसे जैसे पोषक तत्व हम लेते है, पोषक तत्व की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ती जाती है वैसे ही बीमारी रिवर्स गियर में लग जाता है।  
NUTRILITE के प्रोडक्ट स्वस्थ लोग  और बीमार लोग  दोनों के लिए होता है।  पहली प्राथमिकता हमारे स्वस्थ लोग होते है, जो आज तो स्वस्थ है पर कल भी स्वस्थ बने रहना चाहते है। पर अगर कोई बीमार पड़ गया है तो उसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी होगी , और दवाइया लेनी होगी।  आपको तत्काल आराम डॉक्टर की दवाइया ही पहुंचा सकती है।  पर आप साथ में नुट्रिशन ले सकते है, जिससे आपको सिंथेटिक दवाइया का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है।
 नुट्रिशन हमारे सेल के फंक्शन को ठीक करने में मदद करता है, जो की आपके और हमारे हेल्थ का स्थाई समाधान देता है।  
 अगर आप को नुट्रिशन के महत्व को समझने में देर हो रही है वो इसलिए की अभी तक हम हेल्थ के लिए दवाइया को ही ध्यान में रखते आये है , पर अब धीरे धीरे महौल और जागरूकता पोषक तत्व की तरफ आ गयी है। 

लोग स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्व को वैल्यू करने लगे है , अगर कोई व्यक्ति नहीं समझ रहा है, तो आपको अपने ज्ञान पर  संदेह नहीं करना चाहिए बल्कि कुछ लोगो का स्वाभाव ही ऐसा होता है की वो सबके समझने के बाद समझेंगे।

यूरो मॉनिटर विश्व की एक स्वतंत्र सर्वे एजेंसी है।   
उसके अनुसार विटामिन्स एंड मिनरल्स बनाने में विश्व की नंबर वन ब्रांड नुट्रिलाइट है। 

रीडर डाइजेस्ट एक मंथली पत्रिका है, जिसके पाठक पुरे विश्व में है, उसने भी अपने स्वंतंत्र  तौर पर पुरे एशिया और भारत का सर्वे कराया है। 
पिछले छह सालो से पुरे एशिया और भारत में सबसे ज्यादा विटामिन्स और मिनरल्स सेल करने वाली कम्पनी NUTRILITE  बनी हुई है। 

EURO MONITOR ...No 1 Trusted Brands in the world.
No 1 selling Brand of vitamins & minerals.
READER DIGEST...Most trusted brand in India & Asia.

हम बहुत भाग्यशाली है की इतने बड़े इंटरनेशनल ब्रांड से हम सभी को जुड़ने का अवसर मिला। हम इस ब्रांड्स के साथ समाज में अच्छे स्वास्थ के प्रति जागरूकता किस तरह  ला सकते है, हमारे लिए ये बहुत बड़ा अवसर है। 

मेरी शुभकामनाए। 

अब रुकना नहीं है।

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. NUTRILITE ब्रांड की शुरआत कब हुई थी। 
2. NUTRILITE कम्पनी के फाउंडर का नाम क्या है । 
3.  NUTRILITE कम्पनी किस क्षेत्र में प्रोडक्ट बनाती है |
4. होल प्लांट कांसेप्ट से आप क्या समझते है। 
5. NUTRILITE ब्रांड की 10 विशेषता बताये।
6. नुट्रिशन गैप से आप क्या समझते है। 
7. फ़ूड सप्लीमेंट का हमारे अच्छे सेहत में क्या रोल है। 
8. बीमारी को हम रिवर्स गियर में किस तरह ला सकते है। 9. यूरो मॉनिटर का क्या काम है और उसने नुट्रिलाइट के बारे में क्या बताया है। 
10. रीडर डाइजेस्ट ने नुट्रिलाइट ब्रांड के बारे में क्या बताया है। 
11. नुट्रिलाइट का विशेष प्रोग्राम किस चैनल में टेलीकास्ट हुआ था। 



Sunday, 21 June 2020

NEW APPLICATION PC ADR ADS

न्यू एप्लीकेशन का अर्थ,  नए कस्टमर्स, नए ADR,  को बिज़नेस में एडमिशन कराना । न्यू एप्लीकेशन से हम  नए  कस्टमर्स, नए 3%, नए 6% नया BFI ....अपने टीम में ला सकते है। 
हर बिज़नेस, को नए कस्टमर्स की ज़रूरत होती है। नए आउट लेट की ज़रूरत होती है।
हमारा PC नया लॉयल कस्टमर है, और हमारा ADS, हमारे बिज़नेस का नया आउट लेट है।

एप्लीकेशन को हम अपने बिज़नेस संगठन का खून भी कहते है। खून की कमी से, शरीर को चक्कर चक्कर महसूस होने लगता है। कमज़ोरी महसूस होने लगता है। इसलिए हर लीडर को हर हफ्ते अपने टीम में न्यू एप्लीकेशन की योजना बना कर काम करना चाहिए।

न्यू एप्पलीकेशन का साईकल क्या है , यानी 4 बेसिक्स ,... यानी न्यू एप्लीकेशन निकालने का प्रोसेस क्या है।
1.लक्ष्य : लक्ष्य तय करे कितने न्यू एप्लीकेशन इस सप्ताह आपको चाहिए।
2. लिस्ट : अपना और अपने टीम के हर ADS से लिस्ट इकटठा करें।
3. टीम फ़ोन सेशन : वर्चुअल मीटिंग से हम हर दिन अपना टीम फ़ोन सेशन कर सकते है। और नए नए कस्टमर्स और नए नए ADR/ADS यानी,  नया बिज़नेस आउट लेट तैयार कर सकते है।
4. STP ( शेयर द प्रोडक्ट एंड शो द प्लान )
आप नए लोगो को लिंक भेज कर प्लान दिखाए।
5. फॉलो अप : 
48 घण्टे में उनका फॉलो अप ज़रूर कर ले।
ये है न्यू एप्लीकेशन का साईकल या न्यू एप्पलीकेशन निकालने का प्रोसेस।

अगर आपके टीम में 5 न्यू एप्लीकेशन की लीडरशीप है, तो आपका बिज़नेस 9% का अवश्य होगा।
अगर आपके टीम में 15 एप्लीकेशन की लीडरशीप है, तो आपका बिज़नेस BBI लेवल पर अवश्य होगा।
अगर आपके टीम में 25 एप्लिकेशन की लीडरशीप है, तो आपका बिज़नेस 21% का अवश्य होगा।

न्यू एप्लीकेशन के इस पैरामीटर को दिमाग मे रख कर एक लीडर अपने बिज़नेस में प्लानिंग करता है, तो उसके बिज़नेस में मोमेन्टम यानी स्पीड पैदा हो जाएगी।

PC/ADR/ADS

एक जुलाई 2020 से एक नई शुरुआत हो रही है। एमवे बिज़नेस ज्वाइन करने के तरीके  में एक सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
अब किसी भी व्यक्ति की ADS में जोइनिंग नहीं  होगी
एमवे ज्वाइन करने के लिए या तो आप पहले PC बन कर ज्वाइन करेंगे या ADR बन कर ज्वाइन करेंगे। 

सेल्स क्राइटेरिया और छोटी सी ट्रेनिंग KMPG द्वारा ऑनलाइन ली जाएगी, उसके बाद जब आप एम्वे बिज़नेस करेंगे तो बहुत प्रभावी होंगे।

PC PREFERRED CUSTOMER : 

ऐसे कस्टमर जो OTP के साथ ज्वाइन करते है उसे हम VERIFIED CUSTOMER या PREFERRED CUSTOMER कहते है। वेरी फाईड कस्टमर ही प्रिफर्ड कस्टमर कहलाता है, तो इन दो शब्दों में कोई अंतर् नहीं होता है।  वे रेजिस्टर्ड हो कर ऑनलाइन आर्डर कर सकते है , 500 से ऊपर की आर्डर का कोई डिलीवरी चार्ज नहीं होता है।  अगर कोई PC 500 से कम का आर्डर करता है तो उसे 50 रुपए डिलीवरी चार्ज के रूप में देना होगा।  PC को डिस्काउंट में समान  मिलता है और अपने खरीदी पर लॉयल्टी पॉइंट भी मिलता है।

PC अगर ADR बनना चाहता है तो वो ऑनलाइन महीने की 25 तारीख तक बन सकता है। 25 तारीख के बाद PC से ADR का कन्वर्शन नहीं होता है। 

ADR ( AMWAY DIRECT RETAILER) 

दूसरा तरीका एमवे ज्वाइन करने का ADR के रूप में है। ADR को डिस्काउंट में समान मिलेगा और पूरा पूरा कमिशन उसे मिलेगा। वो केवल PC को स्पांसर कर सकता है, ADS को  नहीं 

ADR का ANNUAL SALES CRITERIA क्या होता है।  : 

जोइनिंग के 12 महीने में सालाना सेल्स कम से कम 10000 रुपए का होना चाहिए , इसमें 5000 रूपये आपके 3 PC से होना चाहिए। जब वो इस शर्त को पूरा करते है तो वो अगले 12 महीने ले लिए ADR पुनः बने रहते है। 
अगर ADR इस सेल्स क्राइटेरिया को पूरा नहीं करते है, तो वे PC में बदल जाते है और उनका PC ऊपर ADS से जुड़ जाता है। 
वे PC के हैसियत से प्रोडक्ट खरीद सकते है, और उपयोग कर सकते है। 

ADR से ADS कैसे बन सकते है। 
एक ADR अपने जोइनिंग के 7 दिनों के बाद जब भी 3 PC से अपना  5000 का आर्डर करता है , वो KMPG से टेस्ट के लिए पात्रता प्राप्त कर लेगा और उसी समय से वो ADS में परिवर्तित हो जाएगा   फिर वो ADS और PC दोनों को स्पांसर कर सकते है। 

ADS (AMWAY DIRECT SELLER)

ADS (एमवे डायरेक्ट सेलर),  पीसी और ADS दोनों को स्पांसर करने का अधिकार रखता है और उसे हर तरह का कमीशन मिल सकता है , जैसे TRADE डिस्काउंट , डिफरेंशियल इनकम ( जो आप अपने टीम के वॉल्यूम से EARN  करते है ) , कोर प्लस इंसेंटिव, लीडरशिप कमीशन, इत्यादि। 

ADS को बने रहने के लिए सालाना सेल्स क्राइटेरिया जो 10000 रुपए का है , उसे पूरा करना होगा। यानि 12 महीने में कुल 10000 का आर्डर, जिसमे 3 PC से कम से कम 5000 रुपए का होना चाहिए। 

ये छोटी सी जानकारी है, पर एक मेंटर के हैसियत से आपको चेक करना है, की आपके टीम में क्या ये नया जोइनिंग प्रोसेस सबको पता हो गया है। 

मेरी शुभकामनाये। 

अब रुकना नहीं है।

सवाल : ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )
1. न्यू एप्लीकेशन का क्या अर्थ है।
2. न्यू एप्लीकेशन की प्लानिंग हमे क्यो करना चाहिए।
3. न्यू एप्लीकेशन को किस चीज़ से तुलना किया गया है।
4. न्यू एप्लीकेशन का साईकल क्या है।
5. न्यू एप्लीकेशन का एम्वे पिन से क्या सम्बन्ध है।
6. एक जुलाई 2020 से एम्वे बिज़नेस में हम किस किस तरह से जॉइन कर सकते है।
7. VERIFIED कस्टमर से आप क्या समझते है।
8. VERIFIED कस्टमर और PC में क्या अंतर है।
9. PC के 500 से कम और 500 या 500 से अधिक में क्या डिलीवरी चार्ज होगा।
10. PC से ADR बनने की महीने की अंतिम तारीख कौन सी होती हैं।
11. ADR का सालाना सेल्स क्राइटेरिया क्या है।
12. ADR को अगर ADS बनना है, तो कम से कम कितना समय लगेगा और उसका सेल्स क्राइटेरिया क्या होगा।
13. ADR के पास बिज़नेस का कोन कौन सा अधिकार होता है।
14. ADS के पास बिज़नेस का कौन कौन सा अधिकार होता है।
15. ADS बने रहने के लिए , annual sales क्राइटेरिया क्या है।

Tuesday, 26 May 2020

6 CARDINAL RULES

6 CARDINAL RULES

 टीम बनाना  एक नया काम है हम सभी के लिए , टीम को एक बार बनाना थोड़ा आसान होता है पर टीम को सालो साल बनाये रखना कठिन होता है। टीम को सालो साल  बचा कर रखना चुनौती भरा  काम  होता है , इसलिए टीम को सुरक्षित कर के रखना बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। 
6 कार्डिनल रूल्स टीम को सालो साल बनाए रखने मे मदद करता है.
हमारे रोज के व्यवहार में 6 CR होना ज़रूरी है। 

टीम मे यूनिटी बनाये रखने का सिद्धांत. टीम मे एकता बनाये रखने का सिद्धांत
बड़ी बड़ी टीम की सफ़लता को बनाए रखने का सिद्धान्त है 6 CR
टीम को सुरक्षित रखने मे मदद करता है हमारा 6 CR सिद्धान्त . 
मन मुटाव के कारण को जन्म नहीं लेने देता है हमारा 6 कार्डिनल रूल्स का सिद्धान्त.

6 cardinal Rules :    6 महत्पूर्ण नियम जिसे हमे हमेशा याद रखना है ।

1. NEVER TALK NEGATIVE ( कभी निगेटिव बातें न करें )

कभी भी किसी से निगेटिव बात न करे।  ये तनाव पैदा करता है। आपस में मतभेद को बढ़ाता है। हर चीज़ का दो पक्ष होता है।  आप अपने टीम में लोगों का पॉजिटिव पक्ष को देखे।  अपनी सोच को सकारात्मक रखे।  सकारात्मक सोच से उम्मीद पैदा होता है। सकारात्मक सोच से आप समाज में परिवर्तन ला सकते है।  स्वयं का विकास और दूसरों में विकास भी आप इसी नियम से ला सकते हैं .
गिलास आधा भरा हुआ है, या आधा खाली है, ये निर्भर करता है आपके ऐटिटूड पर। 
इसलिए जीवन में कुछ बड़ा करना है और अच्छा करना हैं ,तो आप पॉजिटिव ऐटिटूड रखे।  पॉजिटिव ऐटिटूड वाले लोग ही  लोगों में परिवर्तन ला सकते हैं और दूसरे के व्यक्तित्व का निर्माण करते है। 

2. NEVER DO ANYTHING FIRST TIME WITHOUT CHECKING YOUR UPLINE. ( किसी भी चीज़ को पहली बार करने से पहले  UPLINE से सलाह ले ले ) । 

एमवे बिज़नेस एक  प्रमाणित बिज़नेस मॉडल है।  इसके रास्ते पहले से तय है , हमे उसे समझना है और उस रास्ते पर चलना है। 
 अगर  आपके मन में कोई नई सोच पैदा होती है , जो आपको लगता है की बहुत अच्छा विचार है और आप उस विचार को अपनाने से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते है , तो आप अपने UPLINE से एक बार सलाह अवश्य  ले ले।  हो सकता है उस विचार को लेकर उनके पास कोई  अनुभव पहले से हो।  और इस तरह आपका समय, आपका मेहनत , आपका पैसा उनके सलाह से  बच सकता है। 

3. NEVER MESS WITH ANYBODY's EGO. ( किसी के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ न करें )। 

किसी के आत्मसम्मान से खिलवाड़ न करे।  हर व्यक्ति का अपना विश्वास बचपन से या उनके अपने परिवार से पहले से ही बना होता है , हर लीडर को इसकी समझ होनी चाहिए...
कभी भी किसी का मज़ाक में भी मज़ाक न करे, खास के धर्म और  राजनितिक विषयो पर संवाद में न उलझे। इससे दिलो में दरार पैदा हो सकता है।  
हमारा एक ही लक्ष्य होता है सबको साथ ले कर चलना। किसी भी जाती का हो, किसी भी धर्म का हो , कोई भी राजनैतिक विचार से उसका जुड़ाव हो, हमे बहस में नहीं उलझना चाहिए । 

इन छोटी छोटी बाते पर बहुत विशेष ध्यान रखे  रहे।  रिश्ता में दरार पड़ने के बाद , उनके साथ टीम बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपको बड़ी टीम बनाना है, तो इन चीज़ो को अनदेखा करे।  लोगो में अच्छाई देखने की आदत बना ले, बहुत बड़ी टीम का निर्माण आप कर लेंगे। 


4. NEVER MESS WITH ANYBODY's MONEY (किसी के पैसे के साथ खिलवाड़ न करें )। 

हम जब बिज़नेस करते है तो पैसे का लेनदेन होता है। पैसे के हिसाब किताब में थोड़ा भी लापरवाही नहीं होना चाहिए। 
UPLINE का पैसा हो या DOWNLINE का, हिसाब बराबर होना चाहिए।  ये नहीं सोचना चाहिए , मेरा लीडर बहुत पैसे वाला है , वापस नहीं भी करूंगा तो क्या फर्क होगा ।  
वास्तव में उसके जीवन में कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा , पर आपका ऐटिटूड उसके पास हमेशा हमेशा एक याद के रूप में रहेगा। लेनदेन ऐसी चीज़ है, आदमी सबकुछ भूल सकता है , पर किसी के ऊपर कुछ हिसाब बचा हुआ है तो उसे याद रहता है । एक अच्छे और दीर्घ  रिलेशनशिप में , लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में ये एक रुकावट होता है। एक रुपया ही क्यों न हो उस हिसाब को भी बराबर कर दे । किसी के उपर, भी एक रुपए का बोझ नहीं होना चाहिए। 
ये नियम आपको बड़ी टीम बनाने में बहुत मदद करेगा और उसे बनाए रखने में सहयोग करेगा । 


5. NEVER MESS WITH ANYBODYS SPOUSE किसी के स्पाउस( पति या पत्नि) के साथ खिलवाड़ न करें । 

एमवे बिज़नेस एक  फॅमिली बिज़नेस है , इसलिए लेडीज , जेंट्स में मिलना जुलना  एक बहुत ही सामन्य बात है। ध्यान रखे हम एक दूसरे के स्पाउस का सम्मान करे।  किसी जेंट्स को किसी और की पत्नी या किसी महिला को किसी और के पति से दायरे में रह कर बातचीत करना चाहिए । 
अगर आपको किसी लेडीज से मिलने जाना है तो अपनी पत्नी को साथ में ले ले।  इसी तरह के अंडरस्टैंडिंग से आप विवाद को जन्म होने से रोकते है। और एक बड़े बिज़नेस के निर्माण के तरफ अग्रसर हो जाते है । 

बड़े बड़े बिज़नेस इन कार्डिनल रूल के उलंघन से गायब हो जाते है। छोटी चीज प्रतीत होती हैं, पर सफ़लता के लिए इस नियम को ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

6. NEVER EMBARRASS YOUR UPLINE (अपने  UPLINE को परेशान न करें )

अपने अपलाइन से अच्छे संबंध बना रखे। एमवे बिज़नेस का ये बहुत ज़रूरी सिद्धांत है। गुरु  या अच्छे दोस्त, या एक गार्डियन जैसा सम्बंध आपके अपलाइन के साथ होना चाहिए .

आपको टीम बनाने के लिए नई नई जोड़ी बनानी है, फिर उसमे तालमेल  बनानी हैं और इस तरह एक सशक्त बिजनेस परिवार तैयार करत  है । 

नए लोगों के आपके UPLINE से संबंध कैसे है, इस पर बहुत नज़दीकी नज़र रखते है।  अगर आप अपने UPLINE से स्पर्धा , कम्पटीशन कर रहे है, तो ये आपके विकास का रुकावट बन जायेगा। UPLINE आपके इस रवैये से परेशान रहता है , वो आपको कुछ बोल नहीं पाता, क्योंकि आपने उसे बोलने का अधिकार ही नहीं दिया है।  UPLINE को इस तरह के व्यवहार से तंग न करे।  हो सकता है , आपका UPLINE आप से कम पढ़ा लिखा हो, कम पैसे वाला हो, हो सकता है कम उम्र वाला हो , पर आपको ये मालूम होना चाहिए टीम बनाने का स्किल बहुत ही अलग होता है। 
आपको लोगो को साथ ले कर चलना है। 

मेरी शुभकामनाये। 

अब रुकना नहीं है। 

   सवाल :
1. 6 कार्डिनल रूल्स का हमारे बिज़नेस में क्या रोल है। 
2. कभी निगेटिव बात न करे, इसका क्या तातपर्य है। 
3. पहली बार किसी चीज़ को करने के लिए क्यों सलाह लेने के लिए कहा गया है।
4. किसी के आत्म सम्मान से खिलवाड़ करने के लिए क्यों मना किया गया है। 
5. आत्म सम्मान चोटिल न हो उसके लिए किन किन चीज़ो  से सावधानी बरतनी चाहिए।
6. किसी के पैसे के साथ खिलवाड़ न करे, इसका क्या तातपर्य है 
7. किसी के स्पाउस से खिलवाड़ न करे , इसका क्या तातपर्य है। 

Monday, 25 May 2020

OPTIMAL HEALTH ( बेहतर स्वास्थ्य )


OPTIMAL HEALTH ( बेहतर स्वास्थ) : आप ऐसा क्या करे जिससे आप अच्छा स्वास्थ बनाये रख सके । 
  
EARN सिद्धांत से आप अपना ऑप्टीमल हेल्थ मेन्टेन कर सख्ते है।  EARN सिद्धांत से आप एक हैल्थी जीवन शैली अपना कर पुरे जीवन आप स्वस्थ रख सकते है।

EARN ...
सिद्धान्त बहुत ही सिंपल है जिसे हर कोई फॉलो कर सकता है। अगर हम इस सिद्धांत को फॉलो कर रहे है तो हम एक स्वस्थ जीवन शैली को अपना सकते है।

E का अर्थ है EXERCISE
A का अर्थ है ATTITUDE
R का अर्थ है REST
N के अर्थ है NUTRITION


EXERCISE : हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। हमारे शरीर के डेटोक्सीफिकेशन में मदद करता है। हमारे शरीर के हैल्थी मेटाबोलिज्म में मदद करता है।  इसलिए आधा घंटे कम से कम हर दिन एक्सरसाइज करना हर व्यक्ति को अपनी आदत में शामिल कर लेना चाहिए। 

ATTITUDE हमेशा सकारात्मक रहे। हमारा शरीर ग्लैंड्स  ( ग्रंथियांओ ) से बना है। ग्लैंड्स का रसाव हमारे सोच पर निर्भर करता है। नेगेटिव सोच से ग्रंथियां कुछ ऐसे केमिकल्स का रसाव शुरू कर देती है, जो हमारे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियों का घर बन जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के विपरीत काम करती है। इसलिए हमेशा सकारात्मक रहे। पॉजिटिव सोच कुछ ऐसे केमिकल्स का रसाव करती है जो शरीर के अच्छे रखरखाव के मेन्टेनेन्स में मदद करती है।

Rest यानि आराम कम से कम 6 घंटे होना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। अगर आप कम नींद लेते है तो शरीर में स्ट्रेस पैदा हो जाता है।  ज्यादा नींद करते है तो शरीर में सुस्ती पैदा हो जाता है। इसलिए ६ से ८ घंटा एक संतुलित नींद है , या हैल्थी हैबिट है।  इससे हमारे शरीर के अच्छे रखरखाव में मदद करता है।

न्युट्रिशन ( संतुलित आहार  बहुत ज़रूरी है )
न्युट्रिशन या  सन्तुलित आहार से हमे पोषक तत्व मिलता है। पोषक तत्व हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता  देता है  और हमारा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखता है।

मैक्रो नुट्रिएंट एंड माइक्रो नुट्रिएंट

मैक्रो नुट्रिएंट हम उसे कहते है जिसे हमे अच्छे मात्रा में लेना पड़ता है जैसे कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन , फैट्स।


माइक्रो नुट्रिएंट हमे बहुत ही अल्प मात्रा में लेनी होती है जैसे विटामिन्स और  मिनरल्स। विटामिन्स और मिनरल्स हमारे शरीर के विभिन्न आवश्कताये को पूरा करने के लिए शरीर में रासायनिक क्रिया में मदद करता है।  हमारे शरीर में प्राकृतिक रासायनिक क्रिया होती रहती है, जो खाना पचाने से लेकर शरीर की विभिन्न कार्यो में काम आता है। 

 न्युट्रिशन की चर्चा अब हम विस्तार से करते है। पांच प्रमुख पोषक तत्व होते है। वे निम्न है:   

1. कार्बोहायड्रेट     2. प्रोटीन   3. फैट्स    4. विटामिन           5. मिनरल्स

कार्बोहायड्रेट  

हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।  रोटी, चावल हमारे कार्बोहायड्रेट का मुख्य श्रोत है। हमे दैनिक रूप में जो काम करने की ऊर्जा चाहिए वो हमे कार्बोहायड्रेट से ही उपलब्ध होता है। हमारा चलना , फिरना , बात करना , और जो भी शरीर की सक्रियता होती है वो हमे कार्बोहाइड्रेट्स से ही उपलब्ध होता है।सामान्य रूप से कार्बोहायड्रेट की कमी नही होती है। इसलिए इसका सप्लीमेंट नही आता। 

प्रोटीन :

दूसरा पोषक तत्व  होता है। प्रोटीन पोषक तत्वो का सरदार होता है। 

प्रोटीन का हमारे शरीर में दो मुख्य काम होता है :  ग्रोथ एंड डेवलपमेंट और शरीर का रखरखाव। 

हमारे शरीर का हर  पार्ट प्रोटीन से बना है। हमारे शरीर  का मैन बिल्डिंग ब्लॉक प्रोटीन है। हमारा बाल, हमारी हड्डियां, हमारी मांस पेशियां सभी का मुख्य तत्व प्रोटीन होता है।

प्रोटीन का मुख्य काम विकास , मेन्टेनेन्स , हार्मोन्स का संतुलन, डिफेक्टिव बॉडी सेल्स को ठीक करना वगैरह, वगैरह।
अगर हमारे सेल्स का फंक्शन ठीक है तो पूरा शरीर ठीक है। आज हमारा लाइफ स्टाइल हमारे सेल्स के फंक्शन में बिगाड़ पैदा कर रहा है , जिसके कारण हमे लाइफ स्टाइल डिजीज हो रहे है , जैसे डाईबिटिज , थाइरोइड , हार्ट डिजीज, कैंसर, ओबेसिटी, एसिडिटी , जॉइंट पैन , ये सब बीमारी लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर है , इसे हम अपनी रोज की कुछ कुछ आदत सही करने  पर नियंत्रण पाया जा सकता है । 


क्योंकि प्रोटीन हमारे बॉडी में स्टोर नही होता इसलिए हमें इसको रोज लेना जरूरी है।

दूसरी महत्यपूर्ण बात ये है कि हमे किस मात्रा मे इसे रोज़ लेना चाहिए।
सामान्य रूप से per kg wt 1gm प्रोटीन रोज़ लेना जरूरी है। अगर आपका वेट 50kg है तो आपको 50gm प्रोटीन रोज़ चाहिए।
बढ़ते हुए बच्चो को per kg wt 2 gm ज़रूरी है।
प्रेग्नेंट लेडी को per kg wt 2 gm ज़रूरी है।
मतलब 50 kg wt पर 100 gm प्रोटीन।
शुद्ध प्रोटीन किसे कहते है। पहला पैरामीटर  9 एसेंशियल एमिनो एसिड जिस प्रोटीन में है उसे हम कम्पलीट प्रोटीन कहते है।
दूसरा पैरामीटर शुद्ध प्रोटीन PDCAAS स्कोर होता है।
WHO ने ये प्रोटीन क्वालिटी का स्टैण्डर्ड रखा है। जिस प्रोटीन का PDCAAS 1* होता है इसका अर्थ वो प्रोटीन 80% हमारे शरीर में अवशोसित हो जाता है। अगर आप कोई भी X ब्रांड प्रोटीन लेते है आप चेक करें उसमे न तो 9 एसेंशियल एमिनो एसिड की बात कही गयी है न तो PDCAAS की स्कोर की बात कही गयी है।
इसका मतलब है जिस काम के लिए आप ये प्रोटीन ले रहे है वो काम होना चाहिए और अच्छे से होना चाहिए। जिससे आपको खुसी और संतुष्टि मिले। इसे हम कहते है पैसे का पूरा पूरा मूल्य प्राप्त करना। NUTRILITE प्रोटीन पाउडर से आपको अपने पैसे का वैल्यू फॉर मनी प्राप्त होता है।
बाज़ार का X ब्रांड 200gm अगर 400 रूपये में प्राप्त होता है। और NUTRILITE प्रोटीन पाउडर 200gm 1100 रुपए में प्राप्त होता है। कस्टमर सस्ता के तरफ झुक सकता है पर अगर उसको ये मालूम हो जाय की उस प्रोटीन में न तो एमिनो एसिड की जानकारी है न तो PDCAAS की जानकारी है , कस्टमर सस्ते प्रोडक्ट खरीद कर बेवकुफ बनता है
जिस डिब्बे में PDCAAS की जानकारी नही है मतलब उसका फैट्स ज़रूरी भी है और नुकसान भी करता है। 20% है।
200 gm का 20% ..40gm होता है। दरअसल 40 gm की कीमत 400 रुपए है। 200 gm प्रोटीन की कीमत 1600 रुपये हो जाता है। NUTRILITE प्रोटीन पाउडर केवल 1100 रुपये में। इसे कहते है वैल्यू फॉर मनी। 9 एसेंशियल एमिनो एसिड, PDCAAS 1*, और वो भी 1100 रुपये में।

क्वालिटी प्रोटीन से आपके बाल की क्वालिटी, स्किन की क्वालिटी, हड्डियों की क्वालिटी, आपका इम्यून सिस्टम, आपका बच्चो की हाइट, बिमारियों से सम्पूर्ण सुरक्षा की गारंटी। हमारे पास सबसे अच्छा विकल्प है NUTRILITE प्रोटीन पाउडर। 


फैट्स : 

फैट्स दो प्रकार के होता है, गुड़ फैट्स एंड बैड फैट्स।    फैट्स ज़रूरी भी है और नुकसान भी करता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड्स एक अच्छा फैट होता है।
ओमेगा 6 फैटी एसिडस हमारे आर्टरीज में जमा होता है और धीरे धीरे चोक करता है, ब्लॉक करता है जिसके कारण हिर्दय रोगी समस्या हमारे शरीर में उत्पन्न होती है। पर ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भी ज़रूरी है। हमारे शरीर को एक कम्बल की तरह  सुरक्षा प्रदान करता है। इसे लेना भी अनिवार्य है। ये हमे दूध, घी, मलाई, दही,मक्खन, मटन, मुर्गा, अंडा वगैरह वैगरह में मिलता है। ओमेगा 3 मछली, अखरोट, बादाम, लहसुन, वैगरह वैगरह में मिलता है।

ध्यान ये रखना है कि ओमेगा 3 और ओमेगा 6, दोनों को एक निश्चित मात्रा में लेना है। 
ओमेगा 3 : ओमेगा 6 = 1: 5-10 , एक हिस्सा ओमेगा 3 के साथ आप 5 से 10 हिस्सा ओमेगा 6 ले सकते है।इस मात्रा में अगर आप ओमेगा 3 और ओमेगा 6 ले रहे है तो IDEAL BODY FAT बनाये रखने में मदद करेगा। 
अगर आप इस मात्रा  में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 का सेवन कर रहे है, तो आपको हिर्दय रोग की संभावना धीरे धीरे समाप्त हो रही है। ओमेगा 3, .. ओमेगा 6 का ब्लॉकेज को क्लियर करने में मदद करता  है। 

सबसे महत्यपूर्ण अंग हमारे शरीर का हिर्दय होता है। इसे स्वस्थ रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। सबसे बढ़िया प्रोडक्ट हमारे पास ओमेगा 3 है जो आपके हिर्दय का रखरखाव करता है। एक और विशेष जानकारी फैट्स की बहुत ज़रूरी है। ओमेगा 6 फैटी एसिड्स हमारे शरीर में स्टोर होता है इसलिए ओमेगा 6 का सप्लीमेंट नही आता है। क्योंकि ओमेगा 3 हमारे बॉडी में स्टोर नही होता है, इसलिए हमें रोज़ सप्लीमेंट के रूप में ओमेगा 3 लेना जरूरी है।

विटामिन और मिनरल्स ..

विटामिन्स और मिनरल्स का मुख्य काम है हमारे शरीर में सुरक्षा प्रदान करना। अनेक बीमारी से हमे विटामिन्स और मिनरल्स बचाता है। इसलिए ध्यान रखे किसी भी विटामिन्स और मिनरल्स की आपके शरीर में कमी होती है तो वो कोई न कोई बीमारी आपके शरीर में पैदा कर सकता है। 
इसलिए हम विटामिन्स और मिनरल्स को हम प्रोटेक्टिव फ़ूड कहते है ।
13 विटामिन और 11 मिनरल ये हमारे शरीर  में रोज जाना चाहिए। 
इस बात को ध्यान रखिए कि विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर में स्टोर नही होता पर हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 13 विटामिन और 11 मिनरल रोज़ RDA मात्रा में ज़रूरत होता है।
RDA (RECOMMENDED DAILY AMOUNT ) यानि हमारे शरीर की रोज की आवश्यक मात्रा, यदि हम 13 विटामिन्स और 11 मिनरल्स रोज ले रहे है तो आप स्वस्थ रहने की गारंटी विज्ञानं द्वारा प्राप्त कर लेते है।

ऑप्टीमल हेल्थ का सीक्रेट

एक्सरसाइज, पॉजिटिव मेन्टल ऐटिटूड, प्रॉपर रेस्ट , और संतुलित आहार (NUTRITION ) है।  पोषक तत्व हमे बीमार होने से बचाता है। पोषक तत्व रोज लेना एक हैल्दी हैबिट है, जो हमे वर्तमान मे और भविष्य में स्वस्थ रहने में मदद करता है। इसलिए हमे लोगो की अगर स्वस्थ रहने में मदद करनी है तो , पोषक तत्व रोज आवश्यक मात्रा (RDA मात्रा) में लेने की सलाह देना है। 
NUTRILITE सप्लीमेंट भविष्य की बहुत गंभीर बीमारी से हमारा बचाव करता है।  दूसरा बहुत सारे बड़े बड़े हॉस्पिटल के खर्चे से बचाता है। 
पुरे दुनिया में लोग स्वस्थ रहने के लिए फ़ूड सप्लीमेंट का उपयोग शुरू कर चुके है।  भारत में भी धीरे धीरे सप्लीमेंट की जागरूकता बढ़ रही है।  हर व्यक्ति डॉक्टर और हॉस्पिटल के खर्च से बचना चाहता है और ये उदेश्य NUTRILITE सप्लीमेंट से ही पूरा हो सकता है। 

मेरी शुभकामनाये |

अब रुकना नहीं है। 

 सवाल : ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. ऑप्टीमल हेल्थ से आप क्या समझते है। 
2. EARN  से आप क्या समझते है। 
3. ऐटिटूड हमारे हेल्थ को किस तरह प्रभावित करता है। 
4. प्रोटीन का हमारे शरीर में मुख्य काम क्या है। 
5. प्रोटीन किस चीज़ से बना है। 

6. PDCAAS से आप क्या समझते है। 
7. क़वालिटी प्रोटीन की पहचान क्या है। 
8. कितने प्रकार की विटामिन्स और मिनरल्स होते है। 
9. मैक्रो नुट्रिएंट और माइक्रो नुट्रिएंट के अंतर् को समझाये। 

10. विटामिन्स और मिनरल्स का मुख्य काम क्या होता है। 
11. फैट्स कितने  प्रकार के होते है। 
12. ओमेगा 3 का हमारे शरीर में कौन कौन से फायदे पहुंचते है। 

13. ओमेगा 3 की कमी से कौन कौन से बीमारी की संभावना होती है। 
14. प्रोटीन रोज लेना ज़रूरी क्यों है और इसे हमे किस मात्रा में लेना चाहिए। 


Tuesday, 7 April 2020

HEALTH SHORT NOTES

शरीर की संरचना ( स्ट्रक्चर ) के बारे में समझाये । सेल्स के संदर्भ में मेटाबोलिज्म का अर्थ समझाये।

हमारा शरीर का सबसे छोटा यूनिट सेल्स होता है, सेल्स मिलकर tissues बनाते है, और कई tissues मिलकर एक ऑर्गन बनाते है। और कई ऑर्गन मिल कर हमारा पूरा बॉडी तैयार होता है। सेल्स हमारे शरीर का पावर हाउस होता है। अगर सेल्स के अंदर के कार्य को मेटाबोलिज्म कहते है।

हम जो खाना खाते है, वो ग्लूकोज़ के रूप में हमारे ब्लड से होते हुए हमारे सेल्स, या कोशिकाएं तक पहुँचता है, और फिर ऊर्जा में परिवर्तित होता है। और इस पूरे परिक्रिया को हम मेटाबोलिज्म कहते है या सेलुलर मेटाबोलिज्म कहते है। सेल्स को हम अपने शरीर का पावर हाउस कहते है। हमारे शरीर की ऊर्जा और waste हमारे सेल्स में ही पैदा होता है।

हमारे शरीर में एंडोक्राइन सिस्टम क्या है, और इसका कार्य क्या होता है।

हमारे शरीर मे कई ग्रन्थियां होती है। सभी ग्रन्थियां मिलकर हमारे शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम बनाती  है। ग्रन्थियां का कार्य होता है एंजाइम और हार्मोन्स का रसाव करना। हमारा एंडोक्राइन सिस्टम का कार्य हमारे सोच पर निर्भर करता है। इसलिए जब हम नेगेटिव सोचते है या बहुत दुखी होते है, तो हमारी ये सोच हमारे एंडोक्राइन सिस्टम के कार्य को बाधित करती है। 

हार्मोनल डिसऑर्डर का एक महत्पूर्ण कारण हमारा दुखी रहना भी होता है। इसलिए हमें चाहिए कि जब हमारे जीवन मे दुख आता है, तनाव आता है , तो उसे पॉजिटिव लेना चाहिए। 
भगवान मुझे बड़ी सफलता देने की योजना बना रहा है, इसलिए मेरी परीक्षा ले रहा है। इस तरह आप पॉजिटिव सोच से अपने आप को स्वस्थ रहने में मदद कर सकते है।

PH स्केल से आप क्या समझते है ।

Ph स्केल 0 से 14 के स्केल को कहते है। 7 को हम pH न्यूट्रल कहते है। पानी का pH 7 के आस पास होता है, इसलिए पानी को हम pH न्यूट्रल कहते है। pH न्यूट्रल प्रोडक्ट को हम हाइजीनिक कहते है, यानी स्वास्थ के लिए अच्छा होता है।  7 से नीचे को हम एसिडिक कहते है, 0 सबसे अधिक एसिडिक होता है और 14  सबसे अधिक एल्कलाइन होता है।
दूध, मटन, अंडा, मछली, जंक और फ़ास्ट फ़ूड, शुगर, कार्बोहाइड्रेट्स, हमारे भोजन को एसिडिक बनाता है।
एसिडिक प्रोडक्ट का शरीर मे साइड इफ़ेक्ट होता है। हम जब अपने खाने में तेल का अधिक उपयोग करते है, तो हमारा भोजन  एसिडिक हो जाता है। सब्जियां , फल हमारे भोजन को एल्कलाइन बनाने में मदद करते है। 

FREE RADICALS और एंटीऑक्सीडेंट  ।

हमारे शरीर में खरबों कोशिकाएं होती हैं। इन कोशिकाओं को पोषण की कमी और संक्रमण का ही खतरा नहीं होता, बल्कि फ्री रेडिकल्स भी कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। फ्री रेडिकल्स  र दूसरे अणुओं से इलेक्ट्रॉन चुराने की कोशिश करते हैं, जिससे डीएनए और दूसरे अणुओं को नुकसान होता है और फलस्वरूप खतरनाक बीमारियां जन्म लेती हैं।

दरअसल, जब शरीर में भोजन ऊर्जा में बदल रहा होता है, तब इस प्रक्रिया में कुछ फ्री रेडिकल्स, उप-उत्पाद के रूप में निकलते हैं। इसके अलावा कुछ फ्री रेडिकल्स शरीर में पहले से ही मौजूद होते हैं। कुछ हमारे आसपास के वातावरण में होते हैं।
ये फ्री रेडिकल्स अलग-अलग आकार और रासायनिक संगठन के होते हैं, जो हमारी कोशिकाओं को नष्ट करके हृदय रोग, कैंसर और दूसरी बीमारियों की आशंका बढ़ा देते हैं। ऐसे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल के प्रभाव से कोशिकाओं को बचाते हैं।
इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आहार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स शामिल हों। ये एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे शरीर से फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और ये हमें हार्ट प्रॉब्लम , डाइबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। 

ताजे फल-सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व सबसे अधिक होते हैं।

आधुनिक जीवन शैली का तातपर्य क्या होता है। चरणबद्ध तरीके से समझाये।

पहले के जीवन मे और वर्तमान के जीवन मे बहुत बड़ा फर्क आ चुका है। पहले  हर घर के पीछे छोटा सा बगीचा हुआ करता था, साग सब्जियां वही उगाया जाता था। पहले जैविक खेती ही हुआ करती थी। जैसे जैसे आबादी में वृद्धि हुई , उसी अनुपात में अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए पूरे खेती के प्रणाली में बदलाव आ चुका है। शक्तिशाली रासायनिक यूरिया, पेस्टिसाइड, इत्यादि आज कृषि प्रणाली की आम बात है। खाने से ही हमारे शरीर मे विभिन्न प्रकार की बीमारी पैदा हो रही है। व्यायाम लगभग गायब हो चुका है। मैदान का खेल कूद बहुत कम हो चुका है, मोबाइल हमारे मनोरंजन का केंद्र बन चुका है।
आधुनिक जीवन शैली को हम निम्न बिंदु पर समझ सकते है। 

सिडानटरी लाइफ स्टाइल, 
जंक फूड और फ़ास्ट फ़ूड, 
रेफ्रिजरेशन ,

ओवर कुकिंग,  
प्रदूषण
रासायनिक खेती, 
सिंथेटिक दवाइयां ...

 सिडेंटरी जीवन शैली : सुस्त जीवन शैली
जब हम व्ययाम करते हैं तो पसीने   के रूप में हमारे शरीर का  डिटॉक्सीफिकेशन होता है, पूरे केमिकल्स बाहर हो जाते है। मेटाबोलिक रेट नार्मल रहता है। जब हम व्यायाम नही करते है, तो हमारा शरीर का मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, और हमारे शरीर में फैट्स स्टोर होने की परिक्रिया बढ़ जाता है। मोटापा, या ओबेसिटी आज एक सामान्य बात हो गयी है।
व्यायाम न करने से, एवम टेक्नोलजी का अधिक से अधिक उपयोग करने से हमारा जीवन सिडेंटरी होता जा रहा है। हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता जाता है। बीमारी की सम्भावना बढ़ जाती है, जब हम व्यायाम नही करते है। सिडेंटरी जीवन में बीमारी की सम्भावना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
जंक और फ़ास्ट फ़ूड
से हमे ऊर्जा तत्काल मिल जाता है, पर पोषक तत्व नही मिलता। अगर फ़ास्ट और जंक फूड की आदत लग गयी तो हमारे शरीर का इम्मयून सिस्टम कमज़ोर होता जाएगा। अदृश्य दुश्मन जिसे हम बैक्टीरिया और वायरस कहते है, हवा और पानी मे होते है, हर दिन उनका सामना हमारे इम्यून सिस्टम से होता है। अगर हमारा इम्मयून सिस्टम कमज़ोर होगा तो हम बीमार पड़ जाते है। शरीर मे डिसऑर्डर पैदा होगा।

रेफ्रिजरेशन : 
खेत से खाद्यपदार्थ सीधा देश के बड़े बड़े कोल्ड स्टोरेज में पहुँचता है। फिर कोल्ड स्टोरेज से हमारे बाजार में, फिर बाजार से हमारे घर के कोल्ड स्टोरेज में। रेफ्रिजरेशन से हमारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। हमे भोजन तो मिलता है, पर उस भोजन में पोषक तत्व गायब है। पोषक तत्व की कमी यानी हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की कमी या इम्यून सिस्टम प्रति दिन हमारा कमज़ोर होता जा रहा है।

ओवर कुकिंग  : 
आज प्रेशर कुकर में खाना बनाना सामान्य बात है। प्रेसर भोजन के पोषक तत्व को नष्ट कर देता है। प्रेशर की सिटी पोषक तत्व नष्ट होने का संकेत है। आज टेस्ट इस तरह हावी हो गया है की हमे प्राकृतिक टेस्ट भूल से गए है। तेल का उपयोग हमारे भोजन को अम्लीय बनाता है। ज्यादा अम्लीय भोजन, हमारे शरीर में अधिक फ्री रेडिकल्स पैदा करता है, और हमारे कोशिकाएं की क्रिया में बिगाड़ पैदा होता है। हर 2 लेडी में एक लेडी आपको अनेमिक मिलेगी, यानी हीमोग्लोबिन की कमी पाई जा रही है। हमारे बीमारी का मुख्य कारण हमारा किचन बन चुका है। 
इसलिए स्वस्थ और टेस्टी भोजन के लिए हमे जीरो आयल कुकिंग की तरफ लौटना पड़ रहा है।
 प्रदूषण 
प्रदूषण आज सामान्य बात है। कोयला उद्योग हो, पावर प्रोजेक्ट, या स्टील उद्योग, या सीमेंट उद्योग या फिर ऑटो मोबाइल्स उद्योग। टू व्हीलर , फोर व्हीलर, या और भी बड़ी गाड़िया की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। प्रदूषण बढ़ रहा है, प्रदूषण से फ्री रेडिकल्स की मात्रा वायु मंडल में बढ़ती जा रही है। फ्री रेडिकल्स कोशिकाएं का कार्य में व्यवधान पैदा होता। जिसके वजह से बहुत सी डिजेनेरेटिव बीमारियां हमारे शरीर में पैदा हो रहा है, जैसे डायबिटीज, कार्डियो वस्क्युलर बीमारियां, थयोरोइड,कैंसर वगैरह वैगरह। हम अपना बचाव किस प्रकार कर सकते है, ये बहुत बड़ा सवाल हमारे जीवन में खड़ा है।

रासायनिक खेती : 
रसायनिक खेती आज सामान्य बात है। हमारा भोजन विषैला होता जा रहा है। रासायनिक यूरिया की मात्रा हर साल बढ़ता जा रहा है, जमीन बंजर होती जा रही है। केचुए खेत में नज़र नही आ रहे है। शक्तिशाली कीटनाशक का उपयोग दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हमे टमाटर तो मिल रहा है, पर टमाटर का पोषक तत्व गायब है, हमे खीरा तो मिल रहा है पर पोषक तत्व गायब है, केला हो या आम इसे कार्बाइड से पकाया जा रहा है। जैविक खेती बहुत महंगी है, और हमे हमारे खाने में जहर परोसा जा रहा है। फ्री रेडिकल्स हमारे सेल की क्रिया को नष्ट कर रहे है। हमारा इम्यून सिस्टम दिन पर दिन कमज़ोर होता जा रहा है। हम सभी को इस समस्या का विकल्प ढूंढना ही है। आगे मैं इसी पर बात करने जा रहा हूँ।

सिंथेटिक दवाइयां :..... 
हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है, इसका प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके वजह से तरह तरह की बीमारी हमारे शरीर मे पैदा हो रहा है।  दवा खाते है, किसी एक बीमारी को ठीक करने के लिए और हमे दूसरी बीमारी हो जाती है। लोग अस्पताल का चक्कर काट काट के परेशान हो चुके है। लोग कहते पाए गए है, भगवान किसी को ये बीमारी न दे, किसी को अस्पताल के चक्कर में न फसाए। सिंथेटिक दवाइया की सुपाच्यता बहुत कम होती है, इसलिए ये दवाइयां हमारे शरीर में टॉक्सिन्स बहुत पैदा करती है, ये टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नही हो पाया नो हमारे कोई दूसरी बीमारी की सम्भावना बढ़ जाती है।
इसलिए  NUTRILITE  कम्पनी ने  दुनिया को स्वस्थ रहने के लिए एक गाईड लाइन दिया है। 
ताकि हम पूरे तरीके से स्वस्थ रह सके। उस गाईड लाइन को हम ...EARN कहते है। एक्सरसाइज, ऐटिटूड, रेस्ट और नुट्रिसन यानि संतुलित आहार  ये हमारी रोज की आदत में शामिल होना चाहिए। 


सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. हमारे शरीर का सबसे छोटा यूनिट क्या होता है।
2. शरीर की संरचना के बारे में समझाये।
3. शरीर की किस हिस्से को पावर हाउस कहा जाता है।
4. मेटाबॉलिज़्म से आप क्या समझते है।
5. हमारे शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम क्या है। 
6. हार्मोनल डिसआर्डर का मुख्य कारण क्या होता है। 
7. दुःख और तनाव को हम पॉजिटिव किस तरह ले सकते है। 
8. PH स्केल से आप क्या समझते है ।
9. फ्री रेडिकल से आप क्या समझते है। 
10. एंटी -ऑक्सीडेंट से आप क्या समझते है। 
11. एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व सबसे अधिक कहा पाए जाते है।
12. आधुनिक जीवन सैली से आप क्या समझते है।
13. सेडेंटरी जीवन सैली से आप क्या समझते है। 
14. जंक और फ़ास्ट फ़ूड से आप क्या समझते है। 
15. रेफ्रिजरेशन स्व पोषक तत्व का क्या संबंध होता है। 
16. ओवर कुकिंग से पोषक तत्व का क्या संबंध होता है। 
17. प्रदूषण हमारे जीवन सैली को किस तरह प्रभावित करता है। 
18. रासायनिक खेती हमारे भोजन को किस तरह प्रभावित कर रहा है। 
19. सिंथेटिक दवाइया हमारे स्वास्थ को किस तरह प्रभावित कर रहा है।
20.  नुट्रिलाइट कम्पनी स्वस्थ रहने के लिए दुनिया को क्या गाइड लाइन दिया है। 

Monday, 6 April 2020

HOSTING in ENGLISH

                         Introduction

Good Evening Everyone,

I welcome to each and every participant in today's zoom meeting.

Today is a very very special day, it is a great blessing of God that we are together here .

We are going to begin today's event, by thanking our mentor. 
We feel very very blessed and honoured to welcome you all.
And we are moving towards a great future.
Are u all ready?

So let me begin with the first speaker, the most dynamic, very very close to my heart, very talented, very unique, very very special.

So let me introduce today's first speaker...Mr .....with a big round of applause.

          Concluding the zoom meeting

WOW !!!
What a session! Mind-Blowing!

It was a great honour to host today's meeting. Outstanding performance, a super-duper performance by each participant today.

 Are we all excited about the great future ahead?  We have to keep sharing our experiences and excitement with the new person.
This business is all about attracting people, we don't chase people, we attract them, we create a pull force.

That is all for today, we congratulate each one of you for being the part of today's meeting.

Thank you all very much.

Let me unmute u all, so that we can wish each other. Bye Bye ...







The power of network can be illustrated with an example of being  pipeline engineer and Bucket carrier.

Today the cutting technology for building a profitable and stress free business is building ur network.
For ex. The creator of social networking sites, Facebook , twitter,  etc help people make their own network. they have a control to a network with the help of a software or an app.