Tuesday 22 November 2016

4 STEPS BASICS ..सफलता की गारंटी

हेल्लो फ्रेंड्स,

आज के PASE मिटिंग में आप सभी का स्वागत है। आज मैं बहुत खुश हूं की आज के मीटिंग का मैं हिस्सा हु। अगर एमवे बिज़नेस में सफल होना है, तो इसके पूरे सिलेबस को अच्छे तरीके से समझना होगा।

हमारा BWW बिज़नेस सिलेबस निम्न है :
1. 9 कोर स्टेप्स
2. 4 बेसिक्स
3. 3 पावर्स
4. 6 कार्डिनल्स रूल्स
5. 100% पिन और 
6. ईगल पिन।

आज का मेरा विषय 4 स्टेप्स बेसिक्स है।

छोटे छोटे काम जिसके सहारे हम बड़ी उपलब्धि पा सकते है उसे हम बेसिक्स कहते है। 

 एमवे बिज़नेस  में पारंगत प्राप्त करना है, महारत हासिल करना है तो उसके बेसिक्स को बार बार करना होगा। वो काम जिसे बार बार करने से , और दुसरो को बार बार सिखाने से बहुत विशाल हो जाता है , उसे बेसिक्स कहते है। किसी भी काम को सीखना होता है तो उसके बेसिक्स पर केंद्रित हो जाना चाहिए।
इसी तरह एमवे बिज़नेस को अगर बड़ा करना है, पीढ़ियों की सफलता के लिए करना है तो इसके बेसिक्स को अच्छे से सीखना होगा। बेसिक्स हमेशा से सरल होता है 

इसलिए सरल होते हुए भी बहुत सारे लोग सफल नहीं हो पाते क्योंकि बेसिक्स को अनवरत नहीं कर पाते।  बड़ी सफलता किसी एक काम को कुछ समय तक करने को नहीं कहते।  

सफलता एक यात्रा है और उसे अनवरत , निरंतरता के साथ करने की ज़रूरत पड़ती है। 

बड़ी सफलता बेसिक्स के अभ्यास से ही प्राप्त की जा सकती है। बड़ी सफलता के लिए हमे खुद बेसिक्स पे और टीम के हर पार्टनर्स को बेसिक्स पर फोकस कराना अनिवार्य है। 

अपने टीम में नए नए लोगो की बहाली, जिसे हम रिक्रूटमेंट भी कहते है, निरंतर करनी होती है। सालो साल अनवरत नए लोगो का प्रवेश हमारे बिज़नेस में होते रहना चाहिए।  
टीम के हर व्यक्ति नए नए लोगो का एडमिशन लगातार गोल बना कर करते  रहे , उसके लिए हमे खुद 4 बेसिक्स स्टेप्स पर लगातार अभ्यास करना होगा,  पारंगत प्राप्त करना होगा , साथ ही साथ टीम में हर लोगो को इसे सिखाते रहना होगा जैसे किसी स्कूल या कॉलेज में किसी कोर्स को पूरा कराया जाता है। उसी तरह 4 बेसिक्स पर हमे केंद्रित होना होगा 

इसी अभ्यास से हमारा बिज़नेस  हर दिन थोड़ा थोड़ा आगे बढ़ता  है । सफलता के प्रति हमारा विश्वाश भी आगे बढ़ता है। एमवे बिज़नेस को सफलता पूर्वक करने के लिए हमे 4 बेसिक्स को अच्छे से समझना होगा। 

4 STEPS BASICS :

1. LIST
2. CONTACTING  
3. STP  ( SHOW THE PLAN & SHARE THE PRODUCT )
4 FOLLOW UP & FOLLOW THROUGH 

लिस्ट  .. 
लिस्ट हमेशा लिखित होना चाहिए अलग से एक डायरी या रजिस्टर बना ले , और अपनी लिस्ट तैयार करे।

प्रॉफेशनल तरीके से.. 1 पेज को 3 भाग में बाट ले और इसमें केवल 3 नाम लिखे
पूरे विवरण के साथ। उनका काम, उनके परिवार, का भी विवरण लिखे। 

लिस्ट 3 प्रकार का होता है :

ड्रीम लिस्ट
ऑब्जेक्शन लिस्ट 
PEOPLE  लिस्ट
  
ड्रीम लिस्टहमे अपना ड्रीम को सबसे पहले लिखना ज़रूरी है।  हमारा ड्रीम हमे रोज की ऊर्जा प्रदान करता है।  जिस प्रकार गाड़ी के इंजन के लिए पेट्रोल या डीज़ल होता है, उसी प्रकार हमारे ब्रेन का फ्यूल हमारे ब्रेन में ऊर्जा ड्रीम्स एंड गोल्स  से पैदा  होता है। 

ऑब्जेक्शन लिस्ट : अगर कोई सवाल एमवे को लेकर मन में पहले से बना हुआ है, तो उसे लिख ले,अपने मेंटर के सामने रखने से आपका दिमाग पुरे तरिके से साफ हो जायेगा। दिमाग का फितूर, दिमाग में गलतफहमी, सब बाहर हो जायेगा और पुरे एकाग्रता के साथ , पुरे विश्वास के साथ काम करने में सफलता की उम्मीद बढ़ जाती है।  अगर किसी के मन में कुछ भी एमवे बिज़नेस को लेकर है , उसे लिख ले।

PEOPLE  लिस्ट : लोगो का लिस्ट , लिस्ट तीन प्रकार का होता है।    
A लिस्ट, 
B लिस्ट, और 
C लिस्ट।
  
A लिस्ट हम उन्हें कहते है जो हमारे जान पहचान के होते है।  जैसे हमारे FNR , फ्रेंड्स, नेबर (पड़ोसी)  और रिस्तेदार। 
ये लिस्ट हमारे नज़दीकी लोग होते है इसलिए बहुत बड़ा बिज़नेस हमे अपने FNR से मिलने के उम्मीद नहीं करनी चाहिए।  उनसे शुरुआती सपोर्ट अवश्य मिल सकता है , पर बड़ी सफलता के लिए पुरे तरिके से उन पर निर्भर होना , ये सोच सही नहीं है।  अपनी सीमा में रहते हुए आपको वो सपोर्ट कर  सकते है। ये लिस्ट आपको तंग भी करते है।  वो ये मानते है की आप इस व्यपार को नहीं कर पाएंगे क्योंकि टीम बनाना आपके बस की बात नहीं है। आप कुछ दिन काम कर के वापस हो जायेगे , इसलिए इस बिज़नेस में समय लगाना मतलब समय खराब करना है।  हा, वैसे लोगो  को अच्छे प्रोडक्ट उपयोग करने से कोई परहेज नहीं।  वैसे लोगो को आप कस्टमर के रूप में ही रहने दे। 

लिस्ट : लिस्ट हम उन्हें कहते है जो प्रोफेशनल्स होते है।  जैसे डॉक्टर्स, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट , आर्किटेक्चर , और अन्य।  बी लिस्ट में अक्सर लोग अपने काम में पुरे तरीके  से  उलझे रहते है , पुरे तरीके से अपने कार्य में लिप्त होते है,  इसलिए इन्हे कुछ दूसरा सोचने का फुर्सत ही नहीं होता है।  आप बी लिस्ट में टाइम फ्रीडम से या लिगेसी इनकम से माइंड  सेट कर के उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते है।बी लिस्ट का मोटिवेशन   पैसे   से ज्यादा   समय  की आज़ादी  होता है, पीढ़ियों की आर्थिक सुरक्षा होगा।  इसलिए उनसे सवाल पूछने का नज़रिया कुछ इसी तरह होना चाहिए।

C लिस्ट :  ये लिस्ट हमारी ऐसी दुनिया होती है जिससे आज हम अपरिचित होते है। पर धीरे धीरे एक नियम के तहत हम अपरिचित लोगो को अपने परिचय में ले आते है। हम कई तरीके से अपरिचित लोगो को अपने परिचय में ला सकते है , जैसे हमारे टीम में जो लोग है उनका लिस्ट लेना शुरू करे ( ये आपका अपरिचित लिस्ट ही होगा ) मतलब C लिस्ट होगा।  आपको अपने C लिस्ट में बात करने का स्किल सीखना होगा , क्योंकि आप रिफरेन्स दे कर बात कर के अपने C लिस्ट को अपने परिचय में ला सकते है। C लिस्ट को हम अपना A लिस्ट बनाना सीखना होगा।  C लिस्ट बहुत ही उपजाऊ होता है, फलदायक होता है , जरखेज होता है। हमे केवल अपने अंदर हिम्मत पैदा करना है , ताकि हम C लिस्ट में फ़ोन कर के उनको अपना A लिस्ट यानि अपने परिचय में ला सके।   
हम C लिस्ट को इस तरह भी प्राप्त कर सकते है,  जैसे स्कूल में , कॉलेज में , गार्डन में , बैंक में , या धार्मिक स्थल में , या बाजार में , खेल के मैदान में, किसी फंक्शन में , जैसे बर्थडे पार्टी, शादी वगैरह वगैरह।  
बस हमरा फोकस होना चाहिए की हम अपना C लिस्ट के माध्यम से अपने बिज़नेस का विस्तार हम भारत के हर जिले और हर जिले के हर शहर और हर गांव तक कर  सकते है।  हमे केवल हर दिन किसी न किसी को अपने टीम में इस तरह से माइंड सेट करना है।  हम इस बिज़नेस में डुप्लीकेशन से यानि कार्य के दोहरीकरण से विशाल टीम या नेट वर्क बना सकते है। 

CONTACTING ( सम्पर्क ) : अपॉइंटमेंट & इनविटेशन 

लिस्ट बनाने के बाद हमे लोगो से संवाद बनाने के लिए लोगो को सम्पर्क करना  होता ह।  जब हम लोगो से सम्पर्क करेंगे तब ही हम एक दुसरो को समझ पाएंगे। सम्पर्क करने के लिए अपना चालू भाषा का उपयोग करने से हमे परिणाम सही नहीं मिल पाता है।  इसलिए लोगो से सम्पर्क बनाने के लिए प्रोफेशनल स्क्रिप्ट तैयार है, आप इनकी उपयोग अपने सम्पर्क के लिए करना होता है। । 

हमेशा स्क्रिप्ट को फ़ौलो करें। लॉन्चिंग योर फ्यूचर से अपॉइंटमेंट और इनविटेशन स्क्रिप्ट को पढ़े और अपना स्क्रिप्ट तैयार करे। लोगो से सम्पर्क करने के लिए ये स्टेप बहुत ज़रूरी है। नीचे कुछ स्क्रिप्ट दिए हुए है , जिससे आप A लिस्ट या C लिस्ट में सम्पर्क कर सकते है। 

A लिस्ट में ZOOM MEETING का इनविटेशन स्क्रिप्ट :

HELLO PREETI ....कैसी हो , जीवन कैसा चल रहा है। परिवार में सब कुशल मंगल तो है।
कल शुबह 11.30 बजे क्या कर रही है। 
क्या आप 1 घण्टे के लिए समय निकाल सकती है।  ...बताइए।
कोई ज़रूरी बात।
हाँ, बहुत ज़रूरी है।
कल आपका अपने मोबाइल पर 1 घंटे का समय चाहिए।
 ...कैसे।। 
आप पहले आइये  तो बहुत अच्छा लगेगा , हम लोग सुचना क्रांति का हिस्सा बनेंगे , घर बैठे हम लोग बिज़नेस करना सीखेगे
आप अपने मोबाइल पर ज़ूम क्लाउड मीटिंग ऐप्प प्ले स्टोर से डाउन लोड कर ले।  मैं आपको एक लिंक भेजूंगी , आपको बस उस लिंक पर आना है। 

C लिस्ट में अपॉइंटमेंट लेने का स्क्रिप्ट ...

हेलो सुनीता , नमस्कार, ....कौन सुनीता 
शायद आप ने मुझे पहचाना नही होगा। PINKI  को जानती हो ना  ..
हाँ हाँ  वो मेरी अच्छी फ्रेंड है। 
वो मेरी भी अच्छी फ्रेंड है , हम दोनों की साझा फ्रेंड है। 

दरअसल हम दोनों ने पार्ट टाइम में एक बिज़नेस शुरू की है। 
घर बैठे इस बिज़नेस को बिना कोई बड़े निवेश के हम शुरू कर सकते है और इसके विकास की असीमित सम्भावनाये है। 
और हम लोग कुछ काबिल लोगों को ढूंढ रहे है।

मैं क्या बोल रही हु ना , तुम एक बार ऑनलाइन घर बैठे मीटिंग को देख लो , अगर तुम्हे मीटिंग अच्छी लगेगी , और तुम्हारा हमारे बिज़नेस फॅमिली में मन लगेगा तो फिर हम लोग इसकी शरुआत करेंगे। आगे की योजना बनाएंगे। 

STP ..शो द प्लान एंड शेयरप्रोडक्ट 

प्लान की शुरआत ड्रीम से या डेमो से करनी चाहिए। आप जब लोगो से सवाल पूछते है तो आपको समझ में आ जाता है, इनकी शुरुआत प्रोडक्ट डेमो से होनी चाहिए या ड्रीम की बातचीत से। 

जब आप डेमो से प्लान की शुरुआत करते है तो उन्हें प्रोडक्ट की ताकत तत्काल समझ में आ जाता है।उनको अपने और अपने परिवार के लिए अच्छे प्रोडक्ट नज़र आने लगता है, स्वस्थ जीवन दिखने लगता है , डेमो देख कर ये बात तत्काल समझ में आ जाता है की एमवे प्रोडक्ट से हमारे शरीर या हमारे पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए हम कहते है डेमो ..100% रिजल्ट देता है।

दूसरा महत्पूर्ण चीज़ हम लोग लिंक भेज के भी अपने घर से लोगो को प्रोडक्ट डेमो दिखा सकते है और प्लान भी दिखा सकते है। 

इसी तरह , घर बैठे काम करने को NEW NORMAL कहते है। WORK FROM HOME IS NEW NORMAL .
डेमो के बाद लोगों को PC या ADR में तैयार करना आसान होता है। डेमो के बाद ही प्लान दिखाए।

एमवे पुरे तरीके से डिजिटल हो चूका है। जोइनिंग OTP से , पेमेंट OTP से हो रहा है।  
प्लान प्रेजेंटेशन में भी हम सभी को डिजिटल होना पड़ेगा तभी इस नई दुनिया में हम तेज़ी से सफल हो सकते है। 
आपके पास प्लान का पीडीऍफ़ होना चाहिए , ऑनलाइन स्क्रीन शेयर कर के प्लान दिखने की प्रैक्टिस अपने लीडर के साथ पहले कर ले। अगर प्लान का 14 स्लाइड है, ज़रूरी नहीं की आप पूरा स्लाइड 40 मिनट का दिखाए , 10 मिनट में भी आप अपनी बात रख सकते है , जो प्लान का इम्पोर्टेन्ट स्लाइड है , उसे नए लोगो से साझा करे।  पर प्लान दिखा कर के 60% अवसर को ज़रूर साझा करे। 

फॉलो अप एंड फॉलो थ्रू 

24 घण्टे या 48 घण्टे में आपको फॉलो अप कर लेना चाहिए। 
नही तो आपके प्लान का रंग खत्म हो जाएगा और दूसरे काम का रंग उनके दिमाग मे चढ़ जाएगा।

प्लान के बाद हमेशा कुछ न कुछ टूल्स ज़रूर दे या BWW का वीडियो लिंक अवश्य भेजे । 
उस टूल्स को वापस लेने की परिक्रिया और दूसरे बार बैठक करने की परिक्रिया को फॉलो अप कहते है।
आज अगर बैठक नहीं हो पा रही है , तो फ़ोन से ही सम्पर्क करे।  आपको लोगो को फ़ोन कॉल से जुड़े रहना होगा। कितना फ़ोन कॉल करने का स्टैमिना है , इसे चेक करे।  एक दिन में आप कितना फॉलो अप ले सकते है।

हमे वीडियो लिंक भेजना है और उसका फॉलो अप लेना है और ज़ूम मीटिंग में आमंत्रित करना है।  इस एक्टिविटी से हम सभी को  प्यार होना चाहिए।  
जितने लोगो को आप वीडियो लिंक भेज रहे है, फिर कितने का फॉलो अप ले रहे है, फिर कितने को आप ज़ूम मीटिंग में आमंत्रित कर रहे है, उसी पर निर्भर करता है आपका सुनहरा भविष्य। 

नए लोगो के डर या झिझक को विश्वास में बदलने की परिक्रिया को फोलो अप कहते है।

प्रॉस्पेक्ट को ADS में बदलने के प्रोसेस को फॉलो अप कहते है।

और ADS को कोर ADS में बदलने के प्रोसेस को फॉलो थ्रू कहते है

ये लम्बा प्रोसेस है, जितना जल्दी एक व्यक्ति ADS से कोर ADS बनता है, उतना जल्दी सफलता आपकी आती है। 

उम्मीद है दोस्तों 4 बेसिक्स का आज का लेख आपको अपने टीम को  सिखाने में मदद  करेगा  और इस प्रकार  आप बहुत बड़ी  टीम  का निर्माण  करेंगे। 

मेरी शुभकामनाये।

अब रुकना नहीं है।   

सवाल : ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. BWW सिलेबस का विवरण दे। 
2. बेसिक्स का सफलता में क्या महत्व है। 
3. बड़ी सफलता हम किस प्रकार प्राप्त कर सकते है। 
4. एमवे बिज़नेस को करने के लिए हमारे कितने बेसिक्स स्टेप्स होते है। उनका नाम लिखे। 
5. लिस्ट हमे किस प्रकार बनाना चाहिए। 
6. लिस्ट कितने प्रकार का होता है। 
7. ड्रीम लिस्ट से आप क्या समझते है। 
8. ऑब्जेक्शन लिस्ट से आप क्या समझते है। 
9. पीपुल लिस्ट से आप क्या समझते है। 
10. सम्पर्क से आप क्या समझते है। हम कितने तरिके से लोगो से सम्पर्क कर सकते है। 
11. A लिस्ट में सम्पर्क करने का एक स्क्रिप्ट लिखे। 
12. C लिस्ट में सम्पर्क करने का एक स्क्रिप्ट लिखे।
13. प्लान की शुरुआत कहा से करनी चाहिए।  
14. डेमो से शुरुआत 100% रिजल्ट देता है , इसका क्या तातपर्य है। 
15. न्यू नार्मल का क्या तातपर्य है। 
16. एमवे पुरे तरीके से डिजिटल हो गया है , इससे आप क्या समझते है। 
17. फॉलो अप से आप क्या समझते है। 
18. फॉलो थ्रू से आप क्या समझते है। 




No comments:

Post a Comment