Sunday 10 April 2022

Apsa 80 के फायदे और प्रयोग कैसे करे ।

*APSA-80 के फायदे और प्रयोग कैसे करें*

*APSA- 80 क्या है?*

APSA-80 Adjuvant एक ऐसा तरल पदार्थ है जिसे कि एमवे कम्पनी ने किसानों के लिए बनाया है। इसका प्रयोग घर के बगीचे और गमलों के लिए भी किया जा सकता है। Apsa- 80 एक बहुत ही असरकारक लिक्विड है, जो कि पानी के तनाव को कम करता है जिससे पानी धरती में 30 cm तक भरपूर नमी पैदा कर पाता है। इसके प्रयोग करने से किसानों को अधिक मात्रा में फसल मिलती है साथ ही फसल की क्वालिटी भी अच्छी रहती है। Apsa 80 के प्रयोग से किसानों को अपने खेतों में कम खाद और दवाओं का प्रयोग करना पड़ता है।

*APSA- 80 के फायदे लाभ*

Apsa-80 किसानों को बहुत अधिक फायदा देता है। इसे समझने के लिए किसान का समझदार होना बहुत ज़रूरी है क्यों कि बहुत से किसान ये सोचने लगते हैं कि मैं पहले से ही अपनी फसल पर इतना पैसा खर्च कर चुका हूँ उसके बाद Apsa 80 का खर्चा अलग से लगेगा, तो ऐसे में मुझे एक फसल में बहुत अधिक लागत लगानी पड़ेगी। परन्तु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जबकि देखा जाए तो इसका विपरीत होता है।

APSA-80 से खेतों में लगने वाली दवाइयों की मात्रा कम होती जाती है।
ऐप्सा 80 से खाद कम लगानी होती है।
यह बीज और दवाओं की क्रियाशीलता को बढ़ाता है।
कम पानी वाली जगहों पर इसके प्रयोग से अच्छी फसल होती है।
यह फसल की पैदावार को बढ़ाता है।
यह फसल की गुणवक्ता को बढ़ाता है।

*APSA- 80 का प्रयोग कैसे करें*

ऐप्सा 80 का use कैसे करें इसकी पूरी जानकारी आपको दी जाएगी। इसका प्रयोग खरपतवार के साथ, कीटनाशकों के साथ, तरल रासायनिक खादों ले साथ, सिचाई में किया जाता है।

कीटनाशकों की मात्रा कम करने के लिए ही तो इसका उपयोग किया जाता है इसी लिए एप्सा 80 को 15 लीटर की दवाई छिड़काव करने वाली मशीन में 5 ml डाला जाता है, और दवाई की मात्रा को 30 प्रतिशत कम करके घोल बनाएं। जैसे यदि आपको उस टंकी में 100 ml दवाई डालनी थी तो आप केवल 70 ml ही use करेंगे। ठीक इसी तरह से तरल रासायनिक खादों के साथ भी करना है।

खरपतवार के साथ आपको एप्सा 80 की 15 ml मात्रा 15 लीटर की टंकी में मिलानी है और खरपतवार की 70 से 100 प्रतिशत मात्रा का प्रयोग करना है। 100 प्रतिशत का प्रयोग तभी करना है जब खरपतवार बहुत अधिक हो।

सिचाई के लिए एप्सा 80 का प्रयोग कैसे करना है इसे समझिए। जब आपको लग रहा है कि आपको अपने खेतों में सिचाई करनी है तो आप 12 घंटे पहले 15 लीटर की टंकी में 12 से 15 ml एप्सा 80 को मिलाकर टंकी के द्वारा जमीन पर छिड़काव करें। अब 12 घंटे बाद खेतों में पानी दे। इसके प्रयोग से सिचाई का पानी जमीन में 30 cm गहराई तक पहुँच जाता है, यह लगभग 30 दिनों तक प्रभावशाली रहता है। अब आपको फसल पर सामान्य से 7 दिन बाद ही सिचाई करनी है। इससे आप धान जैसी फसलों में 7 दिन तक अगली सिचाई बढ़ा सकते हैं साथ ही धान को कम पानी मे भी पैदा करके पैदावार को बढ़ाया जा सकता है।

APSA-80 भारत के कई राज्यों में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हैं अलग अलग यूनिवर्सिटी में अलग अलग फसल का परीक्षण किया गया है!

1 comment:

  1. बहुत ही अच्छा और फायदेमंद उत्पाद है Apsa 80.
    मुझे बहुत अच्छा लगा।

    ReplyDelete