Saturday 7 March 2020

List हमारे बिज़नेस का रॉ मटेरियल

लिस्ट 

लिस्ट हमारे बिज़नेस का रॉ मटेरियल है। 
रॉ मटेरियल का अर्थ कच्चा माल। बिना कच्चा माल के आप अपने प्रोडक्ट तैयार नही कर पाएंगे। 

मकान प्रोडक्ट है, तो ईटा , सीमेंट, बालू, छड़ मकान बनाने का रॉ मटेरियल है।
पराठा हमारा प्रोडक्ट है, तो आटा, घी , नमक हमारा रॉ मटेरियल है।

अगर हमारे पास लिस्ट है तो हमारे पास स्ट्रक्चर होगा , बिना लिस्ट के हम अपने बिज़नेस के स्ट्रक्चर का निर्माण ही नहीं कर पाएंगे। 
स्ट्रक्चर हमे नए  सेल्स टीम तैयार करने में मदद करता है। जब हम किसी गोले की चार रेखा खींचते है, और चार नए गोले तैयार करते है, तो हमारे लिए हर गोला एक नए सेल्स टीम का लीडर होता है।

अगर हमारे पास स्ट्रक्चर है तो हमारे पास काम करने के लिए नई नई जगह होगी, अगर स्ट्रक्चर है तो फिर गोल सेटिंग होगा, अगर गोल होगा तो फिर CSI, BFI, BBI , SILVER, PLATINUM सब  होगा। फिर उनका गोल सेटिंग होगा , फिर उनके साथ और बड़े परिणाम होगा , नई नई सफलता  प्राप्त होगा। नए नए लीडर को सम्मान दिया जायेगा।  

पर इस पुर माहौल की शुरुआत लिस्ट  से ही होगी।  जितना अधिक हम लिस्ट पर बात करेंगे  , उतने अच्छे अच्छे लोग को हम अपने बिज़नेस में आकर्षित कर पाते है।
जितना बड़ी  लिस्ट हमारी होगी, उतनी बड़ी सफलता होगी। 
इसलिए हमे सबसे पहले अपने एक बड़ी लिस्ट बनाने की तैयारी कर ले।  

लिस्ट 3 प्रकार का होता है :

ड्रीम लिस्ट, 
ऑब्जेक्शन लिस्ट 
PEOPLE  लिस्ट
  
ड्रीम लिस्ट :  ( ड्रीम लिस्ट या ड्रीम बुक हमारे बिज़नेस में क्यों ज़रूरी होता है )

पारम्परिक बिज़नेस को करने के लिए हम लोन लेते है, या कुछ पार्टनर्स पैसे निवेश कर के काम शुरू करते है , तो लोन चुकाने का दबाव हमारे ऊपर बनता है पर क्योंकि हमारे बिज़नेस में कोई बड़ा निवेश नहीं होता है, इसलिए किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं होता है। इसलिए हमे हर दिन की ऊर्जा हमारे सपने से ही प्राप्त होती है।  
अगर सपना कमज़ोर होता है तो एक व्यक्ति को बहुत सारी दिक्कते दिखनी शुरू हो जाती है। 
जब हमारा  सपना मज़बूत होता है, हमारे सपने में दम होता है, तो हमे रोजमर्रा के काम की ऊर्जा हमारे सपने से ही मिलती है। 

हम समस्या नहीं देखते पर समाधान ढूंढने लगते है।  दो प्रकार के लोग आपको मिलेंगे , ज्यादतर लोग हर काम में समस्या देखने लग जाते है, दुसरो में कमिया ढूंढने में उन्हें पीएचडी प्राप्त होती है।  
हर चीज़ में समस्या , ये काम क्यों नहीं करना चाहिए , आपको उनसे जवाब मिल जायेगा।  
पर कुछ लोग ऐसे होते है , वे लोग संख्या में कम होते है वो आपको बतायेगे की ये काम आपको क्यों करना चाहिए।  
उनको हर लोगो में उनकी भविष्य की क्षमता नज़र आती है। 

ड्रीम लिस्ट या ड्रीम बुक में अपने भविष्य के पिक्चर लगाने से हमे अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलता है। आप की सफलता की यात्रा तभी  शुरू होती है जब हम अपना ड्रीम लिस्ट या ड्रीम बुक तैयार कर लेते है। 

हमे अपना ड्रीम को सबसे पहले लिखना ज़रूरी है।  हमारा ड्रीम हमे रोज की ऊर्जा प्रदान करता है।  जिस प्रकार गाड़ी के इंजन के लिए पेट्रोल या डीज़ल होता है, उसी प्रकार हमारे ब्रेन का फ्यूल हमारे ब्रेन में ऊर्जा ड्रीम्स एंड गोल्स  से पैदा  होता है।
ऑब्जेक्शन लिस्ट : अगर कोई सवाल एमवे को लेकर मन में पहले से बना हुआ है, तो उसे लिख ले,अपने मेंटर के सामने रखने से आपका दिमाग पुरे तरिके से साफ हो जायेगा। दिमाग का फितूर, दिमाग में गलतफहमी, सब बाहर हो जायेगा और पुरे एकाग्रता के साथ , पुरे विश्वास के साथ काम करने में सफलता की उम्मीद बढ़ जाती है।  अगर किसी के मन में कुछ भी एमवे बिज़नेस को लेकर है , उसे लिख ले। 
PEOPLE  लिस्ट : लोगो का लिस्ट , लिस्ट तीन प्रकार का होता है। A लिस्ट, B लिस्ट, और C लिस्ट। लिस्ट  हमेशा रिटेन होना चाहिए लिखा हुआ होना चाहिए। अलग से एक डायरी या रजिस्टर बना ले , और अपनी लिस्ट तैयार करे।
प्रॉफेशनल तरीके से.. 1 पेज को 3 भाग में बाट ले और इसमें केवल 3 नाम लिखे
पूरे विवरण के साथ। उनका काम, उनके परिवार, का भी विवरण लिखे।
   
A लिस्ट हम उन्हें कहते है जो हमारे जान पहचान के होते है।  जैसे हमारे FNR , फ्रेंड्स, नेबर (पड़ोसी)  और रिस्तेदार। 
ये लिस्ट हमारे नज़दीकी लोग होते है इसलिए बहुत बड़ा बिज़नेस हमे अपने FNR से मिलने के उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
A लिस्ट  में  कुछ लोग आपके समर्थन में खड़े हो सकते है , और कुछ लोग आपके विरोध में खड़े हो जाते है।  क्योंकि आपने कोई नया काम की शरुआत की है , वो आपकी परीक्षा लेंगे। सामन्य रूप से A लिस्ट के लोग आपके सामने ज़्यादा सवाल करेंगे , आपको माइंड से मज़बूत बना देंगे।हम A लिस्ट को प्रैक्टिस पिच कहते है, हमारा फोकस इन पर अभ्यास का होना चाहिए , A लिस्ट सामन्य रूप से बंजर होती है, इस लिस्ट में काम करते समय आपको भावनात्मक नहीं होना चाहिए।  आपकी भावना आपके सपने से जुडी होना चाहिए। दुनिया के किसी बिज़नेस की सफलता उनके  A लिस्ट पर निर्भर नहीं होती है।

बिज़नेस की शुरुआत हम सभी को A लिस्ट से ही करनी है । 
A  लिस्ट  से आपको  शुरुआती सपोर्ट अवश्य मिल सकता है ,  पर बड़ी सफलता के लिए पुरे तरीके से उन पर निर्भर होना , सही नहीं है।  
अपनी सीमा में रहते हुए आपको वो सपोर्ट कर  सकते है। ये लिस्ट आपको तंग भी करते है। क्योंकि वो आपको और आपकी कमज़ोरी को जानते है। इसलिए वे आपके बारे में बहुत बड़ा या बहुत अच्छा सोच नहीं पाते , फिर आपकी सफलता से उन्हें कुछ प्राप्त होना नहीं है, इसलिए वे चाहते है की आप किसी नए काम में न पड़ो। 

वो ये मानते है की आप इस व्यपार को नहीं कर पाएंगे क्योंकि टीम बनाना आपके बस की बात नहीं है। आप कुछ दिन काम कर के वापस हो जायेगे , इसलिए इस बिज़नेस में समय लगाना मतलब समय खराब करना है।  हा, वैसे लोगो  को अच्छे प्रोडक्ट उपयोग करने से कोई परहेज नहीं।  वैसे लोगो को आप कस्टमर के रूप में ही रहने दे। जब उनका हृदय परिवर्तन होता है , तब हम उन्हें पार्टनर बना कर काम कर सकते है।  

लिस्ट : लिस्ट हम उन्हें कहते है जो प्रोफेशनल्स होते है।  जैसे डॉक्टर्स, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट , आर्किटेक्चर , और अन्य।  बी लिस्ट में अक्सर लोग अपने काम में पुरे तरीके  से  उलझे रहते है , पुरे तरीके से अपने कार्य में लिप्त होते है,  इसलिए इन्हे कुछ दूसरा सोचने का फुर्सत ही नहीं होता है।  आप बी लिस्ट में टाइम फ्रीडम से या लिगेसी इनकम से माइंड  सेट कर के उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते है।बी लिस्ट का मोटिवेशन   पैसे   से ज्यादा   समय  की आज़ादी  होता है, पीढ़ियों की आर्थिक सुरक्षा होगा।  इसलिए उनसे सवाल पूछने का नज़रिया कुछ इसी तरह होना चाहिए।

C लिस्ट :  ये लिस्ट हमारी ऐसी दुनिया होती है जिससे आज हम अपरिचित होते है। पर धीरे धीरे एक नियम के तहत हम अपरिचित लोगो को अपने परिचय में ले आते है।
UNKNOWN TERRITORY को हम अपना बना लेते है।  अपरिचित लोग, अपरिचित दुनिया हमे अपना परिवार नज़र आने लगता है। 
आपके बिज़नेस की शुरुआत A लिस्ट से अक्सर होती  है पर बिज़नेस की सफलता हमेशा से दुनिया में , C  लिस्ट से आती है। C  लिस्ट की जमीन उपजाऊ होती है।  
आपको बस अपने C  लिस्ट को किस तरह हैंडल करे,  सीखना होता है। इसलिए एमवे बिज़नेस में आपको C लिस्ट को इकठ्ठा करने की कला सीखना होता है।

C लिस्ट में पूरी दुनिया समा जाती है।  हम कई तरीके से अपरिचित लोगो को अपने परिचय में ला सकते है , जैसे हमारे टीम में जो लोग है उनका लिस्ट लेना शुरू करे , ये आपका अपरिचित लिस्ट ही होगा , मतलब C लिस्ट होगा।  आपको अपने C लिस्ट में बात करने का स्किल सीखना होगा , क्योंकि आप रिफरेन्स दे कर बात कर के अपने C लिस्ट को अपने परिचय में ला सकते है। C लिस्ट को हम अपना A लिस्ट बनाना सीखना होगा।  C लिस्ट बहुत ही उपजाऊ होता है, फलदायक होता है , जरखेज होता है। हमे केवल अपने अंदर हिम्मत पैदा करना है , ताकि हम C लिस्ट में फ़ोन कर के उनको अपना A लिस्ट यानि अपने परिचय में ला सके।   
हम C लिस्ट को इस तरह भी प्राप्त कर सकते है,  जैसे स्कूल में , कॉलेज में , गार्डन में , बैंक में , या धार्मिक स्थल में , या बाजार में , खेल के मैदान में, किसी फंक्शन में , जैसे बर्थडे पार्टी, शादी वगैरह वगैरह।  
बस हमरा फोकस होना चाहिए की हम अपना C लिस्ट के माध्यम से अपने बिज़नेस का विस्तार हम भारत के हर जिले और हर जिले के हर शहर और हर गांव तक कर  सकते है।  हमे केवल हर दिन किसी न किसी को अपने टीम में इस तरह से माइंड सेट करना है।  हम इस बिज़नेस में डुप्लीकेशन से यानि कार्य के दोहरीकरण से विशाल टीम या नेट वर्क बना सकते है। 

आप सभी को मुझे ध्यान से सुनने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। 

मेरी शुभकामनाये। 

अब रुकना नही हैं।

सवाल : ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. लिस्ट हमारे बिज़नेस का क्या कहलाता  है।  उदहारण दे कर समझाये । 
2. लिस्ट और स्ट्रक्चर में क्या सम्बन्ध होता है।
3. जब हम किसी गोले के नीच चार रेखा खींचते है तो इसे क्या कहते है। 
4. हमारे लिए हर गोला एक नए सेल्स टीम का लीडर होता है, इसका क्या तातपर्य है।
5. हम अपने बिज़नेस टीम में नए नए सेल्स टीम किस तरह तैयार कर सकते है। 
6. स्ट्रक्चर और गोल में  क्या सम्बन्ध होता है। 
7. लिस्ट पर हमे अधिक बात क्यों करनी चाहिए। 
8. लिस्ट कितने प्रकार की होती है।
9. ड्रीम लिस्ट या ड्रीम बुक हमारे बिज़नेस में क्यों ज़रूरी होता है। 
10. ऑब्जेक्शन लिस्ट से आप क्या समझते है। 
11. पीपुल लिस्ट कितने प्रकार की होती है।  
12. A लिस्ट हम किसे कहते है।  
13. B लिस्ट हम किसे कहते है। 
14. C लिस्ट से आप क्या समझते है। 
15. हमे बड़ा बिज़नेस करना है तो हमे किस लिस्ट में फोकस करना चाहिए। 





No comments:

Post a Comment