Thursday 4 July 2019

CORE PLUS PLAN कोर प्लस प्लान

एम्वे में कितने प्रकार का इनकम होता है ।

एम्वे बिज़नेस में मुख्यता दो प्रकार का इनकम प्राप्त होगा।

1. कोर इनकम और दूसरा 
2. कोर प्लस इनकम। 

एम्वे के कोर इनकम में परफॉर्मेंस कमीशन, लीडरशीप कमीशन, रूबी कमीशन , डेप्थ कमीशन , और सालाना इंसेंटिव्स होता है।

1. परफॉर्मन्स इनकम ( अपने टीम के सेल्स के ऊपर जो इनकम प्राप्त होता है ) 
 
3 से 21% , आपके टीम के सेल्स के ऊपर जो इनकम बनती है उसे परफॉरमेंस इंसेंटिव कहते है।

  ( परफॉरमेंस इंसेंटिव चार्ट )

200 PV या 20000           3%

600 PV  या 60000          6%

1200 PV 1.20 लाख        9% 

2400 PV 2.40 लाख       12%

4000 PV या 4 लाख       15%
   
7000 PV या 7 लाख        18%

10000 PV या 10 लाख    21%

2. लीडरशीप कमीशन ( 6% -9% )

जब आपके किसी टीम में कोई लीडर  21 % पिन पर पहुंच जाता है, तो आपका और उस टीम लीडर का लेवल बराबर  हो जाता है। डाउन लाइन के  21 % के बाद परफॉरमेंस इंसेंटिव जीरो हो जाता है , फिर आपको एक नई इनकम 6% लीडरशिप कमीशन मिलता है।  हर व्यक्ति का सपना होता है की वो जल्द से जल्द लीडरशिप कमीशन लेवल पर पहुंचे। 

इसका ये मतलब की जो इनकम हमे इस प्लान से आ रहा है, उसे हम कोर इनकम कहते है। 

रूबी कमीशन : जब आपके पर्सनल ग्रुप से 20000 ग्रुप पीवी होता है, तो आपको अलग से 2% रूबी कमीशन प्राप्त होता है। 
डेप्थ कमीशन : जिस महीने आपका 3 सेल्स टीम 21% पिन पर होता है, तो उस महीने आपको उनके डेप्थ में सभी 21% का 1% डेप्थ कमीशन प्राप्त होता है।

सालाना इंसेंटिव्स : एमराल्ड , एमराल्ड प्लस, डायमंड, डायमंड प्लस , ....लीडर्स को मिलता है।


एम्वे का कोर प्लस इनकम ( MULTIPLIER PLAN ) 55% 

CSI ..कस्टमर सेल्स इंसेंटिव ( 05 %)
BFI ..ब्रोंज फाउंडेशन इंसेंटिव (25% )
BBI.. ब्रोंज बिल्डर इंसेंटिव। (30 %)

CORE PLUS  प्लान 3 लेग या 3 सेल्स टीम का प्लान है। अगर आपके पास 3 लेग से वॉल्यूम नही है, तो आप कोर प्लस के लिए क्वालीफाई नही करेंगे। 
हम लोग यहाँ 3 की जगह आपको 4 टीम बना कर काम करने की सलाह देते है, एक टीम स्टैंड बाई में रहती है, अगर 3 टीम में से किसी को कुछ समस्या आ गयी तो चौथी टीम हमारी तीसरी टीम का काम करेगा।
  
जैसे स्टेपनी व्हील हम लोग अपने फोर व्हीलर गाड़ी में रखते है।

कोर प्लस इनकम से आप अपनी इनकम  को डबल कर सकते है पर 3 टीम से वॉल्यूम कम से कम होना चाहिए ।

CSI .. ( कस्टमर सेल्स इंसेंटिव )  

आपको 5% इनकम , प्रिफर्ड  कस्टमर वॉल्यूम  पर गारेंटी देता है। CSI नए लोगो को जल्दी इनकम करने के लिए बनाया गया है।  0% पर पूरा 5% और 3% पर 2% CSI कमिशन मिलता है ।  6%  के ऊपर पिन के लीडर को उनके PC के आर्डर पर CSI कमीशन नही मिलता है।
दूसरा, नए ADR या ADS के अपने पर्सनल नम्बर पर परचेस करने पर CSI नही मिलता है। उन्हें PC को स्पांसर करना होता है और फिर उनके नम्बर पर खरीदी करना होता है, तब उन्हें 10% CSI प्राप्त होगा।
और उनके नम्बर पर खरीदी करने  दूसरा 12% पिन के बाद आपको CSI  नहीं  मिलता है। 

मान ले आपके पास 10 सन्तुष्ट कस्टमर है जो हर महीने अपनी जरूरत के लिए एम्वे का 4000 रुपये का प्रोडक्ट लेते है। कुछ ज्यादा या कम हो सकता है। पर कुल वॉल्यूम 40000 या 400 PV का  है।

याद कर ले इनकम कैलकुलेशन इस प्रकार होगा। 
अगर ABO 0% पर है, उसे CSI 05% मिलेगा।
अगर ABO 3% पर है, उसे CSI 2% मिलेगा।
अगर ABO 6% पर है, उसे CSI 0% मिलेगा।

6% से ऊपर आपको CSI नही मिलेगा।

PC का  8% ट्रेड डिस्काउंट 
और 2% CSI और  (5 - 3 = 2 % )
3% PI ( PERFORMANCE INCENTIVE) आपको मिलनी है।

ट्रेड डिस्काउंट= 400 pv का 8% =32 PV,  
CSI = 400 pv का 2%= 8 PV

PI (परफॉरमेंस इंसेंटिव )   = 400 pv का 3% = 12 pv
Total Profit = 32 + 8 + 12 = 52 pv × 80 =Rs 4160

BFI. का अर्थ ... ब्रोंज फाउंडेशन इंसेंटिव : 
इस पिन पर 25% मल्टीप्लायर मिलता है, यानी अगर आप BFI पिन प्राप्त करते है, तो आपको अपने कोर इनकम पर 25% एक्स्ट्रा इनकम प्राप्त होता है ।
कोर इनकम.. उस इनकम को कहते है, जो हमे 3% से 21% से प्राप्त होता है।
मल्टीप्लायर इनकम, कोर इनकम के ऊपर होता है।

ब्रोंज फाउंडेशन इंसेंटिव, में आपको निम्न चीज़े करनी होती  है ।

पहला काम आपका 3 लेग या 3 सेल्स टीम होना चाहिये।
दूसरा काम आपका 3 लेग में ... 3% का वॉल्यूम होना चाहिए ।
तीसरा आपका पर्सनल ग्रुप वॉल्यूम यानी आपके सभी ADR और PC का कुल वॉल्यूम 9% यानी 1200 पीवी यानी 1 लाख 20 हज़ार का होना चाहिये।
कोई भी चीज़ धीरे धीरे ही बड़ी होती है। आपको अपना 100 पीवी कस्टमर के साथ करने की आदत पहले बनानी है । फिर इसे अपने नए लोगो मे टीच करनी है, और 3 लेग में आप ये सिखाने का काम करते है, तो आपको आपका विश्वास BFI पिन तक पहुचा देगा।

BFI के लिए कुछ चीज़ें ध्यान रखना है। इन कारणों से आपका BFI छूट सकता है।

अगर आप 2 लेग से 1200 PV किये है, तीसरा लेग नही है तो आपको  BFI का  25% मल्टीप्लायर इनकम छूट सकता है ।
3% पिन  का अर्थ 200 PV से लेकर 599 PV तक होती है। 

3% को आप 200 PV पर न रोके , योजना 6% पिन का ही बना कर काम करें। 
जितना बड़ा कोर इनकम होगा , उतना बड़ा कोर इंसेंटिव होगा। इसलिए समझदारी इसमे है कि 3 लेग में 6% का गोल सेट कर के काम करें।
6% से ऊपर CSI 0% होता है।
जैसा बीज लगाएंगे वैसा ही फसल आएगा। 

BRONZE BUILDER INCENTIVE (ब्रोंज बिल्डर इंसेंटिव ) ( 30% मल्टीप्लायर)

ब्रोंज पिन ग्लोबल पिन है। इस लेवल पर आपकी इनकम लगभग 40000 की होती है , आपके स्ट्रक्चर पर आपकी इनकम तय होती है। । 40,000 की इनकम पहले 18% या 21% पर हुआ करती थी।

BBI के लिए आपको 15% लेवल पर होना अनिवार्य है।
और 3 लेग में  6%  वॉल्यूम  होना ज़रूरी है । हेल्दी 6% ।
एमवे ने प्लान इस तरह बनाया है, की सभी पिन को कनेक्ट कर दिया गया है।

लीडरशिप कोर प्लस इंसेंटिव :

PGGI पर्सनल ग्रुप ग्रोथ इंसेंटिव ( 10% -40%  मल्टीप्लायर)
FGI  फ्रंट लाइन ग्रोथ इंसेंटिव  ( 5% -45%  मल्टीप्लायर)
TTCI टु टाइम्स कॅश इंसेंटिव

21 % के बाद कोर प्लस इनकम ( 10-40% MULTIPLIER)  TOTAL 75% MULTIPLIER आपके कोर इनकम पर लग सकता है। 

PGGI पर्सनल ग्रुप ग्रोथ इंसेंटिव : (10% to 40%)

जब आप स्वम् 21% पिन को पहली बार प्राप्त करते है, तो आप PGGI की एलिजिबिल्टी प्राप्त कर लेते है।  अगर आप पिछले साल 3 बार 21% किये थे और इस बार भी 3 बार ही किये है तो आपको PGGI इंसेंटिव नहीं मिलेगा।  आपका PQ मंथ ( 21% मंथ ) पिछले वर्ष से एक बार अधिक होगा तो आपको 10% मल्टीप्लायर मिलेगा और 6 बार PQ मंथ पिछले साल से अधिक होगा तब आपको 40 % मल्टीप्लायर मिलेगा।

PGGI का मल्टीप्लायर टेबल 

PQ Months over Previous Year Multiplier
Grow 6+                          40%
Grow 3 - 5.                      30%
Grow 1 - 2.                      20%
Maintain.                        10%


FGI  फ्रंट लाइन ग्रोथ इंसेंटिव : (5% to 45%)

जब आपके नीचे टीम में कोई PQ करता है तो आप FGI की एलिजिबिलिटी प्राप्त कर लेते है। यहाँ पर भी आपका इंसेंटिव चार्ट वही होगा जो PGGI में था।  जितने बार आपके डाउन लाइन टीम में २१ % आता है, चार्ट के हिसाब से मल्टीप्लायर लगता है। 

FGI का मल्टीप्लायर टेबल 

PQ Months over Previous Year Multiplier
Grow 6+                             45%
Grow 3 - 5.                        35%
Grow 1 - 2.                        25%
Maintain.                           05%
                                               

TTCI टु टाइम्स कॅश इंसेंटिव 
आप जब भी कोई नया पिन प्राप्त करते है ,  उस साल TTCI टेबल के हिसाब से इंसेंटिव मिलेगा फिर दूसरे साल भी वही इंसेंटिव  मिलेगा। पिन का विवरण और कॅश इंसेंटिव का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है। 

                                          TTCI टु टाइम्स कॅश इंसेंटिव का टेबल (50% growth )
         NEW PIN LEVEL     FIRST YEAR       SECOND YEAR  
      PLATINUM                     RS 1,50,000        RS 100,000
FOUNDER PLATINUM     RS 2,40,000           RS 160,000
        SAPPHIRE                        RS 3,04,000       RS 203,000
       EMERALD                      RS 6,24,000               RS 416,000
FOUNDER EMERALD      RS 7,80,000          RS 520,000
DIAMOND               RS 9,75,000         RS 650,000
FOUNDER DIAMOND            RS 11,70000             RS 780,000
मेरी शुभकामनाये। 

  अब रुकना नहीं है। 

सवाल :  ( इन सवालों का जवाब लिख कर अपना नोट्स तैयार कर ले )

1. एम्वे के इनकम  के बारे में समझाये। 
2. कोर इनकम और कोर प्लस इनकम के बारे में समझाये। 
3. परफॉरमेंस इंसेंटिव और लीडरशिप इनकम से आप क्या समझते है। 
4. CSI इनकम से आप क्या समझते है। ये इनकम किस लेवल तक मिलता है। 
5.CSI से आप 5000 महीने की इनकम कैसे बना सकते है, उदहारण दे कर समझाये।
6. कोर प्लस इनसेंटिव का नाम बताए। 
7. एमवे में मल्टीप्लायर इनकम से आप क्या समझते है। 
8. BFI की एलिजिबिलिटी क्या है। 
9. BBI की एलिजिबिलिटी क्या है। 
10. कोर प्लस लीडरशीप इनसेंटिव का नाम बताए।
11. PGGI से आप क्या समझते है। यहाँ मल्टीप्लायर किस प्रकार मिलता है। 
12. FGI   से आप क्या समझते है। यहाँ मल्टीप्लायर किस प्रकार मिलता है। 
13.TTCसे आप क्या समझते है। प्लैटिनम से फाउंडर डायमंड तक  TTCI का विवरण दे।